[ad_1]
नई दिल्ली. फिल्मों की चकाचौंध भरी दुनिया में सितारों का नाम अक्सर को-स्टार संग जुड़ता रहता है. कई बार शादीशुदा एक्टर्स और डायरेक्टर्स के भी को-एक्ट्रेस संग अफेयर की खबरें सामने आती हैं. किंग ऑफ रोमांस शाहरुख खान अपनी पत्नी गौरी से कितना प्यार करते हैं ये तो जग-जाहिर है. उनका किसी एक्ट्रेस से लिंक-अप भी आपने कम ही सुना होगा, लेकिन बॉलीवुड के गलियारों में एक किस्सा काफी मशहूर है, जहां किंग खान के अफेयर की खबरें उठी थीं.
फिल्म ‘डॉन 2’ में शाहरुख खान और प्रियंका चोपड़ा ने साथ काम किया था और दोनों की नजदीकियां भी बढ़ने लगी थीं. ये दोनों एक्टर्स काफी अच्छे दोस्त थे, लेकिन सोशल मीडिया पर इनके रिश्ते के बारे में काफी कुछ कहा गया था. दरअसल, देसी गर्ल प्रियंका चोपड़ा ने इंटरव्यू के दौरान एक जैकेट दिखाते हुए कहा था कि वो उनके एक्स-बॉयफ्रेंड की जैकेट है. नेटिजेंस ने वही जैकेट शाहरुख खान को भी पहने स्पॉट किया था जिसके बाद दोनों के रिलेशनशिप की खबरों ने खूब जोर पकड़ा था.
हालांकि, पूर्व मिस वर्ल्ड प्रियंका चोपड़ा और शाहरुख खान दोनों ने ही अपने रिश्ते पर कभी कोई कमेंट नहीं किया था. हालांकि, एक प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान जब किंग खान से देसी गर्ल के साथ लिंकअप के बारे में सवाल पूछा, तो उन्होंने कहा था कि वह बहुत निराश हैं कि लोगों ने एक्ट्रेस को वो इज्जत नहीं दी जिसकी वो हकदार हैं.
शर्मिंदा थे शाहरुख खान
शाहरुख खान ने कहा था, ‘मुझे दुख है कि जिस महिला ने मेरे साथ काम किया उसे वैसी इज्जत नहीं मिल रही है जैसी मैं उसे देता हूं. ये काफी दुखद है और मैं इसके लिए शर्मिंदा हूं. मैं शर्मिंदा इसलिए नहीं हूं कि मैंने कुछ किया है, बल्कि इसलिए हूं क्योंकि वो मेरी बहुत अच्छी दोस्त हैं’.
एक्टर ने दिया था लिंकअप पर रिएक्शन
एक्टर ने आगे कहा था कि जब ऐसी बातें कही जाती हैं तो वो अक्सर चुप रहते हैं क्योंकि इन बातों से उनके रिश्ते खराब हो जाते हैं. प्रियंका चोपड़ा के बारे में किंग खान ने आगे कहा था कि वो एक प्यारी सी लड़की है जिसने मिस वर्ल्ड का सफरे उनके साथ शुरू किया था. वक्त के साथ दोनों के लिंकअप की खबरें ठंडी हो गईं और वह अपनी-अपनी जिंदगी में आगे बढ़ गए.
Tags: Entertainment news., Priyanka Chopra, Shah rukh khan
FIRST PUBLISHED : October 1, 2024, 13:32 IST
[ad_2]
Source link
