जलगांव4 मिनट पहले
- कॉपी लिंक
घटना जलगांव में पधाड़े रेलवे स्टेशन की बताई जा रही है।
महाराष्ट्र के जलगांव में बुधवार को बड़ा ट्रेन हादसा हो गया है। यहां पधाड़े रेलवे स्टेशन पर पुष्पक एक्सप्रेस में आग लगने की अफवाह फैल गई। इसके बाद किसी ने चेन पुलिंग कर दी और कई पैसेंजर्स चलती ट्रेन से पटरी पर कूद गए। सूत्रों के मुताबिक, पैसेंजर्स अभी पटरी पर बैठे ही थे कि दूसरे ट्रैक से आ रही कर्नाटक एक्सप्रेस ने कई यात्रियों को कुचल दिया।
वहीं न्यूज एजेंसी IANS ने बताया कि हादसे में 8-10 लोगों की मौत हुई है। हादसे में 8 लोगों के गंभीर रूप से घायल होने की खबर है।
ब्रेक लगने पर ट्रेन के पहिए से निकला था धुआं पुष्पक एक्सप्रेस लखनऊ से मुंबई जा रही थी। जबकि कर्नाटक एक्सप्रेस मुंबई से दिल्ली जा रही थी। रिपोर्ट्स के मुताबिक, ब्रेक लगाने पर पुष्पक एक्सप्रेस के पहियों से धुआं निकला था। इसी के चलते यात्रियों के बीच ट्रेन में आग लगने की अफवाह फैली। इसके बाद कई यात्रियों ने कोच के बाहर छलांग लगाई थी।
रेलवे के अधिकारियों ने भी घटना की पुष्टि की है। सेंट्रल रेलवे के भुसावल डिवीजन के अधिकारिक सूत्रों ने बताया कि जहां घटना हुई, उस जगह पर शार्प टर्न था, जिसकी वजह से ट्रैक पर बैठे पैसेंजर्स को ट्रेन के आने का अंदाजा नहीं लगा।
हम इसे लगातार अपडेट कर रहे हैं..
