PM Modi spoke to US-President Biden over the phone | मोदी ने जो बाइडेन से फोन पर बात की: यूक्रेन-बांग्लादेश के मुद्दे पर चर्चा, शांति के लिए भारत का समर्थन दोहराया

[ad_1]

2 घंटे पहले

  • कॉपी लिंक

PM मोदी ने इस महीने तीसरी बार फोन पर किसी राष्ट्राध्यक्ष से बातचीत की है। इससे पहले 16 अगस्त को उन्होंने इजराइली PM नेतन्याहू और बांग्लादेश के चीफ एडवाइजर यूनुस से बात की थी।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सोमवार, 26 अगस्त को अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडेन से फोन पर बात की। दोनों नेताओं ने यूक्रेन समेत तमाम वैश्विक मुद्दों पर चर्चा की। साथ ही प्रधानमंत्री मोदी ने यूक्रेन में शांति और स्थिरता के लिए भारत के समर्थन की बात दोहराई।

मोदी और बाइडेन के बीच बांग्लादेश के मुद्दे पर भी चर्चा हुई। मोदी और बाइडेन ने बांग्लादेश में जल्द हालात सामान्य करने पर जोर दिया। साथ ही बांग्लादेश में कानून व्यवस्था की जल्द बहाली और अल्पसंख्यकों, विशेष रूप से हिंदुओं की सुरक्षा सुनिश्चित करने पर जोर दिया।

हाल ही में यूक्रेन दौरे से वापस लौटे हैं PM मोदी
PM मोदी पिछले हफ्ते 23 अगस्त को यूक्रेन के दौरे पर थे। इस दौरान राष्ट्रपति वोलोदिमिर जेलेंस्की के साथ बैठक में मोदी ने कहा था, ‘भारत हमेशा से शांति के पक्ष में रहा है। मैं कुछ दिन पहले रूस के राष्ट्रपति पुतिन से मिला था। तब मैंने मीडिया के सामने उनकी आंख से आंख मिलाकर कहा था कि यह युद्ध का समय नहीं है।’

मोदी और जेलेंस्की के बीच यूक्रेन के मैरिंस्की पैलेस में करीब 3 घंटे बैठक हुई थी। उन्होंने जेलेंस्की को भारत आने का न्योता दिया। मोदी जेलेंस्की के साथ ​​​​​यूक्रेन नेशनल म्यूजियम भी गए, जहां उन्होंने जंग में मारे गए बच्चों को श्रद्धांजलि दी। उन्होंने बच्चों के मेमोरियल पर डॉल भी रखी।

PM मोदी ने राष्ट्रपति जेलेंस्की के साथ जंग में मारे गए बच्चों के मेमोरियल पर डॉल रखकर श्रद्धांजलि दी।

PM मोदी ने राष्ट्रपति जेलेंस्की के साथ जंग में मारे गए बच्चों के मेमोरियल पर डॉल रखकर श्रद्धांजलि दी।

यूनुस ने हिंदुओं की सुरक्षा का भरोसा दिया
बांग्लादेश के चीफ एडवाइजर मोहम्मद यूनुस ने 16 अगस्त को PM मोदी से फोन पर बात की थी। मोहम्मद यूनुस ने बांग्लादेश में हिंदुओं और दूसरे अल्पसंख्यकों की सुरक्षा को लेकर पीएम मोदी को भरोसा दिलाया था। बातचीत के दौरान मोदी ने कहा था कि भारत बांग्लादेश में लोकतंत्र, स्थिरता और शांति की बहाली का समर्थन करता है।

प्रधानमंत्री मोदी ने 15 अगस्त को लाल किले से दिए भाषण में बांग्लादेशी हिंदुओं की सुरक्षा को लेकर चिंता जाहिर की थी। बांग्लादेश में हुए हिंसक प्रदर्शनों में अल्पसंख्यक हिंदुओं पर हमले लगातार बढ़े हैं। अब तक हिंदुओं पर हमले के 205 से अधिक मामले सामने आए हैं।

ये खबर भी पढ़ें…

मोदी ने इजराइली प्रधानमंत्री नेतन्याहू से फोन पर बात की:पश्चिम एशिया में तनाव कम करने को कहा; बंधकों की रिहाई-युद्धविराम पर चर्चा की

इजराइल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू ने शुक्रवार (16 अगस्त) को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को फोन किया। मोदी ने X पर पोस्ट के जरिए इसकी जानकारी दी। उन्होंने बताया कि नेतन्याहू ने भारत के 78वें स्वतंत्रता दिवस पर उन्हें बधाई दी।

दोनों प्रधानमंत्री के बीच पश्चिम एशिया में तनाव पर भी चर्चा हुई। मोदी ने इजराइली प्रधानमंत्री को बातचीत और डिप्लोमेसी के जरिए हमास से युद्ध खत्म करने को कहा। उन्होंने सभी बंधकों की तत्काल रिहाई, युद्ध विराम पर भी जोर दिया। पूरी खबर यहां पढ़ें…

खबरें और भी हैं…

[ad_2]

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *