चीन के पिट्ठू मुइज्जू को आ गई अक्ल! भारत से सुधारना चाहते हैं मालदीव के रिश्ते, पीएम मोदी के शपथ ग्रहण के न्योते पर दिया यह जवाब

[ad_1]

माले. मालदीव के राष्ट्रपति मोहम्मद मुइज्जू हाल के कुछ महीनों से भारत विरोधी रुख को लेकर लगातार सुर्खियों में रहे हैं. हालांकि अब उन्होंने भारत के रिश्ते सुधारने की इच्छा जताई है. मुइज्जू ने नई दिल्ली में प्रधानमंत्री मोदी के शपथ ग्रहण समारोह में शामिल होने का न्योता स्वीकार करते हुए कुछ ऐसी बात कही, जो उसने रुख में बड़े बदलाव का इशारा करती है.

नरेंद्र मोदी रविवार को पीएम पद की शपथ लेंगे और यह प्रधानमंत्री के रूप में उनका लगातार तीसरा कार्यकाल होगा. इसे लेकर मुइज्जू ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के शपथ ग्रहण समारोह में शामिल होना उनके लिए सम्मान की बात होगी. इस ऐतिहासिक मौके पर भारत की यात्रा से दोनों देशों के बीच रिश्ते में बड़ी मजबूती आएगी.



[ad_2]

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *