Los Angeles wildfires, Thousands evacuate California’s Palisades | अमेरिका के 3 जंगलों में आग, 3000 एकड़ में फैली: हर मिनट 5 फुटबॉल मैदान के बराबर जगह जला रही; 30 हजार लोगों ने घर छोड़ा

[ad_1]

वॉशिंगटन10 घंटे पहले

  • कॉपी लिंक

लॉस एंजिलिस के 3 इलाकों में मंगलवार को आग फैल गई।

अमेरिका के कैलिफोर्निया राज्य में लॉस एंजिलिस के नजदीक 3 जंगलों में मंगलवार को भीषण आग लग गई। CNN के मुताबिक, पहले यह आग पेसिफिक पैलिसेड्स, ईटन और हर्स्ट के जंगलों में लगी, उसके बाद अब रिहायशी इलाकों में भी फैल रही है। पेसिफिक पैलिसेड्स में आग सुबह 10 बजे, ईटन में शाम 6 बजे और हर्स्ट में रात 10 बजे लगी।

पेसिफिक पैलिसेड्स को सबसे ज्यादा नुकसान हुआ है। यहां आग डेढ़ दिनों में 3,000 एकड़ तक के एरिया में फैल चुकी है। आग की वजह से 30 हजार से ज्यादा लोगों को अपना घर छोड़ना पड़ा है। रिपोर्ट के मुताबिक पेसिफिक पैलिसेड्स में यह आग 1 मिनट में पांच फुटबॉल मैदान के बराबर जितनी जगह को जलाकर राख कर रही है।

लॉस एंजिलिस एडमिनिस्ट्रेशन ने पूरे शहर में इमरजेंसी घोषित कर दी है। यह अमेरिका का सबसे ज्यादा आबादी वाला काउंटी है। यहां पर 1 करोड़ लोग रहते हैं। जंगल में फैल रही आग की वजह से यहां पर करीब 50 हजार लोगों को तुरंत घर खाली करने को कहा गया है।

कैलिफोर्निया एडमिनिस्ट्रेशन ने आम लोगों को प्रभावित इलाके में न जाने की सलाह दी है। इस बीच राष्ट्रपति जो बाइडेन ने आर्थिक मदद की घोषणा की है।

मैप में लॉस एंजिलिस की लोकेशन देखिए…

आग लगने की घटना 10 तस्वीरों में…

पेसिफिक पैलिसेड्स के जंगलों में आग तेजी से फैल रही है।

पेसिफिक पैलिसेड्स के जंगलों में आग तेजी से फैल रही है।

कैलिफोर्निया के पसाडिना शहर में आग से एक यहूदी प्रार्थना स्थल जल गया।

कैलिफोर्निया के पसाडिना शहर में आग से एक यहूदी प्रार्थना स्थल जल गया।

पेसिफिक पैलिसेड्स में तेजी से फैलती हुई आग को देखकर रोती महिला।

पेसिफिक पैलिसेड्स में तेजी से फैलती हुई आग को देखकर रोती महिला।

लॉस एंजिलिस के पेसिफिक पैलिसेड्स में आग से एक घर पूरी तरह जल गया।

लॉस एंजिलिस के पेसिफिक पैलिसेड्स में आग से एक घर पूरी तरह जल गया।

आग को बुझाने की कोशिश करता रेस्क्यू टीम का मेंबर।

आग को बुझाने की कोशिश करता रेस्क्यू टीम का मेंबर।

आग बुझाने के दौरान घर की दीवार फांदता रेस्क्यू टीम का स्टाफ।

आग बुझाने के दौरान घर की दीवार फांदता रेस्क्यू टीम का स्टाफ।

आग लगने के बाद घर छोड़कर भागते लॉस एंजिलिस के लोग।

आग लगने के बाद घर छोड़कर भागते लॉस एंजिलिस के लोग।

लॉस एंजिलिस के पेसिफिक पैलिसेड्स में आग से जूझ रहा रेस्क्यू टीम का स्टाफ।

लॉस एंजिलिस के पेसिफिक पैलिसेड्स में आग से जूझ रहा रेस्क्यू टीम का स्टाफ।

हेलिकॉप्टर से पानी फेंक कर आग को बुझाने की कोशिश की गई।

हेलिकॉप्टर से पानी फेंक कर आग को बुझाने की कोशिश की गई।

गर्म हवा से बचने के लिए नाक को कपड़े से ढंकती हुई महिला।

गर्म हवा से बचने के लिए नाक को कपड़े से ढंकती हुई महिला।

क्यों भड़क रही है आग? हेलिकॉप्टरों और विमानों से आग पर काबू पाने की कोशिश की जा रही है, लेकिन तूफानी हवाओं के चलते आग पर काबू पाना मुश्किल हो रहा है। हवाओं की दिशा बदलने की वजह से भी आग लगातार अलग-अलग जगहों पर फैल रही है।

प्रभावित इलाके में तैनात रेस्क्यू टीम हजारों लोगों को सुरक्षित स्थानों पर ले जा रही है। स्थानीय स्कूलों, सामुदायिक केंद्रों और अन्य सुरक्षित जगहों को इमरजेंसी शेल्टर के रूप में तैयार किया गया है।

आग से न सिर्फ संपत्ति को नुकसान पहुंचा है बल्कि पर्यावरण को भी गंभीर हानि हो रही है। सैकड़ों पेड़ और जानवर आग में जलकर खाक हो गए हैं। सड़कों पर जाम की वजह से लोग कारों को छोड़कर पैदल ही सुरक्षित ठिकानों की ओर जा रहे हैं।

आग को भड़काने में ‘सांता सना’ हवाएं सबसे बड़ी वजह हैं। ये हवाएं बेहद गर्म होती हैं। ये आमतौर पर पतझड़ के मौसम में चलती हैं। ये हवाएं दक्षिण कैलिफोर्निया को सबसे ज्यादा प्रभावित करती हैं। रिपोर्ट्स के मुताबिक फिलहाल 130 से लेकर 160 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चल रही हैं जिसकी वजह से नुकसान ज्यादा हो रहा है।

खबरें और भी हैं…

[ad_2]

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *