थाई पीएम शिनावात्रा के पास 3 हजार करोड़ रुपये से ज्यादा की संपत्ति, जयललिता भी नहीं थीं कम

[ad_1]

How rich is Thailand’s Prime Minister Paetongtarn Shinawatra: पैतोंगटार्न शिनावात्रा पिछले साल अगस्त में थाईलैंड की प्रधानमंत्री बनीं. वो अरबपति राजनीतिज्ञ थाकसिन शिनावात्रा की सबसे छोटी बेटी हैं. 38 वर्षीय पैतोंगटार्न शिनावात्रा देश का नेतृत्व करने वाली अपने परिवार की तीसरी सदस्य बनीं. वो इस पद को संभालने वाली सबसे कम उम्र की व्यक्ति हैं, साथ ही देश की नेता के रूप में सेवा करने वाली दूसरी महिला भी हैं. इतना ही नहीं, वह अविश्वसनीय रूप से अमीर भी हैं.

थाईलैंड की प्रधानमंत्री बनने के बाद पैतोंगटार्न शिनावात्रा ने 400 मिलियन डॉलर से अधिक की संपत्ति घोषित की है. यानी उनके पास 3,430 करोड़ रुपये की संपत्ति है. थाईलैंड के चुनाव आयोग ने शुक्रवार को यह विवरण सार्वजनिक रूप से उपलब्ध कराया. उनके पास 2 मिलियन डॉलर से अधिक कीमत के 200 से अधिक डिजाइनर हैंडबैग और लगभग 5 मिलियन डॉलर कीमत की कम से कम 75 लक्जरी घड़ियां हैं. पैतोंगटार्न के 23 लक्जरी गाड़ियों के कलेक्शन में 10.6 मिलियन बाट कीमत की एक बेंटले और 6.7 मिलियन बाट कीमत की एक रोल्स रॉयस फैंटम शामिल है. पैतोंगटार्न शिनावात्रा तब प्रधानमंत्री बनीं जब उनके पूर्ववर्ती श्रीथा थाविसिन को नैतिकता के एक मामले में सुप्रीम कोर्ट द्वारा पद से हटा दिया गया था.

ये भी पढ़ें- Explainer: इन देशों में आज भी होता है मुस्लिम महिलाओं का खतना, जानिए कितनी खौफनाक है ये प्रथा

जयललि​ता भी कम नहीं थीं शिनावात्रा से
अमीरी के मामले में अगर किसी भारतीय महिला राजनीतिज्ञ की बात की जाए तो तमिलनाडु की पूर्व मुख्यमंत्री स्वर्गीय जे जयललि​ता ही टक्कर दे सकती थीं. ये अभिनेत्री से नेता बनीं जयललिता अपने जीते जी कभी साड़ियों, कभी सैंडलों, कभी वाइन गिलासों को लेकर चर्चा में रहीं. 2016 में जयललिता का निधन हो गया था. उस समय उनकी कुल संपत्ति का आकलन किया गया था. मद्रास हाईकोर्ट ने जयललिता की 900 करोड़ रुपये से ज्यादा की चल अचल संपत्ति का वारिस उनके भतीजे और भतीजी को माना था. लेकिन, जयललिता की कुल संपत्ति कितनी थी, यह शायद हमेशा एक रहस्य बना रहेगा.

जयललिता की कुल संपत्ति कितनी थी, यह शायद हमेशा एक रहस्य बना रहेगा.

ये भी पढ़ें– Explainer: क्या सुप्रीम कोर्ट कॉलेजियम रोक सकता है भाई-भतीजावाद, रिश्तेदारों का हाई कोर्ट जज बनने का मामला

दावेदार भी नहीं लगा सके प्रॉपर्टी की कुल कीमत
छह बार तमिलनाडु की मुख्यमंत्री चुनी गईं जयललिता की कुल संपत्ति को लेकर मद्रास हाईकोर्ट में दावेदार इसके सबूत प्रस्तुत नहीं कर सके.  जयललिता के कानूनी वारिस माने गए भतीजे भतीजी जे दीपक और जे दीपा ने 188 करोड़ रुपये की संपत्ति का दावा किया, जबकि उनकी राजनीतिक पार्टी एआईएडीएमके के सदस्यों ने जयललिता की 913.14 करोड़ रुपये की कुल संपत्ति पर प्रशासन हासिल करने के लिए दावा किया. सुनवाई के दौरान यह भी कहा गया कि इस संपत्ति की कुल कीमत एक हजार करोड़ से ज्यादा भी हो सकती है.

ये भी पढ़ें- Explainer: हवाई जहाज में कैसे काम करता है वाई-फाई, क्यों भारत के विमानों में ये ना के बराबर

जयललिता की कुल संपत्ति को लेकर रहस्य
टीओआई की रिपोर्ट के मुताबिक असल में कोर्ट में जो दावे प्रस्तुत किए गए ये आंकड़े सिर्फ उस संपत्ति के थे, जो 1991 से 1996 के दौरान जयललिता की संपत्ति से जुड़े थे. इसके बाद के 25 सालों में उनकी चल-अचल प्रॉपर्टी कितनी बढ़ी, इसके बारे में सिर्फ अंदाज ही है. यह भी जानिए कि 1996 के बाद तीन बार और जयललिता सीएम रही थीं. गर्मियां बिताने के लिए जयललिता के पसंदीदा रिट्रीट कोडनाड एस्टेट की कीमत समझना बेहद मुश्किल है. कथित तौर पर नीलगिरी जिले में स्थित 900 एकड़ से ज़्यादा क्षेत्र में फैले इस एस्टेट को जयललिता ने 1992 में खरीदा था. तबसे अब तक इस टी एस्टेट का क्षेत्र बहुत बढ़ चुका है. मार्केट वैल्यू देखें तो यहां जमीन की कीमत एक करोड़ रुपये प्रति एकड़ है.

ये भी पढ़ें- कौन सा भोजन सबसे तेजी से पचता है, नॉनवेज को पचने में लगती है कितनी देर?

देश के धनी परिवारों में से एक है शिनावात्रा परिवार
शिनावात्रा परिवार थाईलैंड के सबसे धनी परिवारों में से एक है. थाकसिन ने 1980 और 1990 के दशक में तकनीकी उछाल के दौरान मोबाइल फोन सेवाओं, डेटा नेटवर्क और उपग्रहों में विशेषज्ञता वाली कंपनियों की स्थापना करके अपनी संपत्ति में वृद्धि की थी. बैंकॉक पोस्ट के अनुसार , पैतोंगटार्न और उनके पति की संयुक्त संपत्ति 13.99 बिलियन बाट है. जिसमें प्रधानमंत्री के पास 13.84 बिलियन बाट, उनके पति पिटका सुकसावत के पास 141.11 मिलियन बाट और उनके बच्चों के पास 500,000 बाट हैं. ब्लूमबर्ग की रिपोर्ट के अनुसार, पिटका, एक पूर्व कामर्शियल पायलट और रेंडे डेवलपमेंट कंपनी के सह-मुख्य कार्यकारी अधिकारी हैं. उन्होंने पिछले साल 5.13 मिलियन बाट की आमदनी दर्ज की, जिसमें से कुछ क्रिप्टोकरेंसी ट्रेडिंग से थी. वह रियल एस्टेट, आतिथ्य और दूरसंचार के बिजनेस से शिनावात्रा परिवार के विशाल व्यापारिक साम्राज्य में योगदान करते हैं.

38 वर्षीय पैतोंगटार्न शिनावात्रा देश का नेतृत्व करने वाली अपने परिवार की तीसरी सदस्य बनीं.

ये भी पढ़ें- क्या सैकड़ों साल जीता है किंग कोबरा, कहां लाते ही बढ़ जाती इसकी उम्र

थाई पीएम की इतनी है देनदारी
राष्ट्रीय भ्रष्टाचार निरोधक आयोग (एनएसीसी) के दस्तावेजों के अनुसार, थाईलैंड की प्रधानमंत्री ने अपनी अपार संपत्ति के बावजूद लगभग पांच अरब बाट की देनदारियां घोषित कीं हैं. जिसके परिणामस्वरूप उनकी कुल संपत्ति 8.9 अरब बाट (258 मिलियन डॉलर) हो गई. फोर्ब्स के अनुसार, उनके पिता पूर्व प्रधानमंत्री थाकसिन थाईलैंड के 10वें सबसे अमीर व्यक्ति हैं. एक समय मैनचेस्टर सिटी फुटबॉल क्लब के मालिक रहे थाकसिन  की कुल संपत्ति 2.1 बिलियन डॉलर है.

ये भी पढ़ें- बांग्लादेश क्यों लिखने जा रहा फिर से अपना इतिहास, खासतौर से 1971 के मुक्ति संग्राम के बारे में

पीएम बनने वाली परिवार की तीसरी सदस्य
पैतोंगटार्न अपने अरबपति पिता थाकसिन शिनावात्रा और अपनी बुआ यिंगलक शिनावात्रा के बाद प्रधानमंत्री बनने वाली शिनावात्रा परिवार की तीसरी सदस्य हैं. दोनों को तख्तापलट में पद से हटा दिया गया था और निर्वासन में जाने के लिए मजबूर किया गया था. हालांकि पिछले साल फ्यू थाई द्वारा सरकार बनाने के बाद थाकसिन थाईलैंड लौट आए थे. पैतोंगटार्न ने कोर्ट द्वारा प्रधानमंत्री श्री श्रेष्ठा थाविसिन को पद से हटाए जाने के कुछ ही दिनों बाद पदभार ग्रहण किया था. वह एक साल से भी कम समय तक सत्ता में रहे. पैतोंगटार्न ने 2011 में राजनीति में प्रवेश किया था. 

Tags: High net worth individuals, International news, J Jayalalithaa

[ad_2]

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *