[ad_1]
![]()
मुंबई: बॉलीवुड एक्ट्रेस दीपिका पादुकोण इन दिनों अपनी प्रेगनेंसी को लेकर चर्चा में हैं। हाल ही में एक्ट्रेस को खूबसूरत येलो ड्रेस में देखा गया। इस ड्रेस दीपिका का बेबी बंप साफ नजर आ रहा था। इस सब के बीच दीपिका के पति और एक्टर रणवीर सिंह ने अपने इंस्टा पर तीन स्टोरी शेयर की है। इन तीनों स्टोरी में दीपिका पादुकोण अपनी येलो ड्रेस में नजर आ रही हैं।
एक्टर ने लुटाया प्यार
रणवीर सिंह ने इंस्टा स्टोरी पर दीपिका की जमकर तारीफ की और उन्हें बुरी नजर से बचाया। रणवीर ने पहले स्टोरी शेयर करते हुए लिखा कि उफ्फ! क्या करूं मैं, मर जाऊं। दूसरी स्टोरी शेयर करते हुए लिखा कि बुरी नजर वाले तेरा मूंह काला। इसके बाद तीसरा और आखिरी इंस्टा स्टोरी में उन्होंने प्यार से दीपिका को अपनी सनशाइन कहा।
सितंबर में आ सकता है नन्हा मेहमान
दीपिका ने अपनी प्रेगनेंसी की घोषणा करने के बाद लो प्रोफाइल मेंटेन किया है, लेकिन हाल ही में एक स्टाइलिश येलो मेटरनिटी ड्रेस में उनकी मौजूदगी कमाल की थी। दीपिका पादुकोण और रणवीर सिंह सितंबर में अपने पहले बच्चे की उम्मीद कर रहे हैं। इससे पहले, कपल लोकसभा चुनाव के पांचवें चरण में मतदान करने के लिए बाहर गए थे। इस दौरान इंटरनेट पर कुछ लोगों ने उनके बेबी बंप को देखा और उन्हें ट्रोल किया।
कपल का वर्कफ्रंट
दीपिका पादुकोण की अगली फिल्म सिंघम अगेन हैं। इस फिल्म में दीपिका पादुकोण के अलावा अजय देवगन, करीना कपूर, रणवीर सिंह, अक्षय कुमार, टाइगर श्रॉफ और अर्जुन कपूर का अहम किरदार होने वाला है। इस फिल्म को रोहित शेट्टी डायरेक्टर कर रहे हैं। इसके अलावा उनके पास अमिताभ बच्चन, कमल हासन, प्रभास और दिशा पटानी के साथ कल्कि 2898 AD भी है। दीपिका के पास अमिताभ बच्चन के साथ द इंटर्न है। वहीं, रणवीर के पास डॉन 3 है।
[ad_2]
Source link
