Surya Grahan 2024 | दक्षिण प्रशांत क्षेत्र के ऊपर आंशिक सूर्यग्रहण शुरू, अमेरिका में पूर्ण सूर्य ग्रहण देखने उमड़ी लोगों की भीड़

[ad_1]

Loading

मेस्क्वाइट: उत्तरी अमेरिका में सोमवार को पूर्ण सूर्य ग्रहण के कारण मेक्सिको, अमेरिका और कनाडा में आसमान में अंधेरा छा जाएगा। पूर्ण सूर्यग्रहण कुछ स्थानों पर 4 मिनट, 28 सेकंड तक रहेगा। महाद्वीपीय उत्तरी अमेरिका में पूर्ण सूर्यग्रहण का अनुभव करने वाला पहला स्थान मेक्सिको प्रशांत तट होगा जहां अपराह्न लगभग दो बजे (ईडीटी) पर यह घटनाक्रम होगा। इस बीच, दक्षिण प्रशांत क्षेत्र के ऊपर आंशिक सूर्यग्रहण शुरू हो गया है। उत्तरी अमेरिका में मेक्सिको के प्रशांत तट से लेकर पूर्वी कनाडा तक लाखों लोग आसमान के साफ रहने की उम्मीद कर रहे हैं, ताकि वे इस खगोलीय घटना को अच्छी तरह देख सकें।

मेक्सिको से अमेरिका और कनाडा तक फैले एक संकरे गलियारे में लाखों दर्शक सोमवार को होने वाली खगोलीय घटना -पूर्ण सूर्य ग्रहण- का उत्सुकता से इंतजार कर रहे हैं, जबकि पूर्वानुमानकर्ताओं ने बादल छाए रहने की आशंका जाहिर की है। वर्मोंट और मेन के साथ-साथ न्यू ब्रंसविक और न्यूफाउंडलैंड में ग्रहण के अंत में सबसे अच्छे मौसम की उम्मीद है। ऐसे में उत्तरी अमेरिका में, ग्रहण देखने वालों की अब तक की सबसे बड़ी भीड़ जुटने की उम्मीद है। घनी आबादी वाले रास्ते, टेक्सास और अन्य पसंदीदा स्थानों में दोपहर में चार मिनट तक अंधेरा छाए रहने की उम्मीद आकर्षण का बड़ा कारण है।

राष्ट्रीय मौसम सेवा के मौसम विज्ञानी एलेक्सा मेन्स ने रविवार को क्लीवलैंड के ‘ग्रेट लेक्स साइंस सेंटर’ में बताया, “बादल छाए रहना पूर्वानुमान लगाने में सबसे कठिन चीजों में से एक है। कम से कम, बर्फबारी नहीं होगी।” डलास के बाहर एक ट्रेलर रिसॉर्ट में रह रहे गोथम (इंग्लैंड) के क्रिस लोमास ने कहा, “यह सिर्फ अन्य लोगों के साथ अनुभव साझा करने के बारे में है।” बदली छाई रहेगी या धूप खिलेगी इस अनिश्चितता ने रोमांच को और बढ़ा दिया है।

पूर्ण सूर्य ग्रहण करीब चार मिनट 28 सेकंड तक रहेगा। सात साल पहले अमेरिका के तटीय क्षेत्र में दिखे सूर्य ग्रहण के नजारे से इस बार यह लगभग दोगुना ज्यादा समय तक दिखेगा। अमेरिका में इस तरह का अगला सूर्यग्रहण इसके बाद करीब 21 साल बाद नजर आएगा।



[ad_2]

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *