Afghanistan Flood | अफगानिस्तान में अचानक आई बाढ़, भारी बारिश से मची तबाही, 33 लोगों की मौत

[ad_1]

अफगानिस्तान में बाढ़ (सौजन्य सोशल मीडिया)

अफगानिस्तान में भारी बारिश के कारण अचानक आई बाढ़ में 33 लोगों की मौत हो गई जबकि, 27 अन्य घायल हो गए हैं।

Loading

इस्लामाबाद: अफगानिस्तान (Afghanistan) में भारी बारिश (Heavy Rain) के कारण अचानक आयी बाढ़ (Flood) के कारण तीन दिन में कम से कम 33 लोगों की मौत हो गयी और 27 अन्य घायल हो गए हैं। प्राकृतिक आपदा प्रबंधन मंत्रालय (Ministry of Natural Disaster Management) के लिए तालिबान के प्रवक्ता अब्दुल्ला जनान सैक ने रविवार को बताया कि राजधानी काबुल और कई प्रांतों में अचानक बाढ़ आ गयी है।

उन्होंने बताया कि बाढ़ के कारण 600 से अधिक मकान नष्ट या क्षतिग्रस्त हो गए हैं जबकि करीब 200 मवेशियों की मौत हो गयी है। सैक ने बताया कि बाढ़ से 800 हेक्टेयर कृषि भूमि भी नष्ट हो गयी है और 85 किलोमीटर से अधिक की सड़कें क्षतिग्रस्त हो गयी हैं।

उन्होंने बताया कि बाढ़ के कारण पश्चिमी फराह, हेरात, दक्षिणी जाबुल और कंधार प्रांतों में सबसे अधिक नुकसान पहुंचा है। मौसम विभाग ने अफगानिस्तान के 34 प्रांतों में से अधिकांश में आने वाले दिनों में और बारिश का अनुमान जताया है।

(एजेंसी)



[ad_2]

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *