भारतीय सेना पर साई पल्लवी का विवादित बयान, पाकिस्तान का सपोर्ट करने पर भड़के लोग- ‘कश्मीरी हिंदू नरसंहार को…’

[ad_1]

नई दिल्ली: साई पल्लवी का जब से एक पुराना वीडियो सामने आया है, तब से वे लोगों की आलोचनाओं का सामना कर रही हैं. वे वीडियो में भारतीय सेना पर विवादित बयान दे रही हैं. वे कहती हैं कि पाकिस्तान में भारतीय सेना को एक आतंकवादी समूह के तौर पर देखा जाता है. वे दोनों देशों के बीच कायम सबसे बड़े विवाद की ओर ध्यान दिला रही हैं. आप उन्हें वायरल वीडियो में कहते हुए सुन सकते हैं, ‘पाकिस्तान में लोग सोचते हैं कि हमारी सेना एक आतंकवादी समूह है. लेकिन हमारे लिए उनकी सेना ऐसी है. इसलिए, नजरिया बदल जाता है. मैं हिंसा को समझ नहीं पाती.’

साई पल्लवी का वीडियो साल 2022 में दिए एक इंटरव्यू का है, जिसकी वजह से लोग उन्हें बुरा-भला कह रहे हैं. एक यूजर ने नाराजगी जताते हुए तंज कसा, ‘इतिहासकार पल्लवी लौट आई हैं. कश्मीरी हिंदू के नरसंहार को जानवरों की तस्करी से तुलना कर रही हो. शानदार नजरिया है, सच में? अब उन्हें माता सीता के रोल में कास्ट किया गया है. बॉलीवुड की कास्टिंग आग लगा रही है, लेकिन सही तरीके से नहीं. अगर ऐसा ही रहा, तो उनके पास एक ही दर्शक रहेगा और वह है उनकी पीआर टीम.’



[ad_2]

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *