330000000 KM दूर से आई आफत, धरती से टकराकर हुआ धमाका, वैज्ञानिक भी हैरान

[ad_1]

Last Updated:

दुनिया में पहली बार उल्कापिंड के गिरने की आवाज रिंग कैमरे में रिकॉर्ड हुई. कनाडा के रहने वाले लौरा केली और जो वेलैडियम ने 2024 में अपने घर के बाहर निशान पाया. जांच में पता चला कि यह उल्कापिंड 4.5 अरब साल पुरानी चोंड्राइट सामग्री…और पढ़ें

कनाडा में आसमान से गिरी आफत, 32 करोड़ किमी दूर से आकर पृथ्वी पर हुआ ब्लास्ट

अंतरिक्ष से एक पत्थर घर के आगे गिरा. (Credit-X)

हाइलाइट्स

  • कनाडा में एक घर के बाहर उल्कापिंड गिरा
  • यह एक बेहद छोटी चट्टान थी
  • पहली बार चट्टान गिरने की आवाज रिकॉर्ड हुई

ओटावा: कनाडा में एक हैरान करने वाला मामला सामने आया है. यहां एक घर के सामने अंतरिक्ष से एक चट्टान गिरी है. दरवाजे पर लगी घंटी के कैमरे ने इस घटना को कैद किया. पहली बार है जब उल्कापिंड के पृथ्वी से टकराने की आवाज रिकॉर्ड हो गई है. घटना जुलाई 2024 की है. कनाडा के प्रिंस एडवर्ड आइलैंड में लौरा केली और जो वेलैडियम ने अपने घर के बाहर एक रहस्यमयी निशान देखा. इसके बाद उन्होंने अपने रिंग कैमरा की रिकॉर्डिंग चेक की. इसमें उन्होंने पाया कि एक पत्थर आसमान से गिरा और धूल के गुबार के साथ फूट गया. उन्होंने इस धूल भरी चट्टान की 7 ग्राम सामग्री इकट्ठा की और यूनिवर्सिटी ऑफ अल्बर्टा के डॉ. क्रिस हर्ड को भेजा, जहां पता चला कि यह एक अंतरिक्ष चट्टान है.

रिंग बेल कैमरा कथित तौर पर भूतों और यूएफओ समेत कई तरह के अजीबोगरीब चीजों को रिकॉर्ड करते रहे हैं. लेकिन यह पहली बार है जब धरती से टकराते हुए उल्कापिंड को कैमरे में रिकॉर्ड किया गया. जुलाई 2024 में लौरा केली और जो वेलैडियम अपने कुत्ते को घुमाकर लौट रहे थे. तब उन्होंने अपने घर के बाहर एक रहस्यमय आकार का निशान पाया. कैमरा चेक करने पर दिखा कि एक चट्टान आसमान से गिरी है. घर के मालिकों को लगा कि यह उल्कापिंड का टुकड़ा हो सकता है, इसलिए उन्होंने इसे अलबर्टा यूनिवर्सिटी में उल्कापिंड क्यूरेटर डॉ. क्रिस हर्ड को भेजा.



[ad_2]

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *