actress and MP Kangana Ranaut’s statement on Mahatma Gandhi controversy update | कंगना के बयान पर गरमाई पंजाब की राजनीति: कांग्रेस ने कार्रवाई की उठाई मांग, भाजपा भी विरोध में आई, कहा- भगवान उसे सद्बुद्धि दें – Punjab News

कंगना रनोट ने अब महात्मा गांधी को लेकर अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर लिखी विवादित पोस्ट।

हिमाचल प्रदेश के मंडी की सांसद कंगना रनोट ने गांधी जयंती मौके गांधी पर ही विवादित बयान दिया है। जिससे एक बार फिर पंजाब की राजनीति गर्मा गई। अब भाजपा नेता भी सीधे उसका विरोध कर रहे हैं। हरजीत सिंह ग्रेवाल का तो यहां तक कहना है कि कंगना के यह विचार नाथ

.

पंजाब भाजपा के सीनियर नेता हरजीत ग्रेवाल ने कहा कि कंगना रनोट जो कि मंडी से सांसद एवं फिल्म स्टार भी है। उन्होंने गांधी जी को लेकर एक स्टेटमेंट दी है। जो बहुत शर्मसार करने वाला है। ग्रेवाल ने कहा कि कंगना ने महात्मा गांधी को तो पसंद नहीं किया। लेकिन उन्होंने लाल बहादुर काे पसंद किया। उन्हें कोई बताए कि लाल बहादुर शास्त्री तो गांधी के सबसे बड़े पैरोकार थे । अगर आप शिष्य का सत्कार कर रहे और उसके मार्गदर्शक का अपमान कर रहे हो तो यह कहां की बुद्धिमानी है। कंगना का विचार नाथ रामू गोडसे का विचार है। देश की आजादी में गांधी के योगदान सबके सामने है। मैं समझता हूं कि मंडी के लोगों से बहुत गलती हो गई गई। भगवान उसे सद्बुद्धि दे। उसे इस तरह के बयान देने से बचना चाहिए।

कांग्रेस नेता डॉ. राज कुमार वेरका अपनी राय रखते हुए।

अब तो कंगना ने सारी हदें पार कर दी

कंगना पर देशद्रोह का केस दर्ज कांग्रेस नेता राज कुमार वेरका ने कहा कि कंगना देश विरोधी बातें कर रही हैं। हम बार-बार मांग कर रहे हैं कि इसके खिलाफ देशद्रोह का केस होना चाहिए। बीजेपी न तो इसके खिलाफ मुकदमा दर्ज कर रही है, और न ही कोई अन्य कार्रवाई कर रही है। लेकिन हैरानगी इस बात की है कि आज महात्मा गांधी का दिन है, ऐसे में यह टिप्पणी बर्दाश्त नहीं की जा सकती है। एक तरफ प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी महात्मा गांधी के चरणों में पुष्प माला अर्पित कर रहे हैं। यह महात्मा गांधी को गाली निकाल रही है। इस बारे में बीजेपी अपनी नीति स्पष्ट करे। साथ ही कंगना पर कार्रवाई करें।

केंद्रीय राज्य मंत्री रवनीत सिंह बिट्‌टू मीडिया से बातचीत करते हुए।

केंद्रीय राज्य मंत्री रवनीत सिंह बिट्‌टू मीडिया से बातचीत करते हुए।

बापू ने कहा था बुरा सुनते है तो कान बंद कर लो

कंगना के बयान पर जब केंद्रीय राज्य मंत्री रवनीत सिंह बिट्टू से चंडीगढ में मीडिया ने सवाल किया तो एक दम हैरान रह गए। फिर उन्होंने हाथ जोड़ते हुए कहा कि बापू ने कहा था बुरा सुनते हो तो अपने कान बंद कर लो।

कंगना रनोट द्वारा शेयर की गई विवादित पोस्ट।

कंगना रनोट द्वारा शेयर की गई विवादित पोस्ट।

कंगना ने अपने पोस्ट में यह लिखा है

कंगना ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर एक पोस्ट शेयर किया है, जिसमें उन्होंने लिखा कि ”देश के पिता नहीं देश के तो लाल होते हैं। धन्य हैं, भारत मां के ये लाल।” इसके नीचे कंगना ने लाल बहादुर शास्त्री की फोटो लगाई हुई है। बता दें कि आज राष्ट्रपिता महात्मा गांधी के साथ साथ पूर्व प्रधानमंत्री और भारत रत्न से सम्मानित लाल बहादुर शास्त्री की जयंती भी है। कंगना ने लाल बहादुर शास्त्री की जयंती को लेकर ही ये पोस्ट किया है। हालांकि इस पोस्ट के जरिए उन्होंने महात्मा गांधी पर तंज कसा है।

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *