Israel Hamas Gaza Ceasefire LIVE: ‘अल्लाह का शुक्र है’, दुनियावालों सुकून की सांस लो! गाजा जंग का अंत, कब से लागू होगा सीजफायर?

[ad_1]

Israel Hamas Gaza ceasefire Live Updates: दुनिया को जिस पल का इंतजार था, वह आ ही गया. इजरायल और हमास के बीच जारी युद्ध का अंत हो गया. गाजा में 15 महीने से चल रहे युद्ध में उलझे इजरायल और हमास की बीच सीजफायर को लेकर सहमति बन गई है. जल्द ही हमास इजरायली बंधकों को रिहा करेगा. खुद कतर के प्रधानमंत्री शेख मोहम्मद बिन अब्दुल रहमान अल सानी ने दोहा में गाजा सीजफायर की घोषणा की. कतर की राजधानी दोहा में इजरायल और हमास संघर्ष विराम समझौते पर सहमत हो चुके हैं. यहीं पर दोनों के बीच कई सप्ताह तक बातचीत हुई थी. दोनों के बीच संघर्ष विराम समझौता रविवार से लागू होगा. इजरायल-हमास के बीच सीजफायर की खबर दुनिया के लिए सुकून देने वाली खबर है. इस तरह से मिडिल ईस्ट में एक बड़े युद्ध का अंत हो गया. खुद बेंजामिन नेतन्याहू ने डोनाल्ड ट्रंप और जो बाइडन को इस समझौते के लिए धन्यवाद दिया है. तो चलिए जानते हैं इजरायल-हमास के बीच गाजा समझौते से जुड़े लेटेस्ट अपडेट्स.

अधिक पढ़ें …

[ad_2]

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *