salman khan mumbai house firing live and updates | सलमान खान के घर के बाहर फायरिंग: 2 बाइक सवारों ने गोलियां चलाईं, लॉरेंस बिश्नोई गैंग से 2 बार धमकी मिल चुकी है

मुंबई1 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

लमान खान के घर के बाहर रविवार सुबह 5 बजे फायरिंग की गई। सलमान के बांद्रा स्थित गैलेक्सी अपार्टमेंट के सामने 2 बाइक सवारों ने 3 राउंड फायर किए। घर की सुरक्षा बढ़ा दी गई है। मुंबई पुलिस की क्राइम ब्रांच जांच के लिए पहुंच गई है।सलमान खान को लॉरेंस बिश्नोई गैंग ने जान से मारने की धमकी दी थी।

2023 में भी सलमान को मिला था धमकी भरा लेटर
लॉरेंस बिश्नोई से धमकी मिलने के बाद सलमान खान की सुरक्षा बढ़ा दी गई थी। उन्हें महाराष्ट्र सरकार की तरफ से Y+ कैटेगरी की सुरक्षा मिली हुई है। जून 2022 में सलमान और उनके पिता सलीम खान को धमकी भरा लेटर मिला था, जिसमें लिखा था कि जो हाल सिद्धू मूसेवाला का हुआ वही हाल सलमान का भी करेंगे।

धमकी के बाद मिली Y+ सिक्योरिटी, 11 जवान साए की तरह साथ रहते हैं
सलमान के साथ पहले महाराष्ट्र पुलिस के जवान रहते थे, लेकिन धमकी मिलने के बाद उन्हें Y+ कैटेगरी की सुरक्षा दी गई है। इस सुरक्षा घेरे में सलमान के साथ 11 जवान हर समय साथ रहते हैं, इसमें एक या दो कमांडो और 2 PSO भी शामिल होते हैं। सलमान की गाड़ी के आगे और पीछे एस्कॉर्ट करने के लिए दो गाड़ियां हमेशा रहती हैं। इसके साथ-साथ सलमान की गाड़ी भी पूरी तरह बुलेटप्रूफ है।

हम इसे लगातार अपडेट कर रहे हैं…

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *