रेलवे ट्रैक पर यही खंभा रखा था। पुलिस ने आसपास के इलाकों की भी सर्चिंग की।
उत्तर प्रदेश के रामपुर में पटरी पर लोहे का खंभा रखकर नैनी दून एक्सप्रेस (12091) को पलटाने की साजिश हुई। लेकिन लोको पायलट ने इमरजेंसी ब्रेक लगाकर ट्रेन रोक दी। यह ट्रेन उत्तराखंड के काठगोदाम से देहरादून के बीच चलती है। घटना बुधवार रात करीब 11 बजे की ह
.
सूचना मिलने पर GRP और पुलिस प्रशासन ने मौके पर पहुंचकर खंभे को ट्रैक से हटवाया। इस दौरान ट्रेन करीब 20 मिनट तक खड़ी रही।
रेलवे ट्रैक पर यही खंभा रखा था। जिसे देखकर ट्रेन के लोको पायलट ने इमरजेंसी ब्रेक लगाए।
रामपुर SP विद्या सागर मिश्र ने बताया कि खंभे को कब्जे में लिया गया है। रात से ही पड़ताल शुरू कर दी गई है। GRP तीन संदिग्धों को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है। आसपास के लोगों ने बताया कि रेलवे लाइन पर करीब की बस्ती के कुछ युवक नशा करते हैं। आस-पास के इलाकों में आए दिन चोरियां भी होती हैं। शक है कि इनमें शामिल लोगों की ही यह हरकत है।

पुलिस ने घटनास्थल के अलावा आसपास के इलाकों की भी सर्चिंग की।

खबर अपडेट की जा रही है
