[ad_1]
भारत को आंख दिखाने वाले कनाडा के पूर्व प्रधानमंत्री जस्टिन ट्रूडो इन दिनों डोनाल्ड ट्रंप के दोस्त और मशहूर कारोबारी एलन मस्क के निशाने पर हैं. लेकिन बुधवार को मस्क ने उनकी ऐसी बेइज्जती की, जिसकी कल्पना भी नहीं की जा सकती. दरअसल, ऐसी खबरें फैल रही हैं कि सत्ता संभालते ही ट्रंप कनाडा पर हमला करेंगे और उसे अपने कब्जे में ले लेंगे. इसी पर जस्टिन ट्रूडो ने अपना रिएक्शन दिया था. फिर क्या था, मस्क ने ट्रूडो को घेर लिया और कहा- चिंता मत कीजिए आप अब कनाड के गर्वनर नहीं हैं.
जस्टिन ट्रूडो ने एक्स पर लिखा, ‘इस बात की कोई संभावना नहीं है कि कनाडा अमेरिका का हिस्सा बन जाएगा. दोनों देशों के वर्कर और कम्युनिटी एक दूसरे के सबसे बड़े ट्रेडिंग और सिक्योरिटी पार्टनर हैं.’ मस्क ने इसी लाइन को पकड़ लिया. एलन मस्क ने ट्रूडो का मजाक उड़ाते हुए लिखा, लड़की, तुम अब कनाडा की गवर्नर नहीं हो, इसलिए तुम जो भी कहती हो, इससे कोई फर्क नहीं पड़ता (Girl, you’re not the governor of Canada anymore, so doesn’t matter what you say). सोशल मीडिया में मस्क की यह टिप्पणी वायरल हो गई.
There isn’t a snowball’s chance in hell that Canada would become part of the United States.
Workers and communities in both our countries benefit from being each other’s biggest trading and security partner.
— Justin Trudeau (@JustinTrudeau) January 7, 2025
[ad_2]
Source link
