Afghanistan vs Bangladesh Live Score- अफगानिस्तान ने टॉस जीतकर चुनी बैटिंग, सेमीफाइनल पर होगी नजरें

Afghanistan vs Bangladesh Live Score- अफगानिस्तान वर्सेस बांग्लादेश टी20 वर्ल्ड कप 2024 का 52वां मैच सेंट विंसेंट के अर्नोस वेल ग्राउंड, किंग्सटाउन में खेला जा रहा है। अफगानी कप्तान राशिद खान ने इस मैच में टॉस जीतकर पहले बैटिंग करने का फैसला लिया है। अफगानिस्तान की टीम बांग्लादेश के खिलाफ मैच में बिना किसी बदलाव के उतरेगी, वहीं बांग्लादेश ने प्लेइंग XI में दो बदलाव किए हैं। जैकर और महेदी की जगह तस्कीन और सौम्या की टीम में वापसी हुई है। इस मैच में जीत दर्ज कर अफगानिस्तान और बांग्लादेश दोनों टीमों के पास सेमीफाइनल में पहुंचने का मौका है। जी हां, 24 जून को ऑस्ट्रेलिया की भारत के खिलाफ हार के बाद इन दोनों टीमों के लिए सेमीफाइनल के दरवाजे पूरी तरह से खुल गए हैं। अगर अफगानिस्तान को नॉक आउट स्टेज में पहुंचना है तो उन्हें सिर्फ इस मुकाबले में बांग्लादेश को हराकर 2 अंक बटोरने की जरूरत है। वहीं अगर बांग्लादेश को सेमीफाइनल में पहुंचना है तो उन्हें बड़े अंतर से अफगानी टीम को रौंदना होगा। अब देखने वाली बात यह है कि कौन सी टीम को सेमीफाइनल का टिकट मिलता है। बता दें, अभी तक भारत के अलावा साउथ अफ्रीका और इंग्लैंड सेमीफाइनल में पहुंच चुका है। आखिरी टीम का फैसला अफगानिस्तान वर्सेस बांग्लादेश मैच से होगा।

Tue, 25 Jun 2024 05:38 AM

AFG vs BAN Live Score- अफगानिस्तान वर्सेस बांग्लादेश प्लेइंग XI

AFG vs BAN Live Score-  बांग्लादेश (प्लेइंग इलेवन): लिटन दास (विकेट कीपर), तंजीद हसन, नजमुल हुसैन शांतो (कप्तान), तौहीद ह्रदय, शाकिब अल हसन, महमूदुल्लाह, सौम्या सरकार, रिशाद हुसैन, तस्कीन अहमद, तंजीम हसन साकिब, मुस्तफिजुर रहमान

अफगानिस्तान (प्लेइंग इलेवन): रहमानुल्लाह गुरबाज (विकेट कीपर), इब्राहिम जादरान, गुलबदीन नैब, अजमतुल्लाह उमरजई, मोहम्मद नबी, करीम जनत, राशिद खान (कप्तान), नांगेयालिया खारोटे, नूर अहमद, नवीन-उल-हक, फजलहक फारूकी

Tue, 25 Jun 2024 05:38 AM

Afghanistan vs Bangladesh Live Score- अफगानिस्तान ने जीता टॉस

Afghanistan vs Bangladesh Live Score- अफगानिस्तान ने टॉस जीतकर पहले बैटिंग करने का फैसला लिया है। राशिद खान ने कहा है कि कंडीशन को देखते हुए यहां पहले बैटिंग करना अच्छा विकल्प है। वहीं बांग्लादेशी कप्तान शान्तो पहले गेंदबाजी ही करना चाहते थे। ऐसे में दोनों कप्तान टॉस के बाद खुश हैं।

Tue, 25 Jun 2024 05:26 AM

AFG vs BAN Live Score- टॉस कुछ ही देर में

AFG vs BAN Live Score- अफगानिस्तान वर्सेस बांग्लादेश मुकाबले का टॉस कुछ ही देर में होने वाला है। मैच भारतीय समयानुसार 6 बजे शुरू होगा।

Tue, 25 Jun 2024 05:25 AM

Afghanistan vs Bangladesh Live Score- अफगानिस्तान स्क्वॉड

Afghanistan vs Bangladesh Live Score- अफगानिस्तान स्क्वॉड: रहमानुल्लाह गुरबाज़ (विकेट कीपर), इब्राहिम ज़द्रन, गुलबदीन नैब, अज़मतुल्लाह उमरज़ई, मोहम्मद नबी, करीम जनत, राशिद खान (कप्तान), नांगेयालिया खारोटे, नूर अहमद, नवीन-उल-हक, फ़ज़लहक फ़ारूकी, नजीबुल्लाह ज़द्रन, फ़रीद अहमद मलिक, हज़रतुल्लाह ज़ज़ई, मोहम्मद इशाक

Tue, 25 Jun 2024 05:24 AM

AFG vs BAN Live Score- बांग्लादेश स्क्वॉड

AFG vs BAN Live Score- बांग्लादेश स्क्वॉड: लिटन दास (विकेट कीपर), तंजीद हसन, नजमुल हुसैन शांतो (कप्तान), तौहीद हृदॉय, शाकिब अल हसन, महमूदुल्लाह, जैकर अली, रिशाद हुसैन, महेदी हसन, तंजीम हसन साकिब, मुस्तफिजुर रहमान, तनवीर इस्लाम, शोरफुल इस्लाम, तस्कीन अहमद, सौम्या सरकार

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *