[ad_1]
रियो डि जेनेरियो2 घंटे पहले
- कॉपी लिंक
G20 समिट के पहले दिन फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों और इटली की प्रधानमंत्री जॉर्जिया मेलोनी सहित कई वर्ल्ड लीडर्स से मिले PM मोदी। सभी G20 मेंबर्स ने ग्रुप फोटो खिंचवाई।
ब्राजील की राजधानी रियो डि जेनेरियो में सोमवार को G20 समिट के पहले दिन PM नरेंद्र मोदी ने वर्ल्ड लीडर्स से द्विपक्षीय मुलाकातें की। मोदी ने फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुअल मैक्रों, ब्रिटिश PM कीर स्टार्मर, इटली की PM जॉर्जिया मेलोनी, पुर्तगाल के PM लुइस मोंटेनेग्रो, इंडोनेशिया के राष्ट्रपति प्रबोवो सुबिआंतो और नॉर्वे के PM जोनास गेर स्टोर से द्विपक्षीय मुद्दों पर बातचीत की।
समिट के दौरान PM मोदी अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडेन से भी मिले और उनके बीच अनौपचारिक बातचीत भी हुई। PM मोदी ने G20 समिट के पहले दो सेशन- ‘भुखमरी और गरीबी के खिलाफ एकजुटता’ और ‘सरकारों के कामकाज में सुधार’ पर भी अपने महत्वपूर्ण सुझाव दिए।
ब्रिटेन के PM कीर स्टार्मर ने मोदी से मुलाकात के बाद कहा कि अगले साल भारत के साथ मुक्त व्यापार समझौते (FTA) पर फिर से बातचीत शुरू की जाएगी।



G20 फोटो सेशन के दौरान PM मोदी और चीनी राष्ट्रपति शी जिनपिंग एक फ्रेम में नजर आए।
G20 समिट के पहले सेशन का मुद्दा ‘भुखमरी और गरीबी के खिलाफ एकजुटता’ था। पहले सेशन को संबोधित करते हुए PM मोदी ने G20 के सफल आयोजन के लिए ब्राजील के राष्ट्रपति को बधाई दी। उन्होंने कहा कि ब्राजील ने अपनी अध्यक्षता में नई दिल्ली समिट में लिए गए फैसलों को आगे बढ़ाया है।
मोदी ने कहा-
भारत ने 10 साल में 25 करोड़ लोगों को गरीबी से बाहर निकाला है। हम 80 करोड़ लोगों को मुफ्त अनाज दे रहे हैं। 55 करोड़ लोग फ्री हेल्थ बीमा का लाभ उठा रहे हैं। किसानों को 20 बिलियन डॉलर (1,68 हजार करोड़ रुपए) दिए। भारत वैश्विक खाद्य सुरक्षा में योगदान दे रहा है। हाल में ही मलावी, जाम्बिया और जिम्बाब्वे में मदद पहुंचाई है।

G20 सेशन से पहले नरेंद्र मोदी की तमाम वैश्विक नेताओं से मुलाकात हुई…

प्रधानमंत्री मोदी ने राष्ट्रपति जो बाइडेन से मुलाकात को लेकर ट्वीट किया, उन्होंने लिखा- बाइडेन से मिलकर हमेशा खुशी होती है।

पीएम मोदी ने ब्राजील के राष्ट्रपति लूला डी सिल्वा से मुलाकात की।

PM मोदी ने सोशल मीडिया पर लिखा- “वडोदरा से रियो तक मुलाकात जारी”। दरअसल, स्पेन के प्रधानमंत्री 28 अक्टूबर को भारत दौरे पर आए थे। उन्होंने वडोदरा में मोदी के साथ रोड शो में हिस्सा लिया था।

पीएम मोदी, यूएन चीफ एंटोनियो गुटेरेस से भी मिले।
चीनी विदेश मंत्री से मिले एस जयशंकर…

प्रधानमंत्री मोदी के साथ विदेश मंत्री एस. जयशंकर भी G20 समिट में शामिल हुए हैं। समिट के पहले दिन उन्होंने चीनी विदेश मंत्री वांग यी से मुलाकात की। दोनों नेताओं ने हाल ही में लद्दाख में सैनिकों की वापसी और द्विपक्षीय संबंधों के अगले कदमों पर बातचीत की।
ब्राजील के राष्ट्रपति ने UNSC में सुधार की मांग उठाई G-20 में ब्राजील के राष्ट्रपति लूला डा सिल्वा ने भारत को UNSC का मेंबर बनाए जाने की मांग की। उन्होंने कहा, ‘जब यूनाइटेड नेशन का गठन हुआ था तो इसमें केवल 56 सदस्य थे। आज 196 देश हैं। आज अफ्रीकी महाद्वीप सुरक्षा परिषद में कहां है? संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद में लैटिन अमेरिकी देशों का प्रतिनिधत्व कहां है? एशिया कहां है? दक्षिण अफ्रीका, जर्मनी, भारत कहां है? ये देश कहां हैं?’
दुनिया की इकोनॉमी ठीक से चलती रहे, इसलिए बना G20…

G20 समिट 2024 का एजेंडा…

G20 समिट में पहली बार अफ्रीकन यूनियन मेंबर के रूप में शामिल हुआ…

G20 समिट 2023 का आयोजन भारत में हुआ था…

संस्कृत मंत्रों से हुआ मोदी का स्वागत प्रधानमंत्री मोदी 18 नवंबर की सुबह रियो डि जेनेरियो पहुंचे थे। यहां भारतीय समुदाय के लोगों ने संस्कृत मंत्रों से उनका स्वागत किया। इससे पहले मोदी दो दिन के लिए नाइजीरिया दौरे पर थे। वहां उन्हें सर्वोच्च राष्ट्रीय सम्मान ‘द ग्रैंड कमांडर ऑफ द ऑर्डर ऑफ द नाइजर’ से नवाजा गया। मोदी ब्राजील के बाद गुयाना का दौरा करेंगे।
रियो में मोदी के वेलकम की 5 फोटोज…

नाइजीरिया से सीधे ब्राजील के रियो डि जेनेरियो लैंड हुए PM मोदी। हाथ जोड़कर किया अभिवादन।

G20 समिट के लिए ब्राजील के रियो डि जेनेरियो पहुंचे प्रधानमंत्री मोदी का स्वागत वैदिक मंत्रोच्चार के साथ हुआ।

रियो डि जेनेरियो के एक होटल में भारतीय समुदाय की महिलाओं ने गरबा के साथ प्रधानमंत्री मोदी का स्वागत किया।

प्रधानमंत्री मोदी ने होटल में स्वागत करने खड़े बच्चों से मुलाकात की और फोटो खिंचवाई।
——————————-
विदेशों की ये खबरें भी पढ़ें…
PM मोदी को नाइजीरिया का दूसरा सर्वोच्च सम्मान मिला:बोले- यह सम्मान 140 करोड़ भारतीयों और दोनों देशों के बीच मित्रता को समर्पित

नाइजीरिया ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को दूसरे सर्वोच्च राष्ट्रीय सम्मान ‘द ग्रैंड कमांडर ऑफ द ऑर्डर ऑफ द नाइजर’ से नवाजा है। नाइजीरियाई राष्ट्रपति बोला अहमद टिनूबू ने पीएम मोदी को सम्मानित किया। पीएम मोदी ने कहा- ‘मैं नाइजीरिया के राष्ट्रीय सम्मान के लिए नाइजीरिया सरकार और नाइजीरिया की जनता का दिल से आभार व्यक्त करता हूं। यह सम्मान मैं 140 करोड़ भारतीयों और भारत-नाइजीरिया की गहरी मित्रता को समर्पित करता हूं।’ पूरी खबर पढ़िए…
दावा- ईरानी सुप्रीम लीडर खामेनेई ने बेटे को गद्दी सौंपी:बीमारी की वजह से पद छोड़ा, 55 साल के मुजतबा का खुफिया एजेंसी में दबदबा

ईरान के सुप्रीम लीडर आयतुल्लाह अली खामेनेई ने अपने दूसरे बेटे मुजतबा खामेनेई को उत्तराधिकारी बना दिया है। बताया जा रहा है कि खामनेई ने बीमारी के चलते यह फैसला लिया है।रिपोर्ट्स के मुताबिक ईरान की एक्सपर्ट असेंबली ने 26 सितंबर को ही नए सुप्रीम लीडर का चुनाव कर लिया था। खुद खामेनेई ने असेंबली के 60 सदस्यों को बुलाकर गोपनीय तरीके से उत्तराधिकारी पर फैसला लेने कहा था। असेंबली ने सर्वसम्मति से मुजतबा को चुना। पूरी खबर पढ़िए…
[ad_2]
Source link
