ट्रूडो के जाते ही ट्रैक पर आया कनाडा, मंत्री जी ने बस जरा सी गर्मी दिखाई और ISI के चेलों के छूट गए पसीने

[ad_1]

Last Updated:

Canada News Today: जस्टिन ट्रूडो को अपनी ही पार्टी के भारी विरोध के बाद पीएम पद से इस्‍तीफा देना पड़ा था. वो पहले ही खालिस्‍तान समर्थन की आड़ में देश में कानून व्‍यवस्‍था की धज्जियां उड़ा चुके हैं. कनाडा के भारत से खराब रिश्‍तों के…और पढ़ें

ट्रूडो के जाते ही ट्रैक पर कनाडा, मंत्री हुए गर्मी, ISI के चेलों के छूटे पसीने

सही रास्‍ते पर चलने लगा कनाडा. (File Photo)

हाइलाइट्स

  • जस्टिन ट्रूडो ने हाल ही में पीएम पद से इस्‍तीफा दिया है.
  • ट्रूडो के कारण ही भारत-कनाडा संबंध खराब हो गए थे.
  • अब नई सरकार के आते ही कनाडा ट्रैक पर आता नजर आ रहा है.

नई दिल्‍ली. जस्टिन ट्रूडो के प्रधानमंत्री पद से इस्तीफा देने के बाद अब कनाडा ट्रैक पर आता नजर आ रहा है. कनाडा के मंत्री ने पाकिस्तानी खुफिया एजेंसी आईएसआई द्वारा समर्थित हिज़्ब उत तहरीर की अक्‍ल ठिाने लगा दी है. उनका कहना है कि वो इस ग्रुप को आतंकवादी संगठन घोषित करेंगे. सार्वजनिक सुरक्षा के सहयोगी मंत्री राचेल बेंडायन ने एक बयान जारी कर यह बात बताई. इस संगठन ने गैर मुस्लिम देशों के खिलाफ 18 जनवरी को कनाडा के मिसियांगा इलाके में सम्मेलन करने का निर्णय लिया था. कनाडा के मंत्री ने अब इस संगठन से कहा है कि वो 18 जनवरी को होने वाले कार्यक्रम की बुकिंग को रद्द कर दें.

हिज़्ब उत तहरीर नाम का कट्टर इस्लामी संगठन पाकिस्तानी खुफिया एजेंसी के सहयोग से काम करता है. यह 18 जनवरी 2025 को खिलाफत कार्यक्रम के नाम से गैर मुस्लिम देशों के खिलाफ एक वैश्विक खिलाफत कार्यक्रम आयोजित करने वाला था.इस कार्यक्रम को लेकर वहां तरह-तरह के पोस्टर और वीडियो मैसेज भी जारी किए जा रहे हैं. खालिस्‍तानी आतंकवाद से सहमे कनाडा ने प्रधानमंत्री जस्टिन ट्रूडो के इस्तीफा के बाद इस संगठन पर लगाम लगाने की कवायद शुरू कर दी है.

गैर-मुस्लिमों से नफरत करता है ये संगठन!
कनाडा के सार्वजनिक सुरक्षा के सहयोगी मंत्री ने बयान जारी करते हुए कहा है कि 18 जनवरी 2025 को होने वाले आगामी हिज्ब उत तहरीर सम्मेलन की रिपोर्ट बेहद चिंताजनक हैं. इस संगठन का हिंसा का महिमामंडन करने और यहूदी विरोधी और चरमपंथी विचारक को बढ़ावा देने का इतिहास है. निर्दोष नागरिकों पर हमलों का इसका जश्न और हमास और हिज्बुल्लाह जैसे प्रतिबंधित आतंकवादी समूह के लिए इसका समर्थन पूरी तरह से शांति समावेश और विविधता के सम्मान के कनाडा मूल्य के विपरीत है. हम उनकी गतिविधियों और इस तरह के सम्मेलन के आयोजन की स्पष्ट रूप से निंदा करते हैं और 18 जनवरी 2025 को सम्मेलन करने वाले आयोजकों से अपनी बुकिंग रद्द करने का आह्वान करते हैं.

मंत्री जी का सख्‍त निर्देश
मंत्री ने अपने संदेश में साफ तौर पर कहा है कि हमें आश्वासन दिया गया है कि आरसीएमपी सहित लॉ इन्‍फोर्समेंट एजेंसियां इस घटना पर बारीकी से नजर रख रही है. मंत्री ने कहा कि हम पुष्टि कर सकते हैं कि हमारी सुरक्षा और खुफिया एजेंसिया वर्तमान में हिज्ब उत तहरीर को कनाडा कानून के तहत आतंकवादी इकाई के रूप में सूचीबद्ध करने के लिए मूल्यांकन कर रही है. अब देखना यह होगा कि कनाडा में कानून बड़ा है या आतंकी संगठन.

homeworld

ट्रूडो के जाते ही ट्रैक पर कनाडा, मंत्री हुए गर्मी, ISI के चेलों के छूटे पसीने

[ad_2]

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *