इस देश में बार-बार दिख रहा है एलियन का जहाज, छिपा है क्या कोई राज? रिपोर्ट से मची सनसनी

[ad_1]

Alien Coming to Earth: पूरे अंतरिक्ष में करोड़ों अरबों आकाशगंगा है. इन आकाशगंगाओं का एक छोटा हिस्सा हमारा मिल्की-वे है और इस मिल्की-वे में मौजूद करोड़ो सौरमंडल में से एक के एक छोटी सी भाग हमारी धरती है. अभी तक के जानकारी के हिसाब से धरती पर ही इंसान बसते हैं. हालांकि, इस बात से इंकार नहीं है कि अंतरिक्ष में जीवन की संभावना है. अंतरिक्ष में जीवन की तलाश में लगातार भटक रहे वैज्ञानिक इस बात को मानते आ रहे हैं कि अंतरिक्ष में और भी जीवन फल फूल रहे हैं. इसके ऐसे कई सबूत मिल चुके है, जब धरती के आसमान में ऐसी वस्तुएं दिखी हैं, जो मानव द्वार नहीं बनाई गई हैं. इन्हें शॉर्ट फॉर्म में यूएफओ कहा जाता है. अभी हाल में बेल्जियम ऐसी वस्तुएं बड़े स्तर पर दिखनी शुरू हुई हैं.

बेल्जियम एक रिपोर्ट में चौंकाने वाली खुलासा हुई है. बताया जा रहा है कि आजकल आसमान में रहस्यमयी वस्तुएं ज्यादा ही दिख रहीं. वैज्ञानिकों ने बताया कि ये यूएफओ हो सकती हैं. बेल्जियम में यूएफओ के देखे जाने की घटना में उल्लेखनीय वृद्धि देखी गई है. खबर है कि इस साल ईस्ट फ़्लैंडर्स प्रांत सबसे अधिक 45 बार यूएफओ देखे गए. वहीं, शहर एंटवर्प में 38 और वेस्ट फ़्लैंडर्स में 30 यूएफओ देखे गए. ईस्ट फ्लैंडर्स में यूएफओ घटनाओं पर नजर रखने वाले संगठन कोबेप्स (बेल्जियम कमेटी फॉर द स्टडी ऑफ स्पेस फेनोमेना) ने इस साल अब तक 52 घटनाओं की रिपोर्ट दर्ज की है. यह आंकड़ा 2023 से मिलता-जुलता है, जब 50 बार यूएफओ देखे गए थे.

कैसे ट्रेस किए गए
वैसे तो आसमान में ऐसी घटनाएं होती हैं. वैज्ञानिक एलियन लाइफ सर्च करने में लगातार जुटे हुए हैं. बेल्जियम की सरकारी रिपोर्ट की मानें तो इन आसमानी घटनाएं ट्रेस करना काफी मुश्किल है, लेकिन स्काईट्रेसर की वजह से ये दुर्लभ घटनाएं ट्रेस हो पाईं है. दरअसल, ये एक चमकीली लाइट होती हैं, जो आसमान में चमकती हैं, जिससे ऊपर की अदृश्य वस्तुएं आसानी से देख पाया जाता है. हालांकि, बेल्जियम में इनके प्रयोग/उपयोग पर बैन है. फिर भी इसका उपयोग कानूनी सवाल पैदा करते हैं.

क्या एलियन कर रहे हैं निगरानी?
लगातार इस तरह की घटना के बाद कई सवाल उपजने लगे हैं. क्या आसमान से एलियन हमपर नजर रख रहे हैं? या फिर किसी प्रकार की इंसानी खुरापात है. इस घटना में उछाल ने यूएफओ की प्रकृति और इजपर नजर रखने वाले अधिकारियों की चिंता बढ़ा दी है. चर्चा हो रही है कि अगर ये वास्तविक रूप से यूएफओ हैं तो इसकी स्टडी होनी चाहिए. मानव निर्मित घटना है तो इसपर रोक लगनी चाहिए.

Tags: ALIENS, Science

[ad_2]

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *