7 मिनट पहले
- कॉपी लिंक
नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (एनटीए) ने गुरुवार को यूजीसी राष्ट्रीय पात्रता परीक्षा के बहुप्रतीक्षित नतीजों की घोषणा की, जिसमें 1,12,070 उम्मीदवार पीएचडी में प्रवेश के लिए योग्य पाए गए।
इसके अलावा, 53,694 उम्मीदवारों ने असिस्टेंट प्रोफेसर के पद के लिए परीक्षा पास की है, जबकि 4,970 ने प्रतिष्ठित जूनियर रिसर्च फेलोशिप (जेआरएफ) के लिए पात्रता हासिल की है। इस साल के यूजीसी-नेट में 11,21,225 उम्मीदवारों ने परीक्षा के लिए पंजीकरण कराया था, जिनमें से 6,84,224 उपस्थित हुए। पुनः परीक्षा 21 अगस्त से 5 सितंबर, 2024 तक 11 दिनों में भारत के 280 शहरों में आयोजित की गई थी। परीक्षा में 83 विषय शामिल थे और कंप्यूटर आधारित टेस्ट (सीबीटी) मोड का उपयोग करके 21 शिफ्टों में आयोजित की गई थी।
आज की अन्य बड़ी खबरें…
नेशनल टेस्टिंग एजेंसी ने JEE मेन 2025 परीक्षा पैटर्न में बदलाव की घोषणा की, सेक्शन बी में वैकल्पिक प्रश्नों को हटाया

नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (एनटीए) ने JEE मेन 2025 में एक महत्वपूर्ण बदलाव की घोषणा की है( इसके तहत परीक्षा के सेक्शन बी में प्रश्नों का चयन करने का ऑप्शन हटा दिया गया है। NTA ने गुरुवार को एक अधिसूचना जारी की, जिसमें JEE मेन 2025 एग्जाम के लिए आधिकारिक वेबसाइट जारी की गई।
एक और नोटिफिकेशन में NTA ने कहा कि कोविड-19 महामारी के दौरान शुरू किया गया सेक्शन बी में प्रश्नों का चयन करने का विकल्प अब नहीं मिलेगा। इसका मतलब है कि JEE मेन 2025 में शामिल वाले सभी कैंडिडेट्स को सेक्शन बी के सभी 5 प्रश्नों को हल करना होगा।
शेख हसीना के खिलाफ गिरफ्तारी वारंट, 18 नवंबर तक पेशी के आदेश

बांग्लादेश के अंतरराष्ट्रीय अपराध न्यायाधिकरण ने गुरुवार को पूर्व प्रधानमंत्री शेख हसीना और अवामी लीग के शीर्ष नेताओं समेत 45 लोगों के खिलाफ गिरफ्तारी वारंट जारी किया है। यह आदेश छात्र आंदोलन के दौरान मानवता के खिलाफ कथित अपराधों के मामले में आया है।
रिपोर्ट के अनुसार 18 नवंबर तक शेख हसीना सहित 46 लोगों को गिरफ्तार कर पेश करने का आदेश दिया गया है। पूर्व प्रधानमंत्री शेख हसीना के खिलाफ कुल 200 मामले दर्ज किए गए हैं। इनमें से 140 हत्या से जुड़े हैं।
