[ad_1]
तिब्बत में फिर से भूकंप के झटके महसूस हुए है. बुघवार की सुबह 4.1 तीव्रता के झटके महसूस किए गए.मंगलवार के भूकंप में 126 लोगों की मौत हुई है.
Earthquake Today: तिब्बत में भूंकप ने मंगलवार को काफी तबाही मचाई. रिएक्टर स्केल पर 7.1 की तीव्रता से आए भूकंप ने नेपाल-तिब्बत सीमा पर भारी तबाही मचाई. मंगलवार के भूकंप में 126 लोगों की जान चली गई. आज बुधवार को भी तिब्बत में सुबह-सुबह धरती डोली है. इस भूकंप की रिएक्टर स्केल पर तीव्रता 4.1 रही. अभी तक किसी के हताहत की खबर नहीं है, ना ही किसी प्रकार की जानमाल की क्षति खबर है. इससे पहले इस क्षेत्र में रात के 12 बजे से लेकर सुबह के 9 बजे के करीब भूकंप महसूस किए गए.
मंगलवार तिब्बत के लिए काफी दुखदायी दिन था. सबसे पवित्र शहरों में से एक के निकट मंगलवार को 7.1 तीव्रता का भूकंप आया. इसमें अब तक 126 लोगों की मौत हो गई. 3,609 घर ढह गए हैं, 407 फंसे हुए लोगों को बचाया गया है और 30,000 से अधिक निवासी प्रभावित हुए हैं. तिबब्तवासियों को प्रकृति की दोहरी मार झेलनी पड़ रही है. एक तो भूकंप में घर तबाह हो गए वहीं, तापमान भी -17 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच चुका है. बचावकर्मी उस क्षेत्र में स्थानांतरित निवासियों के लिए टेंट लगाने के लिए समय के साथ दौड़ रहे हैं.
ठंड में गुजर रहीं हैं रातें
भूकंप आने के बाद वहां के निवासियों ने अपनी दुखःद कहानी सुनाई. त्सोगो के मेटोग गांव के 49 वर्षीय पासंग त्सेरिंग ने कहा, ‘पहली भूकंप की लहर भोर से पहले आई, और इससे लाइटें और फर्नीचर हिल गए.’ उन्होंने शिन्हुआ को बताया, ‘इसके बाद दूसरा और अधिक शक्तिशाली भूकंप आया, इसलिए मैं तुरंत बाहर भागा. मैंने पहले कभी इतना खतरनाक भूकंप नहीं देखा.’ पासंग नामक एक अन्य ग्रामीण ने घर का मलबा हटाते हुए कहा, ‘अब हम सबसे अधिक इस बात को लेकर चिंतित हैं कि रात कहां बिताई जाए. गांव में कुछ अतिरिक्त टेंट हैं, और अधिकारियों ने कहा कि और भी आने वाले हैं.’
09 बजे आया भूकंप
क्षेत्रीय आपदा राहत मुख्यालय के अनुसार, भूकंप मंगलवार सुबह (बीजिंग समयनुसार) 9:05 बजे चीन के तिब्बत स्वायत्त क्षेत्र के शिगाज़े में डिंगरी काउंटी में आया. हालांकि, अमेरिकी भूवैज्ञानिक सेवा ने भूकंप की तीव्रता 7.1 बताई है. सरकारी समाचार एजेंसी ‘शिन्हुआ’ के अनुसार, कम से कम 126 लोगों की मौत की पुष्टि हुई है तथा 188 अन्य घायल हुए हैं. चीन के राष्ट्रपति शी चिनफिंग ने प्रभावित क्षेत्रों में राहत और बचाव कार्यों के लिए हर संभव प्रयास करने के आदेश दिए.
राष्ट्रपति जिनपिंग ने मदद के लिए आगे आए
राष्ट्रपति शी जिनपिंग ने घायलों के उपचार के लिए हरसंभव प्रयास करने का आदेश दिया तथा द्वितीयक आपदाओं (भूकंप के बाद संभावित आपदाओं) को रोकने, प्रभावित निवासियों के समुचित पुनर्वास तथा इसके बाद के कार्यों को प्रभावी ढंग से करने के लिए प्रयास करने का आग्रह किया. भूकंप के बाद, ‘चीन भूकंप प्रशासन’ ने स्तर-दो की आपात सेवा प्रतिक्रिया शुरू की तथा आपदा राहत प्रयासों में सहायता के लिए एक दल को घटनास्थल पर भेजा.
Tags: China, Earthquake News
FIRST PUBLISHED : January 8, 2025, 08:59 IST
[ad_2]
Source link
