[ad_1]
2 मिनट पहले
- कॉपी लिंक
थाइलैंड में बस में आग लगने का यह वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।
थाइलैंड में एक स्कूल बस में आग लगने से 25 छात्रों की मौत हो गई है। न्यूज एजेंसी AFP के मुताबिक, बस में कुल 44 बच्चे मौजूद थे, जिनमें से 16 को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। फिलहाल रेस्क्यू वर्कर्स बाकी बच्चों को निकालने की कोशिश कर रहे हैं। आग लगने की वजह अब तक सामने नहीं आई है।
हालांकि, मौके पर मौजूद चश्मदीदों ने कहा है कि बस का टायर फटने की वजह से आग लगी। रॉयटर्स के मुताबिक, हादसा बैंकॉक के खू खोट इलाके में दोपहर करीब साढ़े 12 बजे हुआ। बस एक स्कूल ट्रिप से लौट रही थी। इसमें 5 टीचर्स भी मौजूद थे।
थाइलैंड की प्रधानमंत्री पैटोंगटार्न शिनावात्रा ने हादसे में जाने गंवाने वाले बच्चों के परिजनों के प्रति शोक व्यक्त किया है। देश के गृह मंत्री अनुतिन चर्नविराकुल ने कहा कि बचावकर्मियों के पहुंचने के बाद भी बस इतनी ज्यादा गर्म थी कि उसके अंदर जाना बेहद मुश्किल था। इस वजह से हादसे के काफी देर बाद तक शव बस में ही थे। मरने वालों की अब तक पहचान नहीं हो पाई है।
हादसे से जुड़ी 5 तस्वीरें…

BBC के मुताबिक, हादसे के वक्त स्कूल बस ट्रिप से लौट रही थी।

आग लगने के बाद बस बुरी तरह से झुलस गई। फायर फाइटर्स ने फिलहाल आग पर काबू पा लिया है।

गर्म होने की वजह से रेस्क्यू वर्कर्स सफेद कपड़े की मदद से बस छूते नजर आए।

स्कूल बस में कुल 44 लोग सवार थे, जिनमें 39 स्टूडेंट्स और 5 टीचर्स शामिल थे।

बचावकर्मी बस की जांच कर आग लगने की वजह पता करने की कोशिश कर रहे हैं।
[ad_2]
Source link
