हमास पर इजरायल का करारा वार, हवाई हमले में शीर्ष नेता रावी मुश्ताहा को किया ढेर

[ad_1]

इजरायली सेना ने एक बड़ी कामयाबी हासिल की है। गुरुवार को सेना ने घोषणा की कि तीन महीने पहले किए गए हवाई हमलों में हमास सरकार के प्रमुख रावी मुश्ताहा और दो वरिष्ठ सुरक्षा अधिकारियों को मार गिराया गया। यह हमला उत्तरी गाजा के एक भूमिगत परिसर पर किया गया था, जिसे हमास के कमांड और कंट्रोल सेंटर के रूप में इस्तेमाल किया जा रहा था। इजरायली सेना के मुताबिक, मुश्ताहा और कमांडर समेह अल-सिराज और समी औदेह हमले के दौरान वहीं शरण लिए हुए थे।

इजरायली सेना के बयान के अनुसार, “मुश्ताहा हमास के शीर्ष नेताओं में से एक थे और हमास की बल तैनाती से जुड़े फैसलों पर उनका सीधा प्रभाव था।” समेह अल-सिराज हमास के राजनीतिक ब्यूरो में सुरक्षा पोर्टफोलियो संभालते थे, जबकि समी औदेह एक महत्वपूर्ण कमांडर थे।

मुश्ताहा को हमास के शीर्ष नेता यह्या सिनवार का करीबी माना जाता था, जिसे 7 अक्टूबर को इजरायल पर हुए हमले की साजिश में शामिल बताया जा रहा है। सिनवार के फिलहाल गाजा में कहीं छिपे होने की संभावना जताई जा रही है।

[ad_2]

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *