गुरबख्श नगर में चौकी के पास ये धमाका सुना है।
पंजाब का अमृतसर रात को बम धमाके की आवाज से थर्रा उठा। गुरबख्श नगर थाने के पास बम धमाके की आवाज सुनी गई। फिलहाल पुलिस इस मामले में कुछ भी कहने को तैयार नहीं है। लेकिन यहां के लोगों ने जानकारी दी कि सुबह करीब 3 बजे बम धमाके की आवाज से पूरा इलाका दहल गय
.
फिलहाल थाने में वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों की काफी आवाजाही रही है, लेकिन कोई भी अधिकारी इस बारे में कुछ भी कहने से इनकार कर रहा है। लोगों का कहना है कि रात करीब 3 बजे हुआ धमाका इतना जोरदार था कि सभी लोग अपने घरों से बाहर निकल आए। इतना ही नहीं घरों की दीवारें भी हिल गईं।