| कार्तिक आर्यन ने माधुरी दीक्षित के साथ किया डांस, वायरल हुआ वीडियो – Hindi News | Live News in Hindi

[ad_1]

Loading

मुंबई: बॉलीवुड एक्टर कार्तिक आर्यन अपनी अपकमिंग फिल्म ‘चंदू चैंपियन’ को लेकर सुर्खियों में बने हुए हैं। इस फिल्म में कार्तिक आर्यन एक नए किरदार में नजर आएंगे। लोग इसे लेकर काफी उत्साहित हैं। हाल ही में कार्तिक आर्यन फिल्म के प्रमोशन के लिए डांस दीवाने के ग्रैंड फिनाले में पहुंचे। सोशल मीडिया पर एक्टर का एक वीडियो वायरल हो रहा है। इसमें वह एक्ट्रेस माधुरी दीक्षित के साथ डांस करते हुए दिखाई दे रहे हैं।

एक्टर ने शेयर किया वीडियो
कार्तिक आर्यन ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक वीडियो शेयर किया। इस वीडियो में कार्तिक आर्यन चंदू चैंपियन के गाने सत्यानास पर माधुरी दीक्षित के साथ डांस कर रहे हैं। वीडियो शेयर करते हुए एक्टर ने लिखा कि सत्यानास के लिए मुझे अपनी लीडिंग लेडी मिल गई। आपके साथ डांस करना एक सपने जैसा था, लीजेंडरी धुरी दीक्षित।

फिल्म का ट्रेलर
कार्तिक आर्यन की फिल्म चंदू चैंपियन का ट्रेलर हाल ही में ग्वालियर में रिलीज किया गया था। फिल्म के ट्रेलर में इमोशंस, एक्शन और वॉर सीक्वेंस की झलक देखने को मिली थी। फिल्म में कभी हर न मानने वाले एक व्यक्ति के सफर की कहानी दिखाई गई हैं। इस फिल्म में एक सैनिक, बॉक्सर और रीटलर के रूप में कार्तिक आर्यन का जबरदस्त ट्रांसफर नेशन देखने को मिलने वाला है।

कब रिलीज होगी फिल्म
कार्तिक की फिल्म चंदू चैंपियन को साजिद नाडियाडवाला और कबीर खान प्रोड्यूस कर रहे हैं। इस फिल्म की कहानी मुरलीकांत पेटकर के जीवन पर आधारित है। मुरलीकांत पेटकर स्वर्ण पदक विजेता है। कार्तिक आर्यन की यह फिल्म 14 जून 2024 को सिनेमाघरों में रिलीज होगी। बता दें कि अभिनेता की अगली फिल्म आशिकी 3 की घोषणा भी हो चुकी है।



[ad_2]

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *