Earthquake News Today: 12 घंटे में 10 बार डोली धरती, सुबह-सुबह ही कांप गए लोग, पढ़ लीजिए तीव्रता

[ad_1]

Last Updated:

Earthquake News Today: पिछले 12 घंटे में भारत के पड़ोस में 10 बार धरती डोली है. भूकंप के झटके तिब्बत और अफगानिस्तान में महसूस किए गए हैं. 8 भूकंप के झटके तिब्बत में महसूस किए गए हैं. वहीं अफगानिस्तान में 2 बार धरती डोली है….और पढ़ें

हाइलाइट्स

  • पिछले 12 घंटों में तिब्बत में 8 भूकंप के झटके.
  • अफगानिस्तान में 4.2 तीव्रता का भूकंप आया.
  • भूकंप के कारण तिब्बत में 126 लोगों की मौत.

Earthquake News Today: इन दिनों दुनिया में भूकंप से हाहाकार मचा हुआ. भारत से लेकर कई देश में लगातार भूकंप के झटके महसूस किए जा रहे हैं. पिछले 12 घंटे में भारत और उसके आसपास 10 बार भूकंप के झटके महसूस किए गए है. ये भूकंप भारत के दो पड़ोसी देश में आए है. 8 भूकंप के झटके तिब्बत में महसूस किए गए हैं. वहीं अफगानिस्तान में 2 बार धरती डोली है.

नेशनल सेंटर ऑफ सीस्मोलॉजी (NCS) ने बताया कि शनिवार को अफ़गानिस्तान में 4.2 तीव्रता का भूकंप आया. NCS ने बताया कि भूकंप उत्तरी अफ़गानिस्तान में भारतीय मानक समय (IST) के अनुसार सुबह 05:05 बजे आया. इस भूकंप की विस्तृत जानकारी एक्स पर भी साझा की गई. अफगानिस्तान में 2 बार भूकंप के झटके महसूस किए गए. पहला झटका सुबह 4:14 मिनट पर महसूस किया गया. सभी झटकों की तीव्रता करीब 3.5 के आसपास थी.

मंगलवार को भी तिब्बत में आया था भूकंप
वहीं पड़ोसी देश तिब्बत में भी भूकंप के झटके महसूस किए गए है. तिब्बत में 10 घंटे में 8 बार भूकंप के झटके महसूस किए गए हैं. पहला झटका रात 1:54 बजे महसूस किए गए. बता दें कि तिब्बत में लगातार भूकंप के झटके महसूस किए जा रहे हैं. बता दें कि साल 1950 के बाद से यानी पिछले 75 सालों में 20 से अधिक भूकंप ल्हासा ब्लॉक में आए हैं. जहां दक्षिणी तिब्बत में इस सप्ताह आए भूकंप का केंद्र था. चीन भूकंप नेटवर्क केंद्र (CENC) के अनुसार, मंगलवार का भूकंप हिंद महासागर की प्लेट से उत्तर की ओर दबाव और टेक्टोनिक प्लेटों की क्रस्टल गति के कारण आया था.

स्थानीय अधिकारियों के अनुसार कुल 126 लोग मारे गए और 188 अन्य घायल हुए. इसने कहा कि मंगलवार को तिब्बत स्वायत्त क्षेत्र के शिगाजे में डिंगरी काउंटी में आए 6.8 तीव्रता के भूकंप का केंद्र किंघई-तिब्बत पठार के दक्षिणी भाग में ल्हासा ब्लॉक में स्थित है. भूकंप मंगलवार को सुबह 9:05 बजे (बीजिंग समय) आया और इसका केंद्र काउंटी के त्सोगो टाउनशिप में था, जहां 20 किलोमीटर के दायरे में लगभग 6,900 लोग रहते हैं.

[ad_2]

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *