Air India Thailand Flight Controversy | Delhi Phuket Flight | थाईलैंड- एअर इंडिया के 100 पैसेंजर 80 घंटे फंसे रहे: तकनीकी खराबी से 3 दिन में 3 बार उड़ान टली, फ्लाइट दिल्ली आ रही थी

[ad_1]

4 घंटे पहले

  • कॉपी लिंक

6 नवंबर को एअर इंडिया की फ्लाइट AI377 फुकेत से दिल्ली आ रही थी। (फाइल फोटो)

एअर इंडिया की फ्लाइट में तकनीकी खराबी की वजह से 100 से ज्यादा यात्री थाईलैंड के फुकेत में 3 दिन तक फंसे रहे। इनमें से करीब 70 पैसेंजर को 80 घंटे बाद यानी 19 नवंबर को दूसरे विमान से भारत भेजा गया। अभी भी 30 यात्री फुकेत में हैं। एअर इंडिया के सूत्रों के मुताबिक, इन्हें जल्द लाया जाएगा।

16 नवंबर को एअर इंडिया की फ्लाइट AI377 फुकेत से दिल्ली आ रही थी, लेकिन तकनीकी खराबी आने के बाद उसे कैंसिल कर दिया गया। सोशल मीडिया पर यात्रियों ने इस घटना से जुड़े कुछ वीडियो पोस्ट किए। एअर इंडिया ने पैसेंजर से इस असुविधा के लिए खेद जताया है।

3 बार टाली गई उड़ान यात्रियों ने सोशल मीडिया पर अपनी परेशानियों को शेयर किया। उनके मुताबिक फ्लाइट 16 नवंबर की रात दिल्ली के लिए रवाना होने वाली थी, लेकिन तकनीकी खराबी का हवाला देकर 6 घंटे के लिए टाल दिया गया।

घंटों इंतजार के बाद यात्रियों को बोर्डिंग के लिए कहा गया, लेकिन एक घंटे बाद ही फ्लाइट को कैंसिल कर दिया। इस तरह उड़ान 3 बार टाली गई। एक बार उड़ान भी भरी, लेकिन ढाई घंटे बाद ही इसे फुकेत एयरपोर्ट पर लौटा लिया गया। तब से सभी यात्री 19 नवंबर दोपहर तक फुकेत में ही फंसे रहे। इसमें बुजुर्ग और बच्चे भी शामिल थे।

फुकेत एयरपोर्ट की यह फोटो वायरल हो रही है। यात्री एयरपोर्ट कर्मचारियों से बात करते।

फुकेत एयरपोर्ट की यह फोटो वायरल हो रही है। यात्री एयरपोर्ट कर्मचारियों से बात करते।

पैसेंजर का आरोप- एयरलाइन सही जानकारी नहीं दे रही यात्रियों ने आरोप लगाया कि एयरलाइन के क्रू मेंबर सही जानकारी नहीं दी। हालांकि एयरलाइन ने मंगलवार शाम को कहा है कि यात्रियों को ठहरने की सुविधा दी गई है और उन्हें मुआवजा भी दिया जाएगा। फिलहाल करीब 40 यात्री अभी भी फुकेत में हैं, जिन्हें देर रात तक दिल्ली भेजा जाएगा।

फ्लाइटरडार ऐप के मुताबिक फुकेत में लैंडिंग से पहले विमान दो घंटे तक आसमान में था।

फ्लाइटरडार ऐप के मुताबिक फुकेत में लैंडिंग से पहले विमान दो घंटे तक आसमान में था।

कोच्चि में इंडिगो फ्लाइट की इमरजेंसी लैंडिंग, जयपुर में इंटरनेशनल फ्लाइट को छोड़कर चले गए पायलट

  • केरल के कोच्चि एयरपोर्ट पर मंगलवार दोपहर इंडिगो की फ्लाइट की इमरजेंसी लैंडिंग हुई थी। जानकारी के मुताबिक, इंडिगो की फ्लाइट संख्या 6E1127 ने कर्नाटक के बेंगलुरु इंटरनेशनल एयरपोर्ट से मालदीव के माले के लिए उड़ान भरी थी। दोपहर 2 बजकर 5 मिनट पर फ्लाइट में टेक्निकल इश्यू की घोषणा की गई। इसके बाद 2 बजकर 21 मिनट पर फ्लाइट को सुरक्षित कोच्चि एयरपोर्ट पर लैंड कराया गया। विमान में 136 यात्रियों और चालक दल के चार सदस्यों सहित कुल 140 लोग सवार थे। बाद में इस यात्रियों को दूसरी फ्लाइट्स के माले के लिए रवाना किया गया।
  • पेरिस से दिल्ली आ रही एअर इंडिया की इंटरनेशनल फ्लाइट को पायलट मंगलवार को जयपुर में छोड़कर चले गए। पायलट का कहना था कि उनके ड्यूटी आवर्स पूरे हो गए हैं। फ्लाइट में सवार 180 से ज्यादा पैसेंजर 9 घंटे तक जयपुर एयरपोर्ट पर परेशान होते रहे। इसके बाद उन्हें सड़क मार्ग से दिल्ली भेजा गया। पेरिस से दिल्ली आ रहे पैसेंजर अखिलेश खत्री ने बताया- एअर इंडिया की फ्लाइट AI -2022 रविवार रात 10 बजे पेरिस से दिल्ली के लिए रवाना हुई थी। इसे सोमवार सुबह 10:35 बजे दिल्ली पहुंचना था। खराब मौसम की वजह से फ्लाइट दिल्ली लैंड नहीं कर पाई। पूरी खबर पढ़ें …

दो दिन पहले अमृतसर इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर हंगामा

यात्रियों ने विमान के अंदर हंगामा किया और स्टाफ के सामने अपनी बात रखी।

यात्रियों ने विमान के अंदर हंगामा किया और स्टाफ के सामने अपनी बात रखी।

पंजाब के अमृतसर इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर शनिवार देर रात यात्रियों ने हंगामा कर दिया। दरअसल, फ्लाइट IX-191 रात 12 बजे कैंसिल हो गई थी। यह फ्लाइट अमृतसर से दुबई जाने वाली थी।

इस फ्लाइट में यात्री करीब 6 घंटे तक उड़ान भरने के इंतजार में बैठे रहे। फ्लाइट कैंसिल होने की जानकारी मिलते ही यात्री भड़क गए।

एयरलाइन के पास माफी मांगने के अलावा कोई जवाब नहीं था। एयर इंडिया एक्सप्रेस की फ्लाइट संख्या IX-191 को शनिवार शाम करीब 7 बजे अमृतसर एयरपोर्ट से उड़ान भरनी थी।

यात्री तय समय पर एयरपोर्ट पहुंचे और अपना चेक-इन भी कराया। करीब 1 घंटे पहले यानी शाम करीब 6 बजे यात्रियों को फ्लाइट में बैठाया गया ताकि विमान तय समय पर उड़ान भर सके, लेकिन विमान ने उड़ान नहीं भरी। पूरी खबर पढ़ें …

—————————————————————————————–

फ्लाइट से जुड़ी ये खबर भी पढ़ें ….

त्रिची में एअर इंडिया प्लेन की इमरजेंसी लैंडिंग, हाइड्रोलिक सिस्टम फेल हुआ था, 3 घंटे आसमान में चक्कर काटे

एअर इंडिया एक्सप्रेस की तिरुचलापल्ली से शारजाह जाने वाली फ्लाइट की इमरजेंसी लैंडिंग हुई है। 10 अक्टूबर को उड़ान भरते ही प्लेन के हाइड्रोलिक सिस्टम फेल हो गया था। इसके बाद से ही प्लेन करीब 3 घंटे आसमान में चक्कर काटता रहा। इसके बाद करीब 8.15 बजे प्लेन की सुरक्षित लैंडिंग करा ली गई। पूरी खबर पढ़ें …

खबरें और भी हैं…

[ad_2]

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *