Ampil typhoon alert in Japan | जापान में एम्पिल तूफान का अलर्ट: 216 किमी/घंटा की रफ्तार से आगे बढ़ रहा, कई फ्लाइट – ट्रेनें रद्द, 4 लाख से अधिक लोग प्रभावित

[ad_1]

23 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

तूफान में जापान के चिबा तट पर लहरें टकराती हुई।

जापान की तरफ बढ़ रहे एम्पिल तूफान को लेकर मौसम विभाग ने चेतावनी जारी की है। जापान मौसम विज्ञान एजेंसी ने इसे शक्तिशाली और खतरनाक तूफान बताया है। विभाग के मुताबिक फिलहाल दोपहर 3 बजे यह तूफान जापान द्वीप के प्रशांत तट पर है।

तूफान 216 KMPH की रफ्तार से आगे बढ़ रहा है। यह तूफान शुक्रवार शाम तक राजधानी टोक्यो सहित कांतो प्रांत के पूर्वी इलाके के करीब पहुंच सकता है। जिसके बाद जापान के पूर्वी इलाकों से लोगों को सुरक्षित जगह पहुंचने के आदेश दिए गए हैं।

टोक्यों में चेतावनी के बाद लोग सुरक्षित स्थान पर जा रहे हैं।

टोक्यों में चेतावनी के बाद लोग सुरक्षित स्थान पर जा रहे हैं।

प्रशासन ने सुरक्षा के लिए कदम उठाए
तूफान की चेतावनी के बाद प्रशासन ने सुरक्षा के लिए कई कदम उठाए हैं। कुशिमा प्रान्त के इवाकी शहर से लगभग 323,000 लोगों को और मोबारा शहर से 18,500 लोगों को जाने का आदेश दिया गया है। इसके अलावा अन्य कई शहरों में लोगों को सुरक्षित जगह जाने की सलाह दी गई है।
टोक्यो और नागोया के बीच सभी हाई स्पीड बुलेट ट्रेन रद्द कर दी गई हैं। एएनए होल्डिंग्स ने शुक्रवार को 281 डॉमेस्टिक और 54 इंटरनेशनल फ्लाइट्स रद्द कर दी है। वहीं, जापान एयरलाइंस भी 281 डॉमेस्टिक और 38 इंटरनेशनल फ्लाइट्स रद्द करने जा रही है। जिससे1 लाख से अधिक यात्री प्रभावित होंगे।
इसके साथ ही रेस्टोरेंट, डिपार्टमेंटल स्टोर और एम्यूजमेंट पार्क बंद कर दिए गए हैं।

मैप में देखिए, एम्पिल तूफान कैसे आगे बढ़ रहा है

जापान का टाइफून सीजन
जापान में मई से नवंबर तक के महीने को टाइफून सीजन कहा जाता है। इस दौरान करीब 20 तूफान आते हैं। इसके चलते भारी बारिश, लैंडस्लाइड और बाढ़ आ जाती है।
टाइफून सीजन में भी अगस्त-सितंबर के महीने में सबसे ज्यादा तूफान आते हैं। एम्पिल तूफान साल का सातवां तूफान है।
इस साल 19 से 21 तूफान आने की संभावना है। जापान अधिक मौसमी विविधताओं का सामना करता है। आइलैंड की तरफ समुद्र में भारी स्नोफॉल और भारी बारिश होती है। साथ ही जापान की सतह ऊबड़-खाबड़ है और कई खड़ी ढलानें हैं।
जापान प्रशांत महासागर के क्षेत्र में स्थित है, जहां दुनिया के लगभग सभी ज्वालामुखी हैं। यहां 83 एक्टिव ज्वालामुखी हैं। जिससे भूकंप बेल्ट में होने का कारण यहां अक्सर भूकंप आते हैं। साथ ही सुनामी आने की संभावना भी बनी रहती है।

यह खबर भी पढ़े…

जापान में 7.1 तीव्रता का भूकंप:क्युशू द्वीप में जमीन से 8.8 किमी नीचे रहा केंद्र, सुनामी का अलर्ट जारी

जापान में गुरुवार को 7.1 तीव्रता के भूंकप के झटके महसूस हुए हैं। इसके बाद सुनामी का अलर्ट जारी किया गया है। भूकंप का केंद्र जापान का क्युशू द्वीप में जमीन से करीब 8.8 किमी नीचे बताया जा रहा है। मियाजाकी, कोची, ओएटा, कागोशिमा और इहिमे शहर में सुनामी की एडवाइजरी जारी की गई है।

इससे पहले 1 जनवरी को जापान में 7.6 तीव्रता का भूकंप आया था। इसमें 318 लोगों की मौत हुई थी और 1300 लोग घायल हुए थे। इशिकावा में भूकंप से कई जगहों पर आग लग गई थी। इससे 200 इमारतें जलकर खाक हो गई थीं। पूरी खबर पढ़े…

[ad_2]

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *