हार्दिक पांड्या की तरह ही रणबीर कपूर ने भी जूते चुराई में लुटाए थे खूब पैसे, मालामाल हो गई थी आलिया की गर्ल गैंग

[ad_1]

नई दिल्ली. आलिया भट्ट और रणबीर कपूर ने साल 2022 में एक प्राइवेट सेरेमनी में शादी की थी. कपल की शादी में बॉलीवुड के ज्यादा लोग शामिल नहीं हुए थे. हाल ही में रणबीर कपूर ने कपिल शर्मा के शो पर शिरकत की. वह अपनी मां और दिग्गज एक्ट्रेस नीतू कपूर और बहन रिद्धिमा साहनी संग शो में शामिल हुए थे. इस दौरान रणबीर ने अपनी शादी से जुड़े कई दिलचस्प खुलासे किए. कॉमेडियन संग बातचीत में एक्टर ने बताया कि उन्होंने जूता चुराई की रस्म में आलिया भट्ट की बहनों को कितना पैसा दिया था.

‘द ग्रेट इंडियन कपिल शो’ के दौरान कपिल शर्मा कहते हैं कि उन्होंने सुना है कि उन्होंने पत्नी आलिया की गर्ल गैंग को जूता चुराई के करोड़ों रुपए दिए थे. इस पर एक्टर ने कहा कि ये सच नहीं है. हालांकि, उन्होंने आगे बताया कि आलिया की गर्ल गैंग ने उनसे लाखों रुपए की मांग की थी, लेकिन वह मोल-भाव करके हजार तक ले आए थे. इससे ये साफ हो गया कि रणबीर कपूर ने आलिया भट्ट की बहन और उनकी दोस्तों को रस्म के लिए कई हजार रुपए दिए थे.

गौरतलब है कि अभी कुछ दिन पहले ही हार्दिक पांड्या और नताशा की शादी का एक पुराना वीडियो काफी वायरल हुआ था. सोशल मीडिया पर छाए इस वीडियो में क्रिकेटर जूता चुराई की रस्म के लिए नताशा की बहनों को 5 लाख रुपए देने की बात करते दिख रहे हैं. कपल के तलाक की खबरों के बीच इस वीडियो को देख फैंस काफी भावुक हो गए थे.



[ad_2]

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *