सौतेले भाई के बच्चे की मां बनी मशहूर एक्ट्रेस, ‘भैया’ से ही कर चुकी है शादी, बनाती है ऐसे वीडियो!

[ad_1]

दुनिया के सबसे पवित्र रिश्तों में भाई-बहन का रिश्ता माना जाता है. हमारे समाज में तो अगर कोई एक बार भी किसी को बहन मान ले, तो उस रिश्ते को वो ताउम्र निभाने की कोशिश करता है. ऐसे कई उदाहरण हमारे इतिहास में भी देखने को मिल जाएंगे, जिसमें से एक रानी कर्णावती और हुमायूं का रिश्ता भी शामिल था. जब रानी कर्णावती ने हुमायूं को राखी भेजी, तो अपनी राखी वाली बहन और उसके राज्य की रक्षा के लिए हुमायूं ने अपनी फौज भेज दी थी. लेकिन कुछ लोगों के लिए ये रिश्ते-नाते मायने नहीं रखते. ऐसे में कोई अपने सौतेले बेटे से शादी कर लेता है, तो कोई लड़की अपनी मां के दूसरे पति से शादी कर उसकी ही सौतन बन जाती है. आज हम आपको एक ऐसी ही महिला के बारे में बताने जा रहे हैं, जो एक मशहूर एक्ट्रेस भी है. महिला का नाम स्कारलेट वास (Scarlet Vas) है, जिसने अपने सौतेले भाई टायो रिक्की (Tayo Ricci) से शादी कर ली थी. हाल ही में स्कारलेट अपने भाई के बच्चे को भी जन्मा.

सोशल मीडिया पर स्कारलेट और उसके सौतेले भाई (अब पति) ने क्रिसमस के दिन यह रोमांचक खबर शेयर किया, जिसमें वे अपने नए मेहमान को गोद में लिए हुए दिखाई दे रहे हैं. ऑस्ट्रेलिया टीवी शो ‘नेबर्स’ छोड़ने के बाद से एडल्ट कंटेंट क्रिएशन बनाने में व्यस्त स्कारलेट को अपने बच्चे को सीने से लगाए मुस्कुराते हुए देखा जा सकता है. पति तायो ने उन दोनों को गले लगाया है और गर्व से मुस्कुरा रहे थे. वीडियो शेयर कर टायो ने कैप्शन में लिखा, “हमारा क्रिसमस चमत्कार आखिरकार आ ही गया. हमारे परिवार की ओर से आपकी फैमिली को क्रिसमस की शुभकामनाएं.” बता दें कि यह प्रेमी जोड़ा किशोरावस्था से ही एक दूसरे को जानता था, लेकिन प्यार नहीं था. इस बीच इन दोनों के पैरेंट्स भी एक-दूसरे को डेट करने लगे. बाद में दोनों ने शादी कर ली, तो ये कपल एक-दूसरे के सौतेले भाई-बहन बन गए. दोनों जब एक छत के नीचे रहने लगे, तो प्यार हो गया. ऐसे में इन लोगों ने पिछले साल ग्रीस में शादी कर ली. बीते सितंबर में ही इन्होंने अपने फैंस को बताया कि वे जल्द ही पैरेंट्स बनने वाले हैं.



[ad_2]

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *