IND vs BAN Live Score: बुमराह-आकाशदीप और सिराज का कहर, बांग्लादेश की आधी टीम लौटी पवेलियन India vs Bangladesh Live Score 1st Test Day 2 IND vs BAN 20th Sep MA Chidambaram Stadium Chennai Live Updates in Hindi

Lokesh Khera| लाइव हिन्दुस्तान,नई दिल्ली | Fri, 20 Sep 2024 07:12 AM
हमें फॉलो करें

India vs Bangladesh Live Score 1st Test Day 2- इंडिया वर्सेस बांग्लादेश चेन्नई टेस्ट के दूसरे दिन भारत की पहली पारी 376 रनों पर सिमट गई है। बांग्लादेश की पहली पारी की शुरुआत अच्छी नहीं रही, जसप्रीत बुमराह ने पहले ही ओवर में शादमान इस्लाम को बोल्ड कर भारत को पहली सफलता दिलाई, इसके बाद आकाशदीप ने जाकिर हसन और मोमिनउल हक का शिकार एक ही ओवर में किया। लंच ब्रेक के बाद मोहम्मद सिराज ने शांतो को आउट कर बांग्लादेश को चौथा झटका दिया। इसके बाद जसप्रीत बुमराह ने मुशफिकुर को अपना शिकार बनाया। बात भारतीय पारी की करें तो, बांग्लादेश के लिए हसन महमूद ने पंजा खोला वहीं तस्कीन अहमदन ने 3 विकेट चटकाए। भारत के लिए रविचंद्रन अश्विन ने 113 रनों की दमदार पारी खेली और रविंद्र जडेजा ने 86 तो यशस्वी जायसवाल ने 56 रन बनाए। पहले दिन 144 के स्कोर पर 6 विकेट खोने के बाद भारत के लिए यह शानदार स्कोर है। टीम इंडिया को इस स्कोर तक पहुंचाने में अहम रोल अश्विन-जडेजा का रहा जिन्होंने 7वें विकेट के लिए 199 रन जोड़े। वहीं दूसरे दिन बांग्लादेश बॉलिंग अटैक के हीरो तस्कीन अहमद रहे जिन्होंने बचे चार में से तीन विकेट चटकाए।

BAN 53/5

IND 376

20 Sept 2024, 12:42:16 PM IST

India vs Bangladesh Live Score- बांग्लादेश का स्कोर 50 के पार

India vs Bangladesh Live Score- बांग्लादेश का स्कोर 15 ओवर के बाद 50 के पार पहुंच गया है, हालांकि टीम इस दौरान 5 विकेट खो चुकी है। भारतीय गेंदबाजों की खतरनाक गेंदबाजी जारी है।

20 Sept 2024, 12:34:00 PM IST

India vs Bangladesh Live Score- बुमराह ने किया मुशफिकुर का शिकार

India vs Bangladesh Live Score- जसप्रीत बुमराह ने मुशफिकुर को आउट कर भारत को 5वीं सफलता दिला दी है। मुशफिकुर 8 के निजी स्कोर पर स्लिप में केएल राहुल को कैच थमा बैठे। बांग्लादेश ने 40 के स्कोर पर खोया पांचवा विकेट।

20 Sept 2024, 12:25:10 PM IST

India vs Bangladesh Live Score- सिराज को भी मिली सफलता

India vs Bangladesh Live Score- लंच ब्रेक के बाद मोहम्मद सिराज ने शांतो को स्लिप में आउट कर भारत को चौथी सफलता दिलाई है। विराट कोहली ने दूसरी स्लिप में शानदार कैच पकड़ा।

20 Sept 2024, 12:17:03 PM IST

India vs Bangladesh Live Score- दूसरे सेशन का खेल हुआ शुरू

India vs Bangladesh Live Score- लंच ब्रेक के बाद दूसरे सेशन का खेल शुरू हो गया है, इस सेशन में टीम इंडिया की नजरें 3-4 विकेट चटकाने पर होगी।

20 Sept 2024, 11:34:58 AM IST

India vs Bangladesh Live Score- लंच ब्रेक का ऐलान

India vs Bangladesh Live Score-दूसरे दिन लंच ब्रेक तक बांग्लादेश ने 26 के स्कोर पर तीन विकेट खो दिए हैं। आकाशदीप को 2 तो जसप्रीत बुमराह को एक सफलता मिली। मेहमान टीम भारत से अभी भी 350 रन पीछे है।

20 Sept 2024, 11:28:07 AM IST

India vs Bangladesh Live Score- आकाशदीप हैट्रिक पर

India vs Bangladesh Live Score- 9वें ओवर की पहली गेंद पर आकाशदीप ने जाकिर हसन को तो दूसरी गेंद पर मोमिनुल हक को बोल्ड कर भारत को एक ओवर में दो सफलताएं दिलाई।

20 Sept 2024, 10:54:02 AM IST

India vs Bangladesh Live Score- बूम-बूम बुमराह

India vs Bangladesh Live Score- जसप्रीत बुमराह ने पहले ही ओवर में शादमान इस्लाम को बोल्ड कर भारत को पहली सफलता दिलाई है। ऐसा लगा कि शादमान इस्लाम बुमराह को समझ ही नहीं पाए।

20 Sept 2024, 10:50:51 AM IST

India vs Bangladesh Live Score- बांग्लादेश की पारी का आगाज

India vs Bangladesh Live Score- शादमान इस्लाम और जाकिर हसन की सलामी जोड़ी बांग्लादेश की पारी का आगाज करने मैदान पर उतर चुकी है। पहला ओवर जसप्रीत बुमराह करेंगे।

20 Sept 2024, 10:41:45 AM IST

India vs Bangladesh Live Score- 376 पर सिमटा भारत

India vs Bangladesh Live Score- हसन महमूद ने जसप्रीत बुमराह के रूप में अपना 5वां विकेट लिया और भारतीय पारी को 376 रन पर समेटा। बुमराह 7 रन बनाकर आउट हुए।

20 Sept 2024, 10:30:07 AM IST

India vs Bangladesh Live Score- अश्विन 113 रन बनाकर हुए आउट

India vs Bangladesh Live Score- 113 के निजी स्कोर पर तस्कीन अहमद ने आर अश्विन को आउट कर भारत को 9वां झटका दे दिया है। दूसरे दिन तस्कीन की शानदार गेंदबाजी जारी है, अभी तक गिरे तीनों विकेट इस गेंदबाज ने ही लिए हैं।

20 Sept 2024, 10:18:58 AM IST

India vs Bangladesh Live Score- आकाशदीप हुए आउट

India vs Bangladesh Live Score- निडर होकर बल्लेबाजी कर रहे आकाशदीप 17 के निजी स्कोर पर अपना विकेट तस्कीन अहमद को थमा बैठे। तस्कीन की यह दिन की दूसरी सफलता है। अश्विन 112 पर अभी भी नाबाद हैं।

20 Sept 2024, 10:11:57 AM IST

India vs Bangladesh Live Score- आकाशदीप का चौथा चौका

India vs Bangladesh Live Score- हसन महमूद को आकाशदीप ने अपनी पारी का चौथा चौका लगाया, वह इस चौके के साथ 17 के निजी स्कोर पर पहुंच गए हैं। अश्विन के साथ उनकी साझेदारी 23 रन की हो गई है। आकाश खुलकर बैटिंग कर रहे हैं।

20 Sept 2024, 09:57:46 AM IST

India vs Bangladesh Live Score- आकाशदीप का छूटा कैच

India vs Bangladesh Live Score- 85वें ओवर की 5वीं गेंद पर आकाशदीप बड़ा शॉट लगाना चाहते थे, मगर वह गेंद को हवा में खड़ा कर बैठे। शाकिब ने पीछे भागते हुए कैच पकड़ने की कोशिश की मगर वह नाकाम रहे। आकाशदीप को जीवनदान मिला।

20 Sept 2024, 09:53:01 AM IST

India vs Bangladesh Live Score- आकाशदीप ने लगाए दो चौके

India vs Bangladesh Live Score- जडेजा के आउट होने के बाद बैटिंग करने आए आकाशदीप ने हसन महमूद के ओवर में दो चौके लगाकर अश्विन को आश्वासन दिया कि वह भी लंबी बल्लेबाजी कर सकते हैं। भारत ने इसी के साथ 350 रन का आंकड़ा भी पार किया।

20 Sept 2024, 09:44:49 AM IST

India vs Bangladesh Live Score- जडेजा लौटे पवेलियन

India vs Bangladesh Live Score- रविंद्र जडेजा 86 के निजी स्कोर पर आउट होकर पवेलियन लौट गए हैं। विकेट के पीछे तस्कीन अहमद ने उन्हें आउट कराया। दूसरे दिन जडेजा एक रन भी नहीं जोड़ सके। भारत को 7वां झटका।

20 Sept 2024, 09:33:14 AM IST

India vs Bangladesh Live Score- दूसरे दिन का खेल हुआ शुरू

India vs Bangladesh Live Score- चेन्नई टेस्ट के दूसरे दिन का खेल शुरू हो गया है। तस्कीन अहमद दिन का पहला ओवर डालेंगे, जडेजा स्ट्राइक पर।

20 Sept 2024, 09:28:15 AM IST

India vs Bangladesh Live Score- भारत की नजरें 500 पार पर

India vs Bangladesh Live Score- भारत की नजरें आज कम से कम 500 के नजदीक पहुंचने पर होगी। अश्विन-जडेजा के बाद जसप्रीत बुमराह, आकाशदीप और मोहम्मद सिराज का आना बाकी है।

20 Sept 2024, 09:01:43 AM IST

India vs Bangladesh Live Score- 400 के अंदर भारत को समेटना चाहता है बांग्लादेश

India vs Bangladesh Live Score- बांग्लादेश के तेज गेंदबाज हसन महमूद ने पहले दिन के खेल के बाद कहा कि दूसरे दिन उनकी नजरें भारतीय टीम को 400 के अंदर समेटने पर होगी। अगर मेहमान टीम ऐसा करने में कामयाब रहती है तो उनके पास मैच में वापसी करने का मौका होगा।

20 Sept 2024, 08:44:21 AM IST

India vs Bangladesh Live Score- भारत का स्कोर 339/6

India vs Bangladesh Live Score- 144 पर 6ठा विकेट खोने के बाद टीम इंडिया मुश्किल में थी, मगर तब जडेजा-अश्विन ने 195 रनों की नाबाद साझेदारी कर टीम को संभाला।

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *