सीरिया की राह पर एक और देश… विद्रोह‍ियों ने कब्‍जाया शहर, दहशत में 20 लाख लोग

[ad_1]

Last Updated:

रवांडा समर्थित विद्रोहियों ने पूर्वी कांगो के गोमा शहर पर कब्जा कर लिया, जिसमें 17 लोग मारे गए और 360 से अधिक घायल हुए। कांगो सरकार ने इसे ‘युद्ध का ऐलान’ कहा है।

सीरिया की राह पर एक और देश, विद्रोह‍ियों ने कब्‍जाया शहर, दहशत में 20 लाख लोग

गोमा शहर पर कई घंटों से चल रही गोलीबारी.

हाइलाइट्स

  • रवांडा समर्थित विद्रोहियों ने पूर्वी कांगो के सबसे बड़े शहर गोमा को घेरा.
  • विद्रोहियों ने भीषण गोलीबारी की, जिसमें कम से कम 17 लोग मारे गए.
  • गोमा के लोगों से शांत रहने और कांगो के सैनिकों को सरेंडर करने का आदेश.

सीरिया की राह पर एक और देश चल पड़ा है. रवांडा समर्थित विद्रोहियों ने सोमवार तड़के पूर्वी कांगो के सबसे बड़े शहर गोमा पर कब्जा कर लिया. वहां भीषण गोलीबारी की, जिसमें कम से कम 17 लोग मारे गए, 360 से अधिक घायल हो गए. कांगो सरकार ने कहा कि विद्रोहियों का इस ओर बढ़ना ‘युद्ध का ऐलान’ है. इससे शहर के 20 लाख लोग भारी दहशत में हैं. विद्रोहियों ने गोमा के लोगों से शांत रहने और कांगो के सैनिकों को सरेंडर करने का आदेश दिया है.

यूएन की रिपोर्ट के अनुसार, उत्तरी किवु प्रांत की एक तिहाई से अधिक आबादी विस्थापित हो चुकी है और गोमा पर विद्रोहियों के कब्जा करने से यहां स्थिति और भी खराब हो सकती है. गोमा शहर उत्तरी किवु प्रांत में स्थित है. सोमवार की सुबह पूरे शहर में गोलियों की आवाजें सुनी गईं. वहां लगातार गोलीबारी हो रही है. लोगों को छिपने को कहा जा रहा है. सरकार का कहना है क‍ि हालात और भी खराब होने वाले हैं.

विद्रोही कौन हैं और वे क्या चाहते हैं?
कांगो में 100 से ज्‍यादा हथ‍ियारबंद गुट हैं, जो इस इलाके पर कब्‍जा करना चाहते हैं. क्‍योंक‍ि यहां पर खन‍िज संपदा काफी ज्‍यादा है. एम23 विद्रोही गुट भी उनमें से एक है. हाल के वर्षों में स गुट ने कई गांवों और कस्‍बों पर कब्‍जा कर ल‍िया है और अब गोमा शहर को घेर लेने की बात सामने आ रही है.यह समूह 2012 में कांगो सेना से अलग हुए जातीय तुत्सी लोगों ने बनाया है. वे दावा करते हैं क‍ि भेदभाव से लड़ने के ल‍िए ये गुट बनाया है. लेकिन एक्‍सपर्ट का कहना है क‍ि वे कांगो पर कब्‍जा करना चाहते हैं. ये अपने नियंत्रण वाले इलाकों में अपना टैक्‍स सिस्‍टम चलाते हैं. इनकी अपनी सरकार है. यहां के संसाधनों पर इनका कब्‍जा है.

पड़ोसी देश रवांडा की भूमिका क्या है?
कांगो और अमेर‍िका आरोप लगाते हैं क‍ि पड़ोसी देश रवांडा एम23 विद्रोह‍ियों का समर्थन कर रहा है. यही वजह है क‍ि 2021 में उसके पास सिर्फ कुछ सदस्‍य थे, लेकिन अब उसके गुट में 6,500 से ज्‍यादा लड़ाके हैं. हालांकि रवांडा ने इस दावे से इनकार किया है. लेकिन पिछले साल उसने माना था कि पूर्वी कांगो में उसके सैनिक और मिसाइल सिस्टम तैनात हैं, लेकिन यह सिर्फ सुरक्षा के लिए हैं. उधर, संयुक्त राष्ट्र के विशेषज्ञों का अनुमान है कि कांगो में 4,000 तक रवांडा के सैनिक हैं.

homeworld

सीरिया की राह पर एक और देश, विद्रोह‍ियों ने कब्‍जाया शहर, दहशत में 20 लाख लोग

[ad_2]

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *