[ad_1]
2 घंटे पहले
- कॉपी लिंक
बंधकों को रिहाई के बाद उन्हें हेलिकॉप्टर से इजराइल लाया गया।
इजराइल ने हमास की कैद से 4 बंधकों को छुड़ा लिया है। इजराइल ने शनिवार को दावा किया कि उसकी सेना ने गाजा के नुसीरत इलाके में फायरिंग के बीच इस ऑपरेशन को अंजाम दिया।इजराइलियों को छुड़ाने के लिए चलाए इस ऑपरेशन में कम से कम 107 फिलिस्तीनियों की मौत भी हुई है। इजराइल की डिफेंस फोर्सेस ने बताया कि ऑपरेशन में उनका एक सैनिक भी मारा गया।
अमेरिकी मीडिया हाउस एक्सिओस के मुताबिक इस ऑपरेशन में अमेरिका की हॉस्टेज युनिट ने इजराइल की मदद की। छुड़ाए गए बंधकों में 25 साल की नोआ अर्गमानी नाम की वो लड़की भी है, जिसे हमास लड़ाके जबरन मोटरसाइकिल पर उठा ले गए थे। 7 अक्टूबर को इजराइल पर हुए हमले के बाद नोआ का वीडियो काफी वायरल हुआ था। नोआ के अलावा हमास की कैद से 3 युवकों को छुड़ाया गया है।

पहली तस्वीर नोआ की रिहाई के बाद की है और दूसरी तस्वीर में हमास लड़ाके उसे उठाकर ले जाते हुए दिखाई दे रहे हैं।
हमास ने बंधकों को अलग-अलग जगहों पर छिपाया था
इजराइल डिफेंस फोर्सेस के प्रवक्ता डेनियल हगारी ने कहा है कि बंधकों को छुड़ाने का ऑपरेशन काफी मुश्किल और जोखिम भरा था। हमास ने इजराइली नागरिकों को सेंट्रल गाजा के नुसीरत इलाके में 2 अलग-अलग जगहों पर छिपा कर रखा था। इनकी रिहाई के लिए डिफेंस फोर्सेस ने जमीन, हवा और समुद्र से हमले किए।

तस्वीर में गाजा से रिहा कराए गए इजराइली बंधक हैं। इन्हें 246 दिन बाद छुड़ाया गया।
पल-पल की अपडेट ले रहे थे नेतन्याहू इजराइल के वाईनेट मीडिया हाउस के मुताबिक, प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू और रक्षा मंत्री योव गैलेंट ने गुरुवार शाम को सेंट्रल गाजा के नुसीरत से चार बंधकों को छुड़ाने के अभियान को मंजूरी दी थी। इसके लिए उन्होंने वॉर कैबिनेट और सिक्योरिटी कैबिनेट की बैठक भी रद्द कर दी थी। खुद PM नेतन्याहू शिन बेत सिक्योरिटी सर्विस के वॉर रूम से इस मिशन की गतिविधियों पर पल-पल की जानकारी ले रहे थे।
इजराइली डिफेंस मिनिस्टर योव गैलेंट ने इसकी पुष्टि की है। उन्होंने सोशल मीडिया एक्स पर पोस्ट कर लिखा कि इजराइल गाजा पट्टी से 4 बंधकों को मुक्त कराए जाने पर बेहद खुश है। इससे पहले इजराइल ने फरवरी में एक ऑपरेशन के दौरान 2 बंधकों को छुड़ा लिया था। हालांकि 120 इजराइली अब भी हमास की कैद में हैं।
राष्ट्रपति हर्जोग ने छुड़ाए गए बंधकों से बात की। उन्होंने अर्गमानी से बात करते हुए कहा कि मैं पूरे इजराइल की तरफ से आपको गले लगाता हूं। नेतन्याहू ने अर्गमानी से फोन पर पूछा कि वो अभी कैसा महसूस कर रही हैं। इसके जवाब में अर्गमानी ने कहा- मैं वापस आकर बहुत उत्साहित हूंं। उसने कहा कि वो घर लौटकर काफी समय बाद अपनी भाषा ‘हिब्रू’ में बात कर रही हैं।
नेतन्याहू ने कहा- हमने आपको एक पल के लिए भी नहीं खोया। मुझे पता नहीं आप यकीन करेंगी या नहीं, पर हमें यकीन था कि हम आपको फिर से सुरक्षित वापस लाएंगे। मैं बहुत अच्छा महसूस कर रहा हूं।

फोटो इजराइल की खुफिया एजेंसी शिन बेत ने ऑपरेशन के दौरान वॉर रूम के हालातों को दिखाते हुए फोटो जारी किया है।

रिहाई के बाद इजराइली राष्ट्रपति इसाक हेर्जोग से बात करते हुए नोआ अर्गमानी
कैंसर पीड़ित मां को था बेटी का इंतजार
नोआ अग्रमानी की 61 साल की मां लियोरा अर्गमानी (ली जोंगहोंग) ब्रेन कैंसर से जूझ रही हैं। उन्होंने इस साल की शुरुआत में दुनिया भर के नेताओं से अपनी बेटी को हमास की कैद से छुड़ाने की अपील की थी। उन्होंने कहा था कि उनकी एक ही इच्छा है कि मरने से पहले उनकी बेटी सही सलामत वापस आ जाए।

नोआ अग्रमानी अपनी मां लियोरा अग्रमानी के साथ।
बंधक में छुड़ाया गया एक अन्य नागरिक आंद्रेई कोजलोव एक रूसी नागरिक है। वह 2022 में इजराइल आया था। वह सुपरनोवा फेस्टिवल में सिक्योरिटी गार्ड का काम करता था। छुड़ाए गए बंधकों में एक अलमोग मेइर जैन है। बीबीसी की रिपोर्ट के मुताबिक जब हमास के लड़ाकों ने हमला किया तो उसने भी फेस्टिवल से भागने की कोशिश की थी।
वह अपने दोस्त के साथ कार से भागने लगा, लेकिन कुछ ही दूरी तक जा पाया और फिर उसे रुकने के लिए मजबूर होना पड़ा। द टाइम्स ऑफ इजराइल की रिपोर्ट के मुताबिक रिहा कराया गया एक अन्य शख्स शलोमी जिव (40) भी सुपरनोवा फेस्टिवल में सिक्योरिटी टीम का हिस्सा था।

आंद्रेई कोजलोव नौकरी की तलाश में रूस से इजराइल आया था। वह सिक्योरिटी गार्ड की नौकरी कर रहा था।
हमास लड़ाकों की कैद से सुरक्षित निकलने के बाद अलमोग मेइर जैन की तस्वीर (रॉयटर्स)
7 अक्टूबर के हमले में 1200 इजराइली नागरिक मारे गए थे। इस दौरान 234 इजराइली और विदेशी नागरिकों को भी बंधक बना लिया गया था था। नवंबर 2023 में एक हफ्ते का सीजफायर हुआ था। इसमें 100 बंधक रिहा किए गए थे। इसके बाद सीजफायर की तमाम कोशिशें जारी हैं, हालांकि कामयाबी नहीं मिल सकी। हमास का दावा है कि इजराइली मिलिट्री ऑपरेशन में करीब 36 हजार फिलिस्तीनी नागरिक मारे जा चुके हैं।
इजराइली म्यूजिक फेस्टिवल पर हमास ने कैसे किया हमला:लड़ाकों ने 3 तरफ से घेरकर 260 को मारा; महिलाओं को अगवा करके गाजा ले गए

तारीख- 7 अक्टूबर, समय- सुबह 6:30 बजे, जगह- इजराइल का बॉर्डर इलाका किबुत्ज रीम। यहां इजराइल के नोवा म्यूजिक फेस्ट के लिए जुटे हजारों लोगों को आसमान में गाजा पट्टी की तरफ से दागे गए रॉकेट्स दिखाई दिए।
वो कुछ समझ पाते, इससे पहले ही वहां हमास के लड़ाके मोटरसाइकिल, गाड़ियां और ट्रैक्टर लेकर पहुंच गए और ताबड़तोड़ गोलीबारी शुरू कर दी। लोगों के बीच अफरा-तफरी मच गई। सभी अपनी जान बचाने के लिए यहां-वहां दौड़ने लगे। रॉकेट के हमलों से बचने के लिए छिप गए। कुछ लोग जमीन पर लेट गए।
देखते ही देखते आसमान से हजारों रॉकेट इजराइल की ओर बढ़ने लगे, जिनसे कहीं भी अटैक हो सकता था। रॉकेट अटैक के बीच हमास के लड़ाके पैराग्लाइडर्स, बाइक, कार से इजराइली सीमा में घुसते जा रहे थे। इस बीच म्यूजिक फेस्टिवल के पास के ही एक मिलिट्री बेस पर भी हमला हुआ। पूरी खबर यहां पढ़ें…
[ad_2]
Source link
