Ind vs Ban 2nd Test LIVE Score Day 5: कानपुर में रोमांचक मैच में बांग्लादेश 146 पर ढेर, भारत को भी लगा पहला झटका India vs Bangladesh 2nd Test Day 5 LIVE Score Kanpur Test final day wtc match updates Hindi commentary

Vikash Gaur| लाइव हिन्दुस्तान,नई दिल्ली | Tue, 01 Oct 2024 07:39 AM
हमें फॉलो करें

India vs Bangladesh 2nd Test Day 5 LIVE Score: कानपुर के ग्रीन पार्क स्टेडियम में भारत और बांग्लादेश के बीच दो मैचों की टेस्ट सीरीज का आखिरी मुकाबला खेला जा रहा है। दूसरे टेस्ट मैच के आखिरी दिन का खेल आज यानी मंगलवार 1 अक्टूबर को हो रहा है। बांग्लादेश की टीम अपनी दूसरी पारी 146 रन बनाकर ढेर हो गई। इस तरह भारतीय टीम के सामने मुकाबला जीतने के लिए 95 रनों का लक्ष्य है। भारत की बल्लेबाजी शुरू हो गई है। बता दें कि इस मैच के पहले तीन दिन में सिर्फ 35 ओवर का खेल हुआ था। ऐसे में कहा जा रहा था कि मैच का नतीजा निकलने की संभावना कम है, लेकिन चौथे दिन काफी रोमांचक मैच हुआ, जिससे लगा कि मैच हार-जीत के नतीजे पर समाप्त हो सकता है। पांचवें दिन के पहले सेशन में इसकी खुशबू भारत को आ गई, क्योंकि भारतीय गेंदबाजों ने बांग्लादेश के 8 बल्लेबाजों को आउट कर पारी को समेट दिया। बांग्लादेश ने पहली पारी में 233 रन बनाए थे। इसके जवाब में भारत ने 285/9 पर पारी घोषित कर दी थी

BAN 233 & 146

IND 285/9d & 18/1

1 Oct 2024, 01:08:50 PM IST

India vs Bangladesh 2nd Test LIVE: भारत को पहला झटका

भारतीय टीम को 95 रनों के लक्ष्य के जवाब में पहला झटका 18 रनों के निजी स्कोर पर लगा। मेहदी हसन मिराज ने कप्तान रोहित शर्मा को 8 रन के निजी स्कोर पर कैच आउट करा दिया। शुभमन गिल ओपनर यशस्वी जायसवाल का साथ देने क्रीज पर आए हैं।  

1 Oct 2024, 01:01:59 PM IST

India vs Bangladesh 2nd Test LIVE: भारत की बल्लेबाजी शुरू

95 रनों के लक्ष्य के जवाब में भारत की पारी शुरू हो चुकी है। यशस्वी जायसवाल और रोहित शर्मा क्रीज पर आए हैं। बांग्लादेश ने स्पिन के साथ गेंदबाजी शुरू की है।

1 Oct 2024, 12:22:19 PM IST

India vs Bangladesh 2nd Test LIVE: बुमराह ने आखिरी गेंद चटकाया विकेट

जसप्रीत बुमराह ने लंच से पहले आखिरी गेंद पर मुश्फिकुर रहीम को क्लीन बोल्ड कर दिया और बांग्लादेश को 146 रनों पर ढेर कर दिया। भारत के सामने 95 रनों का लक्ष्य जीत के लिए है। भारत के पास अभी भी 60 ओवर हैं।

1 Oct 2024, 11:49:43 AM IST

India vs Bangladesh 2nd Test LIVE: बुमराह का प्रहार

जसप्रीत बुमराह ने लंच से ठीक पहले तैजुल इस्लाम को lbw आउट किया और भारत को 9वीं सफलता दिलाई। बढ़त बांग्लादेश के पास सिर्फ 78 रनों की है।

1 Oct 2024, 11:30:15 AM IST

India vs Bangladesh 2nd Test LIVE: बुमराह ने दिलाई सफलता

कप्तान रोहित शर्मा ने एक बार फिर गेंदबाजी में बदलाव किया और जसप्रीत बुमराह को गेंदबाजी के लिए लगाया और उन्होंने पहले ही ओवर में विकेट दिलाई दी। बुमराह ने मेहदी हसन मिराज को 9 रन के निजी स्कोर पर ऋषभ पंत के हाथों कैच आउट कराया और बांग्लादेश को 8वां झटका दिया।

1 Oct 2024, 11:08:37 AM IST

India vs Bangladesh 2nd Test LIVE Score: जडेजा का कमाल

जब से रविंद्र जडेजा को रोहित शर्मा ने लगाया है, वे लगातार हर ओवर में विकेट निकाल रहे हैं। पहले ओवर में उन्होंने कप्तान शंटो को आउट किया। दूसरे ओवर में लिटन गास को आउट किया और तीसरे ओवर में शाकिब अल हसन को पवेलियन भेज दिया। बांग्लादेश की कमर टूट गई है। 7 विकेट गिर चुके हैं।

1 Oct 2024, 10:58:34 AM IST

India vs Bangladesh 2nd Test LIVE Score: जडेजा ने दिखाया जादू

रविंद्र जडेजा ने एक बार फिर अपना जादू दिखाया और लिटन दास को सस्ते में ऋषभ पंत के हाथों कैच आउट कराया। बांग्लादेश के 6 विकेट गिर चुके हैं।

1 Oct 2024, 10:53:50 AM IST

India vs Bangladesh 2nd Test LIVE Score: शादमान को आकाश ने किया आउट

आकाश दीप ने अर्धशतक बना चुके शादमान इस्लाम को परेशान किया और फिर उनको यशस्वी जायसवाल के हाथों कैच आउट कराया। 

1 Oct 2024, 10:49:51 AM IST

India vs Bangladesh 2nd Test LIVE Score: शादमान का अर्धशतक

शादमान इस्लाम ने 97 गेंदों में 10 चौकों की मदद से अपना अर्धशतक पूरा किया। वे एक छोर पर टिके हुए हैं। भारत जल्द उनको आउट करने के बारे में सोचेगा। 

1 Oct 2024, 10:47:14 AM IST

India vs Bangladesh 2nd Test LIVE Score: जडेजा ने दिलाया चौथा विकेट

रविंद्र जडेजा ने आते ही भारत को दिन की दूसरी और पारी की चौथी सफलता दिलाई। उन्होंने नजमुल हसन शंटो को शांत कर दिया। जडेजा ने उनको 19 रन के निजी स्कोर पर बोल्ड कर दिया।

1 Oct 2024, 10:34:56 AM IST

India vs Bangladesh 2nd Test LIVE Score: पहले घंटे का खेल खत्म

कानपुर टेस्ट मैच के आखिरी दिन के पहले सेशन के एक घंटे  का खेल हो चुका है। बांग्लादेश की टीम का स्कोर 89/3 है। भारत को चौथे विकेट की तलाश है। अभी तक सिर्फ अश्विन, बुमराह और सिराज का इस्तेमाल कप्तान रोहित शर्मा ने किया है। रविंद्र जडेजा को जल्द गेंद सौंपी जाएगी। 

1 Oct 2024, 10:15:15 AM IST

India vs Bangladesh 2nd Test LIVE Score: भारत को चौथे विकेट की तलाश

बांग्लादेश के खिलाफ दूसरी पारी में भारत को चौथे विकेट की तलाश है। अश्विन और सिराज गेंदबाजी कर रहे हैं। सिराज को हाल ही में बुमराह की जगह लगाया गया है। हो सकता है कि रविंद्र जडेजा को गेंदबाजी के लिए बुलाया जाए। 

1 Oct 2024, 10:08:33 AM IST

India vs Bangladesh 2nd Test LIVE Score: बांग्लादेश को बढ़त मिलनी शुरू

बांग्लादेश की टीम को कानपुर टेस्ट मैच में बढ़त मिलनी शुरू हो गई है। टीम अब 52 रनों से आगे निकल गई है। यहां से भारत चाहेगा कि बांग्लादेश को जल्दी ऑलआउट किया जाएगा। 

1 Oct 2024, 10:03:09 AM IST

India vs Bangladesh 2nd Test LIVE Score: गेंदबाजी में पहला बदलाव

जसप्रीत बुमराह की जगह मोहम्मद सिराज को लगाया गया है, जो दिन का पहला गेंदबाजी बदलाव भारत की ओर से है। शादमान इस्लाम और नजमुल हसन शांटो क्रीज पर हैं। 

1 Oct 2024, 09:43:22 AM IST

India vs Bangladesh 2nd Test LIVE Score: बांग्लादेश को तीसरा झटका

इंडिया वर्सेस बांग्लादेश दूसरे टेस्ट मैच के पांचवें दिन भारत को दिन के पहले और पारी के तीसरे विकेट के लिए ज्यादा इंतजार नहीं करना पड़ा। तीसरे ही ओवर में अश्विन ने सफलता दिलाई। अश्विन ने पहली पारी में शतक जड़ने वाले मोमिनुल हक को केएल राहुल के हाथों 2 रन के निजी स्कोर पर चलता किया।

1 Oct 2024, 09:37:49 AM IST

India vs Bangladesh 2nd Test LIVE Score: अश्विन-बुमराह अटैक पर

कानपुर टेस्ट मैच के आखिरी दिन कप्तान रोहित शर्मा ने अटैक पर आर अश्विन और जसप्रीत बुमराह को लगाया है। 

1 Oct 2024, 09:35:49 AM IST

India vs Bangladesh 2nd Test LIVE Score: आखिरी दिन का खेल शुरू

आखिरी दिन का खेल शुरू हो चुका है। आर अश्विन ने पहला ओवर किया। शादमान इस्लाम और मोमिनुल हक क्रीज पर हैं। 

1 Oct 2024, 09:09:56 AM IST

India vs Bangladesh 2nd Test LIVE Score: दोनों टीमें मैदान पर

पांचवें दिन के मुकाबले के लिए भारत और बांग्लादेश की टीम मैदान पर है और खिलाड़ी अभ्यास कर रहे हैं। मैच अपने निर्धारित समय पर यानी साढ़े 9 बजे शुरू होगा। 

1 Oct 2024, 08:42:53 AM IST

India vs Bangladesh 2nd Test LIVE Score: अश्विन और जडेजा होंगे अहम

कानपुर टेस्ट मैच के आखिरी दिन गेंदबाजी में आर अश्विन और जडेजा अहम होंगे, क्योंकि चौथे दिन भारत के 8 विकेट मेहदी हसन मिराज और शाकिब अल हसन ने चटकाए थे। अश्विन खुद दूसरी पारी में दो विकेट निकाल चुके हैं। 

1 Oct 2024, 08:22:30 AM IST

India vs Bangladesh 2nd Test LIVE Score: 8 विकेट चटकाने पर निगाहें

भारतीय टीम का पहला टारगेट आज बांग्लादेश की 8 विकेट चटकाने पर होगा। बांग्लादेश ने 26 रन पर 2 विकेट गंवा दिए हैं। आखिरी दिन काफी कुछ घटने की उम्मीद है। 

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *