Anant Ambani Radhika Merchant Reception Radhika First Look At Shubh Ashirwad Ceremony – Amar Ujala Hindi News Live

Anant Ambani Radhika Merchant Reception : अनंत अंबानी और राधिका मर्चेंट की शादी के बाद आज शुभ आशीर्वाद की रस्म निभाई जा रही है। अंबानी परिवार के इस नए शादीशुदा जोड़े को आशीर्वाद देने के लिए बाॅलीवुड समेत दुनियाभर की मशहूर हस्तियां शामिल हुई हैं। शुभ आशीर्वाद रस्म की थीम खूबसूरत पेटिंग्स पर आधारित है।

नववधु राधिका मर्चेंट के आज के लुक में भी इस थीम की झलक नजर आई। शादी में लाल और सफेद गुजराती लहंगे और विदाई में बनारसी सिल्क लाल घाघरा में नजर आईं राधिका अंबानी ने अपने रिसेप्शन के मौके पर बेहद खूबसूरत और खास परिधान को पहना। जिसकी तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल हो रही हैं।




राधिका ने मशहूर डिजाइनर अबू जानी संदीप खोसला का डिजाइन किया हुआ लहंगा पहना। लाल और गुलाबी रंग के इस ब्राइडल लहंगे की खूबसूरती मूर्तिकार जयश्री बर्मन ने बढ़ाई है। रिया कपूर ने राधिका के इस लुक को स्टाइल किया है।


जयश्री की पेटिंग्स को जीवंत करते हुए राधिका के 12 कली के लहंगे पर हाथों से खास इटैलियन कैनवास चित्रकारी की गई है। जयश्री के सर्वोत्कृष्ट पौराणिक सौंदर्य को प्रदर्शित करते हुए, यह परिधान गहरी अर्थपूर्ण कल्पना के माध्यम से अनंत और राधिका के मिलन को दर्शाता है।


लहंगे पर चित्रित मानव आकृतियां खुशहाल जोड़े का प्रतिनिधित्व करती हैं तो वहीं जीव जंतु, अनंत के जानवरों खासकर हाथियों के प्रति प्रेम को दर्शाते हैं।


शिल्पकार ने राधिका के लहंगे पर असली सोने के जरदोजी की हाथ की कढ़ाई की है। अबू जानी संदीप खोसला के कारीगरों ने रेशम के धागों से हाथ से कढ़ाई किए हुए ब्लाउज को तैयार किया है।


Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *