Air India Cabin Crew Member Assaulted In London Hotel Room | लंदन में एअर इंडिया की क्रू सदस्य पर हमला: आरोपी ने होटल में हैंगर से वार किया, जमीन पर घसीटा; चीख सुनकर क्रू मेंबर्स ने बचाया

[ad_1]

55 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

एयर होस्टेस पर हमला करने वाले आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है। वहीं पीड़ित महिला भारत लौट चुकी है।

लंदन में एअर इंडिया की एक महिला क्रू सदस्य पर हमला हुआ है। महिला हीथ्रो के रैडिसन होटल में ठहरी थी। रात करीब 1 बजकर 30 मिनट पर एक शख्स उसके कमरे में घुस गया। उसने एयर होस्टेस पर कपड़े टांगने वाले हैंगर से हमला किया। इसके बाद उसने खींचते हुए महिला को बेड से जमीन पर उतारा।

पीड़िता दरवाजे की तरफ जाने की कोशिश कर रही थी। इस दौरान उसके चीखने पर आसपास के कमरे में ठहरे क्रू सदस्य वहां पहुंचे। उन्होंने आरोपी को पकड़कर पुलिस के हवाले कर दिया। इसके बाद महिला को अस्पताल पहुंचाया गया। महिला फिलहाल भारत लौट चुकी है, जहां उसकी काउंसलिंग की जा रही है।

एअर इंडिया का क्रू लंदन के रैडिसन होटल में ठहरा था, जहां एयर होस्टेस पर हमला हुआ। (फाइल)

एअर इंडिया का क्रू लंदन के रैडिसन होटल में ठहरा था, जहां एयर होस्टेस पर हमला हुआ। (फाइल)

एअर इंडिया ने कहा- क्रू की सुरक्षा प्राथमिकता है
मामला कुछ दिन पहले का है, जिस पर रविवार को एअर इंडिया का बयान सामने आया है। कंपनी ने कहा, “हमारे लिए क्रू की सुरक्षा सबसे जरूरी है। हम लंदन में हुए हादसे से बेहद दुखी है। होटल एक इंटरनेशनल चेन का हिस्सा है। ऐसे में वहां इस तरह का हमला होना निराशाजनक है।”

कंपनी के प्रवक्ता ने कहा कि एअर इंडिया लोकल पुलिस और होटल मैनेजमेंट से संपर्क में है। उन्होंने अपील की है कि मामले की गंभीरता को देखते हुए एयर होस्टेस की प्राइवेसी का सम्मान किया जाए। वहीं कुछ मीडिया रिपोर्ट्स में महिला के रेप की खबर भी सामने आई है। हालांकि, महिला या एयरलाइन ने इस बारे में कोई जानकारी नहीं दी है।

दावा- नाइजीरिया का नागरिक है आरोपी
रिपोर्ट के मुताबिक, आरोपी नाइजीरिया का नागरिक है। अनुमान लगाया जा रहा है कि हमलावर एक आम बेघर शख्स होगा, जो रात में सन्नाटे का फायदा उठाकर होटल में दाखिल हो गया होगा। इसके बाद वह महिला के कमरे में घुस गया जहां उसने हमला कर दिया।

इससे पहले पिछले साल अप्रैल में दिल्ली से लंदन जा रहे एयर इंडिया के एक विमान में एयर होस्टेस के साथ पैसेंजर ने बदतमीजी की थी। इसके बाद उस पर 2 साल का बैन लगा दिया गया था। रिपोर्ट के मुताबिक, पैसेंजर क्रू सदस्यों से लड़ने लगा था। उसने मारपीट भी की थी, जिसमें 2 क्रू मेंबर को चोटें आई थीं।

क्रू से बदतमीजी के दोषी पर 2 साल का बैन
इसके बाद एअर इंडिया ने DGCA के दोषी व्यक्ति को नौ फ्लाइंग लिस्ट में डालने की अपील भी की थी। इसके बाद कमेटी ने निर्णय लिया था कि दोषी पर भारत में अगले दो साल तक उड़ान पर बैन लगाया जाएगा।

डायरेक्टोरेट जनरल ऑफ सिविल एविएशन यानी DGCA सरकार की एक रेगुलेटरी बॉडी है, जो सिविल एविएशन को रेगुलेट करता है। वह इंडियन एयरक्राफ्ट रूल्स 1937 के प्रोविजन 22, 23 और 29 के तहत विमान में हुड़दंग करने, ज्यादा शराब पीने या गाली गलौज करने पर यात्रियों को यात्रा करने से रोक सकता है और उन्हें विमान से उतार सकता है।

खबरें और भी हैं…

[ad_2]

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *