[ad_1]
तेहरान में इस्माइल हानियेह और अब हमास के नए आका याह्या सिनवार के खात्मे के बाद इजरायल को लगता है कि हमास के खिलाफ जंग उसने लगभग जीत ली है। सिनवार की मौत पर हमास ने अभी इजरायली रिपोर्ट पर भरोसा न करने की अपील की है, लेकिन इतना स्पष्ट है कि यह हमास के लिए तगड़ी चोट है। सवाल यह है कि क्या सिनवार के खात्मे के बाद गाजा युद्ध समाप्त हो जाएगा? अमेरिका की उपराष्ट्रपति कमला हैरिस ने बयान दिया है कि सिनवार की मौत से लग रहा है कि गाजा का युद्ध अब अंत की ओर है। इस बीच इजरायल ने हमास को कड़ा संदेश देते हुए बंधकों को रिहा करने और उनकी सेना के आगे सरेंडर करने का आह्वान किया है।
गुरुवार को इससे पहले पीएम बेंजामिन नेतन्याहू ने इजरायली सेना की तारीफ की और याह्या सिनवार की मौत को बड़ी सफलता बताया। टाइम्स ऑफ इजरायल की रिपोर्ट के अनुसार, इजरायली सेना को ऑपरेशन वाली जगह पर सिनवार का कोई इनपुट नहीं मिला था, लेकिन हमले के बाद जब तीन आतंकी मारे गए तो इनमें एक सिनवार निकला। इजरायली सेना ने डीएनए टेस्ट के जरिए पुष्टि की कि वह सिनवार ही था। सिनवार ने 22 साल इजरायली जेल में बिताए थे, तब इजरायल ने उसका डीएनए सैंपल सुरक्षित रख लिया था। जांच के बाद सिनवार की मौत की पुष्टि हो गई है।
हमास ने सिनवार की मौत की खबरों पर कहा कि अभी इजरायली रिपोर्ट पर भरोसा न करें और हमारे संदेश का इंतजार करें। वहीं, हमास को कड़े संदेश में इजरायल के रक्षा मंत्री योआव गैलेंट ने कहा कि अब उनके पास आत्मसमर्पण करने और सभी बंधकों को उन्हें सौंपने के अलावा और कोई चारा नहीं है। पिछले साल सात अक्टूबर को हुए हमले के दौरान हमास ने 250 लोगों को बंधक बना लिया था। अभी भी 100 से अधिक बंधक हमास के कब्जे में हैं, जिन्हें इजरायली सेना लगातार ढूंढ रही है।
सिनवार की मौत पर इजरायल ने क्या कहा
गैलेंट ने कहा, “इजरायल ने सिनवार के खात्मे के साथ इजरायलियों के लिए न्याय किया है। सिनवार एक हत्यारा और क्रूर आतंकवादी था। गैलेंट ने कहा, सिनवार ने 7 अक्टूबर को इजरायली नरसंहार की योजना बनाई और उसे अंजाम दिया। उसने कई निर्दोष इजरायलियों की हत्या कर दी। सिनवार से पहले हिजबुल्लाह चीफ नसरल्लाह, हमास सैन्य प्रमुख मुहम्मद डीफ और कई अन्य आतंकवादियों का सफाया हो चुका है। यह लिस्ट दर्शाती है कि इजरायल अपने दुश्मनों का पीछा करता है और उन्हें जहन्नुम पहुंचाकर ही दम लेता है।”
गैलेंट बोले- कायर की मौत मरा सिनवार
उन्होंने आगे कहा, “सिनवार की मौत भागते समय हुई, न कि एक कमांडर के रूप में। वह ऐसा शख्स था जिसे सिर्फ अपनी परवाह थी। यह हमारे सभी दुश्मनों के लिए एक स्पष्ट संदेश है – आईडीएफ किसी भी व्यक्ति तक पहुंचेगा जो इज़रायल के नागरिकों या हमारे सुरक्षा बलों को नुकसान पहुंचाने का प्रयास करेगा तो हम उसका खात्मा करके ही दम लेंगे। याह्या सिनवार का खात्मा सभी मृतक इजरायलियों के परिवारों और बंधकों के परिवारों को एक स्पष्ट संदेश है। हम उन लोगों तक पहुंचने के लिए सब कुछ कर रहे हैं जिन्होंने आपके प्रियजनों को नुकसान पहुंचाया है और बंधकों को मुक्त करने और उन्हें उनके परिवारों को वापस करने के लिए सब कुछ कर रहे हैं। ”
[ad_2]
Source link