Sidhu Moosewala Family Video Viral ; Mother Father Playing With Younger Brother | Punjab Music Industry | मूसेवाला के नन्हे भाई का वीडियो: छोटे बेटे से लाड लडाते दिखे मूसेवाला में माता-पिता; फैंस ने लिखा- किसी की नजर ना लगे – Mansa News

छोटे मूसेवाला का लाड करते उसके पिता बलकौर सिंह।

पंजाबी सिंगर सिद्धू मूसेवाला के नन्हे भाई का नया वीडियो सामने आया है। इसमें मूसेवाला के नन्हे भाई के साथ उनके माता-पिता भी हैं। मूसेवाला का नन्हा भाई तकरीबन 6 महीने का हो चुका है। वीडियो में मूसेवाला के पिता बलकौर सिंह और मां चरण कौर अपने छोटे बेटे क

.

वीडियो में मूसेवाला के छोटे भाई ने निक्कर और टीशर्ट पहन रखी है। उसके सिर पर कपड़ा बंधा है। ब्लैक एंड वाइट शेड वाले इस वीडियो में छोटा मूसेवाला खुशी में चहकता नजर आ रहा है। पिता बलकौर सिंह और मां चरण कौर उसे हंसा रहे हैं।

ये वीडियो सामने आने के बाद मूसेवाला के फैंस भावुक हो गए हैं। इस वीडियो को लेकर मूसेवाला के फैंस के बीच अलग ही उत्साह नजर आता है। कई फैंस जहां वीडियो को ज्यादा से ज्यादा सर्कुलेट कर रहे हैं वहीं कुछ इसके बहाने मूसेवाला को मिस कर रहे हैं। परिवार के लिए दुआएं भी मांगी जा रही है।

मार्च 2024 में सिद्धू मूसेवाला की मां चरण कौर ने अपने छोटे बेटे को जन्म दिया था। सिद्धू मूसेवाला अपने माता-पिता के इकलौते बेटे थे। 29 मई 2022 को लॉरेंस गैंग ने उनकी हत्या कर दी थी। इकलौते बेटे की हत्या के बाद मूसेवाला की मां चरण कौर ने IVF टेक्निक से अपने दूसरे बेटे को जन्म दिया।

मार्च में हुआ जन्म

सिद्धू मूसेवाला का 29 मई 2022 को लॉरेंस गैंग के गुर्गों ने ताबड़तोड़ फायरिंग का कत्ल कर दिया था। मूसेवाला अपने माता-पिता की इकलौती संतान थे। जवान बेटे की मौत से पिता बलकौर सिंह और मां चरण कौर बुरी तरह टूट गए।

इसके बाद चरण कौर ने इन-विट्रो फर्टिलाइजेशन (IVF) तकनीक से गर्भधारण किया। आम भाषा में इसे टेस्ट ट्यूब बेबी भी कहते हैं। चरण कौर ने 23 मार्च 2024 को अपने दूसरे बेटे को जन्म दिया।

लगभग दो साल के लंबे अरसे के बाद परिवार के चेहरे पर मुस्कराहट देखने को मिली।

मूसेवाला के छोटे भाई के जन्म पर माता-पिता ही नहीं, सिद्धू के लाखों फैंस ने भी खुशियां जताईं।

अपने छोटे बेटे के जन्म के बाद उसे गोद में लिए बलकौर सिंह।

अपने छोटे बेटे के जन्म के बाद उसे गोद में लिए बलकौर सिंह।

IVF तकनीक को लेकर हो चुका कानूनी विवाद

सिद्धू मूसेवाला की मां चरण कौर ने इंग्लैंड जाकर इन-विट्रो फर्टिलाइजेशन (IVF) तकनीक से गर्भधारण किया था। उस समय चरण कौर की उम्र 58 साल थी। भारतीय कानून के मुताबिक इतनी उम्र से गर्भधारण के लिए IVF तकनीक का इस्तेमाल नहीं किया जा सकता। इस मुद्दे पर केंद्र सरकार ने बाकायदा पंजाब सरकार को लैटर लिखकर जवाब तलबी भी की थी।

हालांकि जब मूसेवाला के माता-पिता ने बताया कि उन्होंने IVF ट्रीटमेंट विदेश जाकर करवाया है और भारतीय धरती पर सिर्फ बच्चे ने जन्म लिया है। इसके बाद पूरा विवाद थम गया।

अपनी मां चरण कौर के साथ सिद्धू मूसेवाला। - फाइल फोटो

अपनी मां चरण कौर के साथ सिद्धू मूसेवाला। – फाइल फोटो

लॉरेंस के 6 शूटरों ने मारी थी मूसेवाला को गोलियां

सिद्धू मूसेवाला की 29 मई 2022 की शाम को मानसा जिले के जवाहरके गांव में 6 शूटरों ने ताबड़तोड़ फायरिंग कर हत्या कर दी थी। उस समय मूसेवाला की उम्र 28 साल थी। इस हत्या की जिम्मेदारी गैंगस्टर लॉरेंस ने ली। कनाडा में बैठे लॉरेंस के साथी गोल्डी बराड़ ने पूरी साजिश को अंजाम दिया। इस पूरी साजिश में लॉरेंस का भाई अनमोल और भांजा सचिन थापन भी शामिल था।

पुलिस ने इस मामले में 35 आरोपियों को नामजद किया जिनमें से 4 की मौत हो चुकी है। मूसेवाला की दिनदहाड़े की गई हत्या के बाद उसके माता-पिता इंसाफ की लड़ाई लड़ रहे हैं।

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *