एयरक्राफ्ट का आगे का हिस्सा पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया है।
गुना में शा-शिब एविएशन एकेडमी का टू सीटर एयरक्राफ्ट 152 दुर्घटनाग्रस्त हो गया है। दो पायलट उसे लेकर दोपहर करीब 1 बजे टेस्ट फ्लाइट के लिए उड़े थे। करीब 40 मिनट उड़ने के बाद एयरक्राफ्ट परिसर में ही क्रैश हो गया।
.
आशंका है कि हादसा इंजन फेल होने से हुआ है। कैप्टन वी. चंद्र ठाकुर और पायलट नागेश कुमार घायल हैं। मौके पर कैंट पुलिस सहित एकेडमी के अधिकारी मौजूद हैं।
टेस्टिंग और मेंटेनेंस के लिए लाया गया था
दुर्घटनाग्रस्त एयरक्राफ्ट कर्नाटक के बेलगावी एविएशन ट्रेनिंग इंटीट्यूट का है। दोनों पायलट हैदराबाद के रहने वाले हैं। जिस इंस्टीट्यूट का एयरक्राफ्ट है, उसी ने दोनों पायलट हायर किए थे। एयरक्राफ्ट टेस्टिंग और मेंटेनेंस के लिए शा-शिब एकेडमी में लाया गया था। पायलट शनिवार को ही गुना आए थे।
कैंट थाने के टीआई दिलीप राजोरिया ने बताया कि दोनों पायलट को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। उनकी हालत खतरे से बाहर है।
हादसे की तस्वीरें…
हादसे की जानकारी मिलते ही कैंट थाने की पुलिस मौके पर पहुंच गई।

एयरक्राफ्ट परिसर में लगे पेड़ को पूरी तरह तोड़ते हुए जमीन पर आ गिरा।

हादसे के बाद एयरक्राफ्ट की बैटरी अलग होकर दूर जा गिरी।
खबर लगातार अपडेट की जा रही है…
