[ad_1]
Iran News: दुनिया में इंटरनेट पर सख्त प्रतिबंध लगाने और विभिन्न मामलों में कठोर कानूनों के लिए जाने जाने वाला ईरान अब नरमी की ओर है. कुछ समय महिलाओं के हिजाब पहनने को लेकर बनाए गए सख्त कानून की दुनिया भर में आलोचना और ईरान में अंदरूनी आंदोलन चलने के बाद ईरान की सरकार को झुकना पड़ा और यह कानून वापस लेना पड़ा. अब ईरान ने अपने देश में ऑनलाइन पेमेंट ऐप गूगल प्ले और मेटा मैसेजिंग ऐप वॉट्सऐप को अपने देश में चलने की अनुमति दे दी है.
ईरानी संचार मंत्री हाशमी ने कहा कि ये प्रतिबंध हटाने के पक्ष में सकारात्मक बहुमत से मतदान हुआ. ईरानी अधिकारियों ने बताया कि इंटरनेट पर लगाए बाकी बैनों में से एक मेटा के इंस्टेंट मैसेजिंग प्लेटफॉर्म व्हाट्सएप और गूगल प्ले पर प्रतिबंध हटा दिया है.
अमेरिका ने भी किया था बैन का विरोध…
वैसे दिलचस्प बात यह है कि ईऱान का समाज सक्रिय और अपने अधिकारों के प्रति सजग भी है इसलिए वहां कई बार फेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब जैसे सोशल मीडिया प्राइवेट नेटवर्क के जरिए किसी प्रकार इन्हें एक्सेस कर ही लेते रहे हैं. सितंबर में अमेरिका ने ईरान समेत दुनिया भर के इंटरनेट पर बहुत ज्यादा सेंसरशिप लगाने वाले देशों की ऑनलाइन सेंसरशिप से बचने के लिए बड़ी टेक कंपनियं से मदद मांगी थी.
ईरान की आधिकारिक IRNA समाचार एजेंसी ने मंगलवार को राष्ट्रपति मसूद पेजेशकियन की अध्यक्षता में इस मामले पर हुई बैठक का हवाला देते हुए यह बताया. हाशमी ने कहा, आज इंटरनेट पर प्रतिबंध हटाने की दिशा में पहला कदम उठाया गया है.
क्या था हिजाब कानून, जिसे हटाने पर ईरान की हुई प्रशंसा…
ईरान के हिजाब और शुद्धता कानून (Hijab And Chastity Law) के मुताबिक उन औरतों के लिए सख्त सजा का प्रस्ताव था जो अपने बालों, बाजुओं या घुटनों के नीचे के पैरों को पूरा नहीं ढकती हैं. इसके तहत जुर्माना तो था ही, 15 साल तक की जेल की सजा भी शामिल थी. सोशल मीडिया और सड़क पर चले आंदोलन के बाद सरकार ने वापस लिया. (रॉयटर्स न्यूज एजेंसी से इनपुट)
Tags: Iran news, Whatsapp
FIRST PUBLISHED : December 25, 2024, 09:24 IST
[ad_2]
Source link
