[ad_1]
नई दिल्ली. बॉलीवुड एक्टर अभिषेक बच्चन इंडस्ट्री में अपनी पहचान बनाने में कामयाब रहे हैं. लेकिन अपने पिता जैसा स्टारडम उन्हें नहीं मिल पाया है. यही वजह है कि अक्सर उनके पिता से उनकी तुलना की जाती है. लेकिन क्या आप जानते हैं कि अभिषेक बच्चन को एक रात सड़क पर भी सोना पड़ा था.
यूं तो अभिषेक बच्चन सुपरस्टार के बेटे हैं. लेकिन एक बार अपनी एक गलती की वजह से उन्हें विदेश में सड़क पर रात गुजारनी पड़ी थी. बॉलीवुड एक्टर अभिषेक बच्चन ने साल 2000 में फिल्म ‘रिफ्यूजी’ से बॉलीवुड में कदम रखा था. इस फिल्म में उनके साथ एक्ट्रेस करीना कपूर लीड रोल में नजर आई थीं.करीना ने भी इस फिल्म से अपने करियर की शुरुआत की थी. लेकिन दोनों की ये डेब्यू फिल्म कुछ खास कमाल नहीं दिखा पाई थी.
धर्मेंद्र संग हिट दे चुकी वो टॉप एक्ट्रेस, घमंडी पति ने जिसकी नर्क बना दी थी जिंदगी, पर्दे पर ताउम्र छिपाती रही बड़ा राज
फिल्म ‘मेजर साहब’ के वक्त का है किस्सा
साल 1998 में आई फिल्म मेजर साहब में दिग्गज एक्टर अमिताभ बच्चन और सुपरस्टार अजय देवगन नजर आए थे. इस फिल्म के लिए अभिषेक बच्चन ने भी काम किया था. लेकिन एक्टिंग नहीं, बल्कि प्रोडक्शन बॉय के रुप में वह इस फिल्म से जुड़े थे. लेकिन इस दौरान उनसे एक इतनी बड़ी गलती हो गई थी, कि रात में उन्हें सड़क पर सोना पड़ा था.
(फोटो साभार:instagram@bachchan)
खुद अभिषेक बच्चन ने किया था खुलासा
टीवी के पॉपुलर शो ‘यारों की बारात’ में अजय देवगन और अभिषेक बच्चन ने शिरकत की थी. इसी दौरान उन्होंने बताया था कि एक बार ‘मेजर साहब’ की शूटिंग ऑस्ट्रेलिया में चल रही थी. लेकिन जब अजय वहां पहुंचे तो उनकी देख रेख का जिम्मेदारी अभिषेक को दी गई थी, क्योंकि वे प्रोडक्शन बॉय थे. लेकिन वे अजय के लिए होटल में रुम बुक करना ही भूल गए थे. इसके बाद अजय देवगन अभिषेक के रुम में रुके और अभिषेक को रात सड़क पर सोकर गुजारनी पड़ी थी.
बता दें कि अभिषेक को उस वक्त अकेले ही सड़क पर सोना पड़ा था. इतना ही नहीं उस दौरान जब जूनियर बच्चन ने अजय देवगन के साथ ड्रिंक भी पी थी और कहा था कि वह उनके पापा को नहीं बताएंगे तो पी लेंगे. इसके बाद अजय और अभिषेक ने साथ में वोडका पी थी.
Tags: Abhishek bachchan, Aishwarya rai bachchan, Ajay Devgn, Bollywood news
FIRST PUBLISHED : August 7, 2024, 06:41 IST
[ad_2]
Source link