Iran Attack In Pakistan | ईरान के हमलों से बौखलाया पाकिस्तान, तेहरान से अपने एंबेसडर को बुलाया वापस, ईरानी राजदूत को किया निष्कासित

[ad_1]

Loading

नवभारत डिजिटल टीम: ईरान (Iran) ने बीते दिन (मंगलवार) को पाकिस्तान (Pakistan) के बलूचिस्तान स्थित आतंकी संगठन जैश अल-अदल के ठिकानों पर मिसाइल से हमला किया था। जिसके बाद पाकिस्तान ने तेहरान से अपने राजदूत को वापस बुला लिया है। साथ ही देश में मौजूद ईरान के राजदूत को निष्कासित कर दिया है।

पाकिस्तान के विदेश कार्यालय ने बयान जारी कर ईरान के इस कृत्य को उसके ‘‘हवाई क्षेत्र का अकारण उल्लंघन” बताया है। साथ ही ईरान को ऐसे हवाई हमलों के लिए ‘‘गंभीर परिणाम” भुगतने की चेतावनी दी है।

ईरान की मीडिया ने बताया कि पाकिस्तान में  बलूचिस्तान  आतंकवादी समूह जैश-अल-अदल के दो ठिकानों को देश के रिवोल्यूशनरी गार्ड्स ने मंगलवार को मिसाइलों से निशाना बनाया। यह कार्रवाई इराक और सीरिया में किए गए हमलों के एक दिन बाद की गई। ईरान की अर्ध-सरकारी समाचार एजेंसी तस्नीम ने कहा, “पाकिस्तान में जैश अल-धुल्म (जैश अल-अदल) आतंकवादी समूह के दो प्रमुख ठिकानों को विशेष रूप से लक्षित किया गया और सफलतापूर्वक ध्वस्त कर दिया गया।”



[ad_2]

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *