haryana election 2024 bjp candidates list update nayab saini | हरियाणा में BJP के 21 उम्मीदवारों की दूसरी लिस्ट जारी: अब तक 90 में से 87 सीटों पर ऐलान, एक उम्मीदवार बदला, 2 मंत्रियों की टिकट काटी – Haryana News

हरियाणा में BJP ने उम्मीदवारों की दूसरी लिस्ट जारी कर दी है। इस लिस्ट में 21 उम्मीदवार घोषित किए गए हैं। इस लिस्ट में भाजपा ने 2 मंत्रियों की टिकट काटी है। एक सीट से उम्मीदवार बदल दिया है। पिछला चुनाव हारे 2 पूर्व मंत्रियों को रिपीट किया है।

.

भाजपा ने पहली लिस्ट में 67 उम्मीदवारों की घोषणा की थी। भाजपा अब तक 90 में से 87 सीटों पर उम्मीदवारों का ऐलान कर चुकी है। अब महेंद्रगढ़, सिरसा और फरीदाबाद NIT से उम्मीदवार की घोषणा बाकी है।

भाजपा की दूसरी लिस्ट की खास बातें…

  • भाजपा ने दूसरी लिस्ट में 2 महिलाओं को टिकट दी है। इसमें सोनीपत की राई सीट से प्रदेश अध्यक्ष मोहन बड़ौली की जगह कृष्णा गहलावत और गुरुग्राम की पटौदी (रिजर्व) सीट से बिमला चौधरी को टिकट दी है।
  • भाजपा ने रेवाड़ी की बावल सीट से मंत्री बनवारी लाल की टिकट काट दी है। उनकी जगह स्वास्थ्य निदेशक के पद से इस्तीफा देने वाले कृष्ण कुमार को टिकट दी गई है।
  • फरीदाबाद की बड़खल सीट से शिक्षा मंत्री सीमा त्रिखा की टिकट काटी गई है। उनकी जगह पर धनेश अदलखा को टिकट दी गई है।
  • लाडवा से पिछला चुनाव लड़ने वाले पवन सैनी की सीट बदली गई है। उन्हें लाडवा की जगह नारायणगढ़ सीट से टिकट दिया गया है। इस बार लाडवा से सीएम नायब सैनी को उम्मीदवार बनाया गया है।
  • कुरूक्षेत्र के पिहोवा की सीट पर भाजपा ने उम्मीदवार बदला है। यहां कवलजीत अजराना की जगह जयभगवान शर्मा डीडी को टिकट दी गई है।

उम्मीदवारों की लिस्ट…

ये खबरें भी पढ़ें….

हरियाणा में BJP की पहली लिस्ट जारी, 67 नाम:CM लाडवा से लड़ेंगे; 25 नए चेहरे, 8 मंत्री रिपीट, 2 मंत्री-9 विधायकों का टिकट कटा

हरियाणा में BJP ने बुधवार, 4 सितंबर को 67 उम्मीदवारों की पहली लिस्ट जारी की। इनमें 8 मंत्रियों को दोबारा टिकट मिला है। 25 नए चेहरे हैं। 7 विधायकों का टिकट काटा गया है। लिस्ट में 8 महिलाएं हैं। CM नायब सैनी करनाल की जगह कुरुक्षेत्र की लाडवा सीट से चुनाव लड़ेंगे। अनिल विज को अंबाला कैंट से ही टिकट दिया गया है। (पूरी खबर पढ़ें)

भाजपा के 67 उम्मीदवारों की पहली लिस्ट का पूरा एनालिसिस, परिवारवाद-दलबदलुओं से परहेज नहीं; एंटी इनकंबेंसी से बचने को टिकट काटे, नए चेहरे उतारे

हरियाणा में सरकार की हैट्रिक के लिए BJP ने 67 उम्मीदवारों की पहली लिस्ट में जीत के सारे दांव-पेंच खेल दिए हैं। कांग्रेस से पहले लिस्ट जारी कर भाजपा ने मनोवैज्ञानिक बढ़त पाने की कोशिश की है। वहीं जिस परिवारवाद को लेकर भाजपा लगातार विरोधी दलों को निशाना बनाती रही, उसी से खुद परहेज नहीं किया। जीत पक्की करने के लिए खुलकर नेताओं के बेटी-बेटों और पत्नी को टिकट दी गई। यह भाजपा की विधानसभा में जीत के लिए बड़े नेताओं से भी जोर लगवाने की प्लानिंग का हिस्सा है। (पूरी खबर पढ़ें)

भाजपा की पहली लिस्ट के 67 उम्मीदवारों की डिटेल्ड प्रोफाइल:पहली लिस्ट में 5 हारे चेहरों पर दांव, 10 दलबदलुओं को भी टिकट दी

हरियाणा में भाजपा ने 67 नामों की जो पहली लिस्ट जारी की है, उसमें 25 नए चेहरे हैं। इस लिस्ट में 5 टिकट उन नेताओं को मिले हैं, जो पिछली बार हारे थे। CM समेत 4 विधायकों की सीट बदली गई है। 8 विधायकों की टिकट काटी गई है। पूरी खबर पढ़ें…

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *