‘इकलौती ऐसी पत्नी है…’, IIFA 2024 में शाहरुख खान को याद आया सबसे मुश्किल दौर, संदीप रेड्डी वांगा से की खास गुजारिश

[ad_1]

नई दिल्ली. अबू धाबी में आयोजित हुए आईफा 2024 में शाहरुख खान को पिछले साल आई फिल्म ‘जवान’ के लिए बेस्ट एक्टर अवॉर्ड मिला. अवॉर्ड लेने के दौरान एक्टर को जवान की शूटिंग के वक्त उनके सबसे मुश्किल दौर की याद आई. उन्होंने बताया कि कैसे उस वक्त वह अपने सबसे कमजोर पलों में थे और पत्नी गौरी ही इकलौती प्रोड्यूसर थीं जो उनकी एक्टिंग पर पैसे लगा रही थीं. अपनी स्पीच में किंग खान ने बिना नाम लिए बेटे आर्यन खान के अरेस्ट का जिक्र भी किया.

उन्होंने कहा, ‘मैं बाकी नॉमिनी का धन्यवाद करना चाहता हूं. रणवीर सिंह, रणबीर कपूर, विक्रांत मैसी – वे फिल्म में काफी अच्छे थे. विक्की कौशल, सनी पाजी मुझे लगता है कि वे सभी काफी अच्छे थे. लेकिन मुझे दर्शकों का प्यार इसलिए मिला क्योंकि मैंने बहुत समय बाद काम किया था’.

किंग खान आगे कहते हैं, ‘किसी ने मुझे याद दिलाया कि फिल्म में पैसा लगाना जरूरी है. इसलिए मैं गौरी को धन्यवाद देना चाहता हूं. वह शायद इकलौती ऐसी पत्नी है जो अपने पति पर इतना खर्च करती है. जवान बनाते वक्त मैं काफी मुश्किल वक्त से गुजर रहा था (शाहरुख खान यहां पर अपने बेचे आर्यन के अरेस्ट का जिक्र कर रहे थे).’



[ad_2]

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *