MI vs CSK Live score IPL 2024 Highlights: मुंबई इंडियंस वर्सेस चेन्नई सुपर किंग्स के बीच मैच में मुंबई की टीम को हार का सामना करना पड़ा। टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी के लिए बाध्य चेन्नई ने 207 रनों का लक्ष्य मुंबई के सामने रखा था। लेकिन मुंबई की टीम 20 ओवरों में छह विकेट के नुकसान पर 186 तक ही पहुंच सकी।
इससे पहले मुंबई की टीम ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला किया। मुंबई ने इस मैच के लिए अपनी टीम में कोई बदलाव नहीं किया था।वहीं, चेन्नई सुपरकिंग्स ने अपनी टीम में महेश तीक्षणा की जगह मथीश पथिराना को मौका दिया। चेन्नई सुपर किंग्स ने इस मैच में अपनी ओपनिंग जोड़ी में भी बदलाव किया था। ऋतुराज की जगह अजिंक्य रहाणे ओपनिंग करने उतरे थे। हालांकि गेराल्ड कोएट्जे ने उन्हें दूसरे ही ओवर में मात्र पांच के निजी स्कोर पर चलता कर दिया। दूसरे विकेट के रूप में रचिन रविंद्र आउट हुए, जिन्हें श्रेयस गोपाल ने विकेटों के पीछे कैच आउट कराया। रचिन ने 21 रन बनाए।
इसके बाद कप्तान ऋतुराज और शिवम दुबे के बीच अच्छी साझेदारी हुई। ऋतुराज ने गेराल्ड कोएट्जे की गेंद पर छक्का मारकर अपना अर्धशतक पूरा किया। ऋतुराज गायकवाड़ 16वें ओवर में हार्दिक पांड्या की गेंद पर लंबा शॉट लगाने के चक्कर में कैच आउट हुए। ऋतुराज ने 40 गेंद में 69 रनों की शानदार पारी खेली। इस दौरान उन्होंने पांच चौके और पांच छक्के लगाए। इसके बाद आए डारेल मिचेल काफी ज्यादा संघर्ष करते नजर आए। हालांकि फैन्स को इंतजार था एमएस धोनी का। धोनी आखिरी ओवर में मिचेल के आउट होने के बाद आए और एक के बाद एक तीन छक्के और एक डबल लेकर मात्र चार गेंदों में 20 रन बना डाले। धोनी की इस आतिशबाजी के दम पर चेन्नई की टीम ने मुंबई के सामने 207 रनों का लक्ष्य रखा।
लक्ष्य का पीछा करने उतरी मुंबई इंडियंस ने तेज शुरुआत की। पहले 7 ओवर में मुंबई ने 70 रन बनाए। लेकिन मथीश पथिराना ने आते ही आठवें ओवर की पहली गेंद पर ईशान किशन को पवेलियन भेज दिया। इसके तुरंत बाद ही सूर्यकुमार यादव भी पवेलियन लौट गए, जिनका कैच बाउंड्री पर मुस्ताफिजुर ने शानदार ढंग से लिया। इसके बाद रोहित और तिलक ने साझेदारी करके टीम को संभाला। इस दौरान रोहित ने इस सीजन की अपनी पहली फिफ्टी लगाई। वहीं, टी-20 में 500 से अधिक छक्के लगाने का मुकाम भी हासिल किया। लेकिन 14वें ओवर में 130 के स्कोर पर तिलक वर्मा मथीश पथिराना के शिकार बन गए। हार्दिक पांड्या छह गेंद पर दो बनाकर तुषार देशपांडे के शिकार बन गए। इसके बाद टिम डेविड भी तेज पारी खेलने के चक्कर में कैच आउट हो गए। वहीं, मथीश पथिराना ने रोमारियो शेफर्ड को बोल्ड कर दिया। इसके बाद बल्लेबाजी करने आए मोहम्मद नबी, लेकिन तब तक चीजें बहुत आसान नहीं रह गई थीं। हालांकि रोहित शर्मा ने अपनी तरफ से पूरी कोशिश की। उन्होंने 63 गेंदों पर नाबाद 105 रनों की पारी खेली। लेकिन मुंबई की 20 रनों से हार नहीं टाल सके।
मैच के बाद मुंबई इंडियंस के कप्तान हार्दिक पांड्या ने कहा कि यह लक्ष्य हासिल किया जा सकता था, लेकिन मथीश पथिराना की गेंदबाजी ने बहुत बड़ा अंतर पैदा कर दिया। उन्होंने अगले मैचों पर ध्यान लगाने की बात कही। वहीं, चेन्नई सुपर किंग्स के कप्तान ऋतुराज गायकवाड़ ने महेंद्र सिंह धोनी की जमकर तारीफ की। मैन ऑफ द मैच का पुरस्कार मथीश पथिराना को दिया गया, जिन्होंने 4 ओवरों में 28 रन देकर 4 विकेट हासिल किए।
MI vs CSK LIVE Score – मथीश पथिराना बने मैन ऑफ द मैच
MI vs CSK LIVE Score – चेन्नई सुपर किंग्स के गेंदबाज मथीश पथिराना को मैन ऑफ द मैच का पुरस्कार मिला। पथिराना ने चार ओवरों में मात्र 28 रन देकर चार विकेट हासिल किए। यह पथिराना की गेंदबाजी थी, जिसने मजबूती से लक्ष्य की तरफ बढ़ते हुए मुंबई इंडियंस के कदम रोक दिए।
MI vs CSK LIVE Score – गायकवाड़ ने धोनी को बताया ‘युवा विकेटकीपर’
MI vs CSK LIVE Score – चेन्नई सुपर किंग्स के कप्तान ऋतुराज गायकवाड़ ने पोस्ट मैच प्रजेंटेशन में धोनी की जमकर तारीफ की। उन्होंने कहा कि धोनी को युवा विकेटकीपर बताते हुए कहा कि उनके तीन छक्कों ने बड़ा अंतर पैदा कर दिया। गायकवाड़ ने कहा कि हमारा लक्ष्या 210-220 तक बनाने का था, लेकिन बुमराह ने काफी अच्छी गेंदबाजी की।
MI vs CSK LIVE Score – हार्दिक बोले जीतने लायक था स्कोर
MI vs CSK LIVE Score – मुंबई इंडियंस की हार के बाद कप्तान हार्दिक पांड्या ने कहा कि यह स्कोर चेज किया जा सकता था। उन्होंने कहा कि जब तक पथिराना गेंदबाजी करने नहीं आए थे, हम सही जा रहे थे। हार्दिक ने कहा कि अब हमें अगले चार मैचों पर ध्यान लगाना है।
MI vs CSK LIVE Score – चेन्नई ने मुंबई इंडियंस को 20 रन से हराया
MI vs CSK LIVE Score – मुंबई इंडियंस की तरफ से रोहित शर्मा ने शानदार शतक लगाया। इसके बावजूद उसे जीत नहीं मिल सकी। चेन्नई की टीम ने 20 रनों से यह मुकाबला जीत लिया।
MI vs CSK LIVE Score – रोहित शर्मा ने लगाया शतक
MI vs CSK LIVE Score – मुंबई इंडियंस के लिए रोहित शर्मा ने शानदार शतक लगाया है। हालांकि मुंबई इंडियंस को जीत मिलनी मुश्किल है।
MI vs CSK LIVE Score – आखिरी ओवर में चाहिए 34 रन
MI vs CSK LIVE Score – मुंबई इंडियंस को आखिरी ओवर में जीतने के लिए 34 रन चाहिए। क्रीज पर हैं मोहम्मद नबी।
MI vs CSK LIVE Score – पथिराना ने किया शेफर्ड को बोल्ड
MI vs CSK LIVE Score – मथीश पथिराना ने रोमारियो शेफर्ड को बोल्ड करके मुंबई इंडियंस की जिंदा होती उम्मीदों को फिर से तोड़ दिया है।
MI vs CSK LIVE Score – तीसरा छक्का मारने में निपटे टिम डेविड
MI vs CSK LIVE Score – मुंबई इंडियंस के टिम डेविड ने दो छक्के लगाकर मुंबई की उम्मीदें बढ़ाईं, लेकिन तीसरा छक्का मारने के चक्कर में बाउंड्री पर रचिन रविंद्र को कैच थमा बैठे।
MI vs CSK LIVE Score – हार्दिक पांड्या बने तुषार के शिकार
MI vs CSK LIVE Score – कप्तान हार्दिक पांड्या भी आउट होकर पवेलियन लौट चुके हैं। हार्दिक को तुषार देशपांडे ने रविंद्र जडेजा के हाथों कैच कराया। वह छह गेंदों में मात्र दो रन ही बना सके।
MI vs CSK LIVE Score – तिलक वर्मा भी लौटे पवेलियन
MI vs CSK LIVE Score – मथीश पथिराना ने तिलक वर्मा को भी चलता कर दिया है। लांग ऑफ के ऊपर से छक्का मारने के चक्कर में तिलक शार्दूल ठाकुर के हाथों कैच हो गया। तिलक ने 20 गेंद में 31 रन बनाए
MI vs CSK LIVE Score – रोहित का टी-20 में 500वां छक्का
MI vs CSK LIVE Score – रोहित शर्मा ने टी-20 में 500 छक्के लगाने की उपलब्धि हासिल कर ली है। उन्होंने रविंद्र जडेजा की गेंद पर सिक्स मारकर यह अचीवमेंट हासिल किया।
MI vs CSK LIVE Score – रोहित ने लगाई सीजन की पहली फिफ्टी
MI vs CSK LIVE Score – रोहित शर्मा ने इस सीजन का अपना पहला अर्धशतक पूरा कर लिया है। रोहित और तिलक मुंबई को लक्ष्य की तरफ ले जाने की कोशिश में लगे हुए हैं।
MI vs CSK LIVE Score – पथिराना ने मुंबई को दिए दो झटके
MI vs CSK LIVE Score – मथीश पथिराना ने आक्रमण में आते ही आठवें ओवर की पहली गेंद पर ईशान किशन को पवेलियन भेज दिया। इसके तुरंत बाद ही सूर्यकुमार यादव भी पवेलियन लौट गए, जिनका कैच बाउंड्री पर मुस्ताफिजुर ने शानदार ढंग से लिया।
MI vs CSK LIVE Score – पावरप्ले में 63 पर पहुंची MI
MI vs CSK LIVE Score – मुंबई इंडियंस ने पावरप्ले में बिना विकेट गंवाए 63 रन बना लिए हैं। रोहित 25 गेंद में 42 और ईशान किशन ने 11 गेंद 21 रन बनाए हैं।
MI vs CSK LIVE Score – ईशान और रोहित ने दी तेज शुरुआत
MI vs CSK LIVE Score – जवाब में खेलने उतरी मुंबई इंडियंस को रोहित शर्मा और ईशान किशन ने तेज शुरुआत दी है। पहले चार ओवरों में मुंबई की टीम ने बिना विकेट खोए 38 रन बना लिए हैं।
MI vs CSK LIVE Score – मुंबई को जीत के लिए बनाने होंगे 207 रन
MI vs CSK LIVE Score – एमएस धोनी के 4 गेंदों में 20 रनों की शानदार पारी की बदौलत चेन्नई ने मुंबई इंडियंस के सामने 207 रनों का लक्ष्य रखा है।
MI vs CSK LIVE Score – धोनी ने की छक्कों की बरसात
MI vs CSK LIVE Score – मिचेल के आउट होने के बाद धोनी मैदान में उतरे हैं और हार्दिक पांड्या की लगातार तीन गेंदों पर तीन छक्के मारे
MI vs CSK LIVE Score – फैन्स को धोनी का इंतजार
MI vs CSK LIVE Score – चेन्नई की पारी में अब बहुत ज्यादा गेंदें नहीं बची हैं। फैन्स को इंतजार है कि धोनी मैदान में उतरें। धोनी भी तैयार होकर बैठे हैं कि अगला विकेट गिरे और मैदान में उतरें।
MI vs CSK LIVE Score – ऋतुराज हुए आउट
MI vs CSK LIVE Score – ऋतुराज गायकवाड़ 16वें ओवर में हार्दिक पांड्या की गेंद पर लंबा शॉट लगाने के चक्कर में कैच आउट हो गए। ऋतुराज ने 40 गेंद में 69 रनों की शानदार पारी खेली। इस दौरान उन्होंने पांच चौके और पांच छक्के लगाए।
MI vs CSK LIVE Score – शेफर्ड के ओवर में पीटे 22 रन
MI vs CSK LIVE Score – ऋतुराज गायकवाड़ और शिवम दुबे ने मुंबई के गेंदबाज रोमारियो शेफर्ड के ओवर में 22 रन जुटा डाले। यह चेन्नई की पारी का 14वां ओवर था।