Mi Vs Csk Ipl Live Score: Mumbai Indians Vs Chennai Super Kings Match Scorecard Updates – Amar Ujala Hindi News Live

11:26 PM, 14-Apr-2024

MI vs CSK Live Score : रोहित शर्मा के शतक के बावजूद मुंबई को मिली हार

चेन्नई सुपर किंग्स और मुंबई इंडियंस को 20 रन से हराकर अंक तालिका में आठ अंकों के साथ कोलकाता नाइट राइडर्स की बराबरी कर ली है। टीम 0.726 के नेट रनरेट के साथ अंक तालिका में तीसरे स्थान पर है। वहीं, मुंबई की टीम चार अंकों के साथ आठवें पायदान पायदन पर बनी है। आईपीएल के 29वें मैच में सीएसके ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में चार विकेट खोकर 206 रन बनाए। जवाब में मुंबई ने 20 ओवर में  छह विकेट गंवाकर 186 रन बनाए। 

सूर्या शून्य पर आउट हुए

मुंबई की शुरुआत इस मैच में दमदार हुई थी। ईशान किशन और रोहित शर्मा के बीच पहले विकेट के लिए 70 रन की साझेदारी हुई। पथिराना ने एमआई के खिलाफ घातक गेंदबाजी की। उन्होंने इस मुकाबले में चार विकेट हासिल किए। तीसरे नंबर पर बल्लेबाजी के लिए आए सूर्या को 21 वर्षीय गेंदबाज ने शून्य पर आउट किया। वह बिना खाता खोले पवेलियन लौटे। इसके बाद तिलक वर्मा और हिटमैन के बीच तीसरे विकेट के लिए 60 रन की साझेदारी हुई। वह पांच चौकों की मदद से 31 रन बनाने में कामयाब हुए। इस मुकाबले में हार्दिक पांड्या का बल्ला नहीं चला। उन्होंने सिर्फ दो रन बनाए और आउट हो गए। तुषार देशपांडे ने उन्हें अपना शिकार बनाया। चेन्नई के खिलाफ टिम डेविड ने 13 रन, रोमारियो शेफर्ड ने एक रन और मोहम्मद नबी चार रन बनाकर नाबाद रहे। 

रोहित ने लगाया आईपीएल करियर का दूसरा शतक

इस मुकाबले में मुंबई इंडियंस के कप्तान रोहित शर्मा ने दमदार प्रदर्शन किया और अपने आईपीएल करियर का दूसरा शतक लगाया। उन्होंने 60 गेंदों में अपना शतक पूरा किया। इस मैच में 36 वर्षीय बल्लेबाज ने 63 गेंदों में 11 चौकों और पांच छक्कों की मदद से 105 रन बनाए। हालांकि, वह अपनी टीम को लगातार तीसरी जीत नहीं दिला सके। चेन्नई के लिए इस मैच में मथीशा पथिराना ने चार विकेट लिए जबकि तुषार देशपांडे और मुस्तफिजुर रहमान ने एक-एक विकेट हासिल किया।

11:10 PM, 14-Apr-2024

MI vs CSK Live Score : मुंबई को लगा छठा झटका

मुंबई को छठा झटका पथिराना ने दिया। उन्होंने रोमारियो शेफर्ड को क्लीन बोल्ड किया। वह सिर्फ एक रन बना सके। फिलहाल रोहित शर्मा 86 रन और मोहम्मद नबी बिना खाता खोले क्रीज पर डटे हैं। टीम को जीत के लिए 13 गेंदों में 49 रन की जरूरत है।

11:04 PM, 14-Apr-2024

MI vs CSK Live Score : मुंबई को लगा पांचवां झटका

मुंबई को पांचवां झटका टिम डेविड के रूप में लगा। वह दो छक्कों की मदद से 13 रन बनाने में कामयाब हुए। फिलहाल रोहित शर्मा और रोमारियो शेफर्ड क्रीज पर मौजूद हैं। टीम को जीत के लिए 18 गेंदों में 53 रन की जरूरत है।

10:54 PM, 14-Apr-2024

MI vs CSK Live Score : मुंबई को लगा चौथा झटका

मुंबई को चौथा झटका तुषार देशपांडे ने दिया। उन्होंने 16वें ओवर की तीसरी गेंद पर कप्तान हार्दिक पांड्या को रवींद्र जडेजा के हाथों कैच कराया। वह छह गेंदों में सिर्फ दो रन बना सके। मुंबई के हाथ से ये मैच फिसलता दिख रहा है। टीम को जीत के लिए 27 गेंदों में 73 रनों की जरूरत है।

10:45 PM, 14-Apr-2024

MI vs CSK Live Score : पथिराना ने मुंबई को दिया तीसरा झटका

मुंबई ने तिलक वर्मा को तीसरा झटका दिया। उन्होंने तिलक वर्मा को 130 रन के स्कोर पर आउट किया। युवा बल्लेबाज ने पांच चौकों की मदद से 31 रन बनाए। उन्होंने तीसरे विकेट के लिए रोहित शर्मा के साथ 60 रन की साझेदारी निभाई। पांचवें नंबर पर बल्लेबाजी के लिए हार्दिक पांड्या आए हैं।

10:39 PM, 14-Apr-2024

MI vs CSK Live Score : 13 ओवर के बाद मुंबई का स्कोर 124/2

मुंबई इंडियंस 207 रन के लक्ष्य की तरफ तेजी से बढ़ रही है। रोहित शर्मा 75 रन और तिलक वर्मा 26 रन बनाकर नाबाद खेल रहे हैं। दोनों के बीच 50 रनों से ज्यादा की साझेदारी हो चुकी है। 13 ओवर के बाद टीम का स्कोर 124/2 है।

10:20 PM, 14-Apr-2024

MI vs CSK Live Score : रोहित ने जड़ा तूफानी अर्धशतक

रोहित शर्मा अच्छी फॉर्म में नजर आ रहे हैं। उन्होंने आईपीएल के इस सीजन का पहला अर्धशतक लगा दिया है। अब तक उनके बल्ले से सात चौके और दो छक्के निकल चुके हैं। यह उनके आईपीएल करियर का 43वां पचासा है। नौ ओवर के बाद टीम का स्कोर 81/2 है।

10:16 PM, 14-Apr-2024

MI vs CSK Live Score : सूर्या बिना खाता खोले लौटे पवेलियन

मुंबई को दूसरा झटका भी पथिराना ने ही दिया। उन्होंने तीसरे नंबर पर बल्लेबाजी के लिए आए सूर्यकुमार यादव को मुस्तफिजुर रहमान के हाथों कैच कराया। वह बिना खाता खोले पवेलियन लौटे। बाउंड्री पर खड़े रहमान ने शानदार कैच पकड़ा। चौथे नंबर पर बल्लेबाजी के लिए तिलक वर्मा उतरे हैं।

10:12 PM, 14-Apr-2024

MI vs CSK Live Score : मुंबई का पहला विकेट गिरा

मुंबई को पहला झटका मथीशा पथिराना ने दिया। उन्होंने 70 रन के स्कोर पर ईशान किशन को आउट किया। वह तीन चौकों और एक छक्के की मदद से 23 रन बनाकर लौटे। फिलहाल क्रीज पर रोहित शर्मा 47 रन बनाकर मौजूद हैं। वहीं तीसरे नंबर पर बल्लेबाजी के लिए सूर्यकुमार यादव आए हैं। 

10:07 PM, 14-Apr-2024

MI vs CSK Live Score : पॉवरप्ले में मुंबई की आक्रामक शुरुआत

पॉवरप्ले खत्म हो चुका है। रोहित शर्मा और ईशान किशन के बीच छह ओवर में  63 रन की साझेदारी हो चुकी है। दोनों जबरदस्त फॉर्म में नजर आ रहे हैं। मुंबई को जीत के लिए 83 गेंदों में 143 रन की जरूरत है।

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *