AAP shared AI generated video of Ambedkar-Kejriwal BJP Congress | AAP ने अंबेडकर-केजरीवाल का AI जेनरेटेड वीडियो शेयर किया: बाबासाहेब आशीर्वाद दे रहे, केजरीवाल कह रहे- अपमान करने वालों से लड़ने की शक्ति दीजिए

नई दिल्ली15 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

वीडियो के बैकग्राउंड में अरविंद केजरीवाल की आवाज सुनाई दे रही है।

बाबासाहेब अंबेडकर को लेकर चल रहे विवाद के बीच आम आदमी पार्टी (AAP) ने एक AI जेनरेटेड वीडियो पोस्ट किया है। 15 सेकेंड के इस वीडियो में अरविंद केजरीवाल और AI जेनरेटेड बाबासाहेब इंडिया गेट के पास आमने-सामने खड़े हैं।

बैकग्राउंड में केजरीवाल की आवाज सुनाई दे रही है। इसमें वे कह रहे हैं- मुझे शक्ति दीजिए बाबा साहेब, ताकि मैं उन लोगों से लड़ सकूं जो आपका और आपके संविधान का अपमान करते हैं। इसके साथ ही वीडियो में बाबासाहेब केजरीवाल का सर सहलाते नजर आ रहे हैं।

दरअसल, राज्यसभा में गृह मंत्री अमित शाह के एक बयान पर विपक्षी दलों ने बाबासाहेब के अपमान का आरोप लगाया है।

खबरें और भी हैं…

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *