[ad_1]
इटली के एक गांव ने लोगों को गंभीर रूप से बीमार न पड़ने का आदेश दिया. गांव में स्वास्थ्य सेवाओं की कमी और अस्पताल की दूरी इस आदेश का कारण है. मेयर ने कहा, आदेश व्यंग्यात्मक है लेकिन स्वास्थ्य सेवाओं की कमी चिंताजनक है.
रोम. अगर किसी गांव में ये आदेश जारी कर दिया जाए कि अब से कोई भी बीमार न पड़े तो वहां रहने वालों के दिल पर क्या बीतेगी. ऐसा ही एक आदेश इटली के एक गांव में जारी कर दिया गया है. इटली के एक छोटे से गांव ने अपने निवासियों को गंभीर रूप से बीमार नहीं होने का आदेश जारी कर दिया है. लोकल मेयर एंटोनियो टोर्चिया के एक आदेश में कहा गया है कि बेलकास्ट्रो में रहने वाले लोगों को किसी भी ऐसी बीमारी से बचने का आदेश दिया गया है, जिसके लिए इमरजेंसी मेडिकल मदद की जरूरत पड़ सकती है.
बेलकास्ट्रो गांव इटली के सबसे गरीब इलाकों में से एक कैलाब्रिया के दक्षिणी इलाके में स्थित है. टोर्चिया ने कहा कि यह कदम साफ तौर से एक विनोदी आदेश था. लेकिन इसका असर लेकल हेल्थ सर्विस सिस्टम की कमियों को उजागर करने के लिए क्षेत्रीय अधिकारियों को भेजे गए उनके तत्काल नोटिस से कहीं ज्यादा हुआ था. मेयर ने कहा कि बेलकास्ट्रो के 1,200 निवासियों में से लगभग आधे 65 वर्ष से अधिक उम्र के हैं.
इमरजेंसी विभाग 45 किमी. दूर
जबकि गांव से नजदीकी दुर्घटना और इमरजेंसी विभाग 45 किमी. (28 मील) से अधिक दूर है. मेयर ने कहा कि बेलकास्ट्रो से नजदीकी दुर्घटना और इमरजेंसी विभाग तक केवल 30 किमी. प्रति घंटे (18 मील प्रति घंटे) की अधिकतम रफ्तार सीमा वाली सड़क से ही पहुंचा जा सकता है. गांव में ऑन-कॉल डॉक्टर की सर्जरी भी कभी-कभार ही खुलती है और सप्ताह के अंत, छुट्टियों या काम के घंटों के बाद कोई इलाज या मेडिकल सुविधाओं की कोई कवरेज नहीं देती है.
भारत को आंख दिखाने वाले जस्टिन ट्रूडो की सबसे बड़ी बेइज्जती, मस्क ने लड़की कहकर पुकारा, लेकिन क्यों?
कैसे लागू होगा आदेश!
टोर्चिया ने इतालवी टीवी को बताया कि सुरक्षित महसूस करना मुश्किल है, जबकि आप जानते हैं कि अगर आपको सहायता की जरूरत है, तो आपकी एकमात्र उम्मीद नजदीकी दुर्घटना और इमरजेंसी विभाग तक समय पर पहुंचना है. वहीं सड़कें लगभग किसी भी बीमारी से ज़्यादा जोखिम भरी हैं. मेयर के आदेश में निवासियों को ऐसे व्यवहार न करने का आदेश दिया गया है जो हानिकारक हो सकते हैं. इसमें कहा गया कि घरेलू दुर्घटनाओं से बचें और घर से बहुत ज़्यादा बाहर न निकलें, यात्रा न करें या खेल न खेलें. इसके बजाय ज़्यादातर समय आराम करें. यह साफ नहीं है कि इन नए नियमों को अगर लागू भी किया जाएगा तो कैसे लागू किया जाएगा.
Tags: Latest Medical news, Medical, Medical department, World news
FIRST PUBLISHED : January 8, 2025, 21:50 IST
[ad_2]
Source link
