‘हम यही उम्मीद कर सकते हैं कि…’, माधुरी दीक्षित ने ‘भूल भुलैया 3’ और ‘सिंघम अगेन’ के क्लैश पर किया रिएक्ट

[ad_1]

नई दिल्ली. बॉलीवुड स्टार कार्तिक आर्यन की अपकमिंग फिल्म ‘भूल भुलैया 3’ में माधुरी दीक्षित भी नजर आएंगी. ट्रेलर में उनके किरदार की झलक देखने को मिल चुकी है. कार्तिक आर्यन की ‘भूल भुलैया 3’ साल 2024 की मोस्ट अवेटेड फिल्मों में से एक है, जो दिवाली पर अजय देवगन की ‘सिंघम अगेन’ से क्लैश होने वाली है. अब इस मामले में माधुरी दीक्षित ने रिएक्ट किया है. एक्ट्रेस का कहना है कि अब सब कुछ ऑडियंस पर निर्भर करता है कि उन्हें कौन सी फिल्म देखनी है.

पिंकविला को दिए इंटरव्यू में माधुरी दीक्षित ने बताया कि उनके करियर में भी ऐसा बॉक्स ऑफिस क्लैश हो चुका है. उन्होंने कहा, ‘मुझे लगता है कि पहले भी ऐसा हुआ है. दिल और बेटा, दो फिल्में एक साथ रिलीज हुई थीं. दोनों फिल्मों में बड़ी स्टार कास्ट थी और दोनों ने अच्छा परफॉर्म किया था, तो आप कुछ नहीं कह सकते. आखिरकार, यह ऑडियंस पर निर्भर करता है, उन्हें तय करना होता है कि उन्हें कौन सी फिल्म पसंद आई और वे कौन सी देखना चाहते हैं. आखिरी परीक्षा तो थिएटर में होती है और वहीं, सब कुछ तय होता है. हम सिर्फ यही उम्मीद कर सकते हैं कि हमारी फिल्म अच्छी हो और दर्शक उसे देखने आए.’



[ad_2]

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *